Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड ने निजी नियोजन के आधार पर बांड जारी कर 100 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल की प्रबंधन समिति की शनिवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। समिति ने 1,000 रेटेड, सूचीबद्ध, गारंटी वाले और विमोच्य गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) जारी कर निजी नियोजन के आधार पर 100 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी संयुक्त देनदारी समूह (जेएलजी) ऋण, संपत्ति गिरवी रखकर ऋण और व्यक्तिगत ऋण देती है।…
सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक ने अपने कर्मचारी को नौकरी से इस लिए निकाला, क्योंकि उसके कर्मचारी ने ब्लैक लाइव्स मैटर विरोध के लिए अपने सहकर्मी के साथ सहयोग नहीं करने को लेकर ट्वीट किया। फेसबुक कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करने वाले ब्रैंडन डायल ने ट्वीट किया कि फेसबुक द्वारा विकसित एक ओपन सोर्स वेबसाइट पर ब्लैक लाइव्स मैटर के बैनर से सहकर्मी को जुड़ने के अपील के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। डायल ट्वीट में लिखा, ‘मैंने ट्विटर पर अपने साथियों को ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्ट में खड़े होने के लिए कहा था। मैंने जो…
नयी दिल्ली: रेस्तरांओं को खोलने की अनुमति के बाद मैकडोनाल्ड्स ने उत्तर और पूर्वी भारत में अपने आउटलेट्स का परिचालन शुरू कर दिया है। मैकडोनाल्ड्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी के रेस्तरांओं में आने वाले ग्राहकों को पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक बैठने का माहौल मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि उसने ग्राहकों तथा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव किया है। कंपनी ने कहा कि उसके रेस्तरांओं में कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कर्मचारियों के लिए मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा कर्मचारी बार-बार…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस आने के बाद तमाम बदलावों के बाद सैलरी स्लिप में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर आ रही है कि आईटी सेक्टर, बैंकिंग, एफएमसीजी, कसंल्टेशन, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर नई सैलरी स्लिप ला सकते हैं। एंप्लॉयमेंट एंड लेबर लॉ के स्पेशलिस्ट खेतान एंड कंपनी में पार्टनर अंशुल प्रकाश ने कहा कि कंपनियों में एचआर की तरफ से नई पॉलिसी बनाने की योजना है। उन्होंने ये भी बताया कि अब सैलरी स्लिप में से ट्रैवल और कंवेंस अलाउंस, तेल और ड्राइवर का अलाउंस, व्हीकल मेंटेनेंस चार्ज जैसे कंपोनेंट हटाया जा सकते हैं। ऐसा इसलिए हो…
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी के गैलेक्सी M31 का अपग्रेड वेरियंट होगा जिसका नाम गैलेक्सी M31s हो सकता है। हाल ही में यह स्मार्टफोन गीकबेंच की वेबसाइट पर नजर आया है, जहां से इस फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 21,999 रुपये थी। रिपोर्ट की मानें तो स्मार्टफोन में सैमसंग Exynos 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी की रैम मिलेगी। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 128 जीबी की इंनबिल्ट स्टोरेज…
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक नियम पर विचार कर रहा है जिसके मुताबिक किसी बैंक के संस्थापक का चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) या फुल-टाइम डायरेक्टर के रूप में कार्यकाल अधिकतम 10 वर्ष तक सीमित करने का प्रस्ताव है। आरबीआई ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस का मापदंड तय करने के लिए एक डिस्कशन पेपर गुरुवार को जारी किया। इसमें प्रस्तावित विषय ने कानून का रूप ले लिया तो कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक को तगड़ा झटका लगेगा। कोटक ने 2003 में कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना की और तब से वो इसके सीईओ हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने कुछ विश्लेषकों…
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार इतिहास में पहली बार 500 अरब डॉलर के पार हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि 5 जून को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.22 अरब डॉलर बढ़ गया और कुल भंडार 501.70 अरब डॉलर का हो गया। उससे पहले 29 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 3.44 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी और तब कुल 493.48 अरब डॉलर का भंडार हो गया था। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस खबर पर खुशी जताते हुए सुझाव दिया था…
मुंबई: आज शुक्रवार यानी 12 जून 2020 को शेयर बाजार भारी उठापटक का दिन रहा। सुबह करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स अंत में तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 242.52 अंक की तेजी के साथ 33780.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70.90 अंक की तेजी के साथ 9972.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2653 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1248 शेयर तेजी के साथ और 1254 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 151 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई…
चेन्नई: आपूर्ति श्रृंखला समाधान पेश करने वाली कंपनी रेडिंगटन इंडिया ने रमेश नटराजन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि नटराजन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है। वह कंपनी के भारतीय वितरण को संभालेंगे। कंपी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी। इससे पहले नटराजन कंपनी में ही संयुक्त मुख्य परिचालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह रेडिंगटन के साथ 23 वर्ष से अधिक समय से जुड़े हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस के राइट्स इश्यू शेयर सोमवार से शेयर बाजारों मे लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। पूंजी बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अनुमति मिलने के बाद 15 जून 2020 को रिलायंस राइट्स इश्यू (Reliance’s Right Issue) शेयरों का कारोबार शुरू हो जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से अलग यह शेयर RELIANCEPP के नाम से शेयर बाजारों में लिस्ट होगा। इसके लिए एक अलग आईएसआईएन नंबर IN9002A01024 जारी किया गया है। भारतीय पूंजी बाजार में पहली बार रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट (RE) की भी शेयर बाजारों में ट्रेडिंग हुई थी। रिलायंस की आरई ने शेयर…
नई दिल्ली: संपत्ति गिरवी रख ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने शुक्रवार को अपनी ऋण ब्याज दर 0.20 प्रतिशत घटा दी। कंपनी की खुद ऋण लागत घटने के बाद कंपनी ने यह निर्णय किया है। कंपनी का यह कदम भारतीय स्टेट बैंक के ऋण ब्याज दरों में कटौती के अनुरूप है। एचडीएफसी ने एक बयान में कहा, ‘एचडीएफसी अपने खुदरा ऋण पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत घटा रही है। नई दर 12 जून से प्रभावी होगी।’ इससे कंपनी के सभी खुदरा आवास ऋण और गैर-आवास ऋण के ग्राहकों को फायदा होगा। यह ब्याज दरें 7.65 प्रतिशत से 7.95 प्रतिशत के…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना संकट से जूझ रहे छोटे कारोबारियों को जीएसटी पर ब्याज में राहत देने का ऐलान किया है। जीएसटी परिषद ने फैसला किया है कि पांच करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले छोटे करदाताओं को फरवरी, मार्च और अप्रैल के रिटर्न फाइलिंग में देरी पर सिर्फ आधा यानी 9 फीसदी ब्याज देना होगा, बशर्ते वे इन महीनों के रिटर्न सितंबर तक दाखिल कर दें। जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार अब व्यापारियों को सिर्फ 9 फीसदी ब्याज देना होगा। हालांकि यह लाभ उन्हें तभी मिलेगा, जब सितंबर 2020 तक…
नयी दिल्ली। ऑटोमोबाइल डीलर्स बॉडी एफएडीए (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस) ने गुरुवार को कहा कि मई 2019 के मुकाबले इस साल समान महीने में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) की रिटेल सेल्स 86.97 फसीदी घटकर 30,749 यूनिट्स रह गई। पिछले साल मई में पीवी सेल्स 2,35,933 यूनिट्स रही थी। पीवी की सेल्स में इतनी भारी गिरावट कारण कोरोनावायरस लॉकडाउन बताया गया है। इनमें दोपहिया यानी टूव्हीलर गाड़ियों की सेल्स देखें तो मई 2019 में 14,19,842 यूनिट्स की तुलना में ये 88.8 फीसदी लुढ़क कर 1,59,039 यूनिट्स रह गई। कमर्शियल वाहनों की सेल्स 96.63 फीसदी घट कर 2,711 यूनिट्स रह गई, जो…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान मैगी नूडल्स की जबर्दस्त बिक्री हुई है। इसकी बिक्री में 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लागू हुआ और यह दो महीने से अधिक चला। 1 जून से अनलॉक वन की शुरुआत हुई है। 8 जून से होटल और रेस्टोरेंट को खोलने की छूट मिली है। लाखों ऐसे लोग हैं जो नाश्ते में बाहर जाकर कुछ खाना पसंद करते हैं, लेकिन दो महीने से सबकुछ बंद था। ऐसे में उनके लिए एकमात्र ऑप्शन मैगी बच जाता है। इसलिए मैगी की जबर्दस्त बिक्री हुई है। नेस्ले इंडिया के…
नयी दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियम ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी ताकत को देखते हुए देश बेहतर क्रेडिट रेटिंग का हकदार है। उन्होंने यह बात दो अंतरराष्ट्रीय साख प्रमाणन एजेंसियों के भारत संबंधी हाल के निर्णयों को देखते हुए विशेष महत्व की है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने जहां देश की साख कम की है वहीं एस एंड पी ने इसे निम्न निवेश स्तर पर बरकरार है। सु्ब्रमणियम ने एक तरह से भारत की साख को बेहतर किये जाने की वकालत करते हुए कहा कि भारत की देनदारी चुकाने की क्षमता, इच्छा असंदिग्ध है, यह सोने…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) का बकाया सरकारी खजाने में अभी तक जमा न करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को जमकर लताड़ा है। अदालत ने यह कहते हुए सरकार की भी खिंचाई की है कि उसने अदालत के फैसले का दुरुपयोग किया है। जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुआई वाली तीन जजों की पीठ ने सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) से चार लाख करोड़ रुपये की पूर्णः गैर अनुमति प्राप्त मांग क्यों की गई। एजीआर की विशाल बकाया राशि आगामी 20 साल के दौरान धीरे-धीरे चुकाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति…
नयी दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की शुक्रवार को होने वाली बैठक में कर राजस्व पर कोविड-19 के प्रभाव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में राज्यों को मुआवजे के भुगतान की रूपरेखा पर फैसला हो सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी भाग लेंगे। इसके अलावा परिषद अगस्त, 2017 से जनवरी, 2020 के दौरान जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने के लिए विलंब शुल्क को माफ करने पर भी विचार करेगी। हालांकि, इस बैठक में…
मुम्बई: आज गुरुवार यानी 11 जून 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 708.68 अंक की गिरावट के साथ 33538.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 214.15 अंक की गिरावट के साथ 9902.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2704 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1033 शेयर तेजी के साथ और 1520 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 151 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 20 पैसे की कमजोरी के…
नयी दिल्ली: भारतीय आईटी कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बेहतर प्रदर्शन के दम पर आईटी कंपनियों की डिजिटल इनकम 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। मुश्किल से तीन साल पहले एआई / एमएल, सेंसर और रोबोटिक जैसे नए डिजिटल क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी में तरक्की वाले विश्लेषक थे, मगर वो इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि भारतीय आईटी सेक्टर इन परिवर्तनों के साथ आगे नहीं बढ़ रहा है। कुछ विश्लेषकों ने भारतीय आईटी सेक्टर में प्रमुख कंपनियों के खत्म होने की भी भविष्यवाणी की थी। मगर सामने आए आंकड़े दूसरी ही कहानी बता रहे हैं। भारतीय आईटी…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के 95वें वार्षिक सत्र के मौके पर उद्घाटन भाषण दिया। पीएम मोदी ने एक बार फिर भारत के आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कोरोना संकट को अवसर में बदलना होगा। पीएम मोदी ने आयात-प्रतिस्थापन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर भारत बांस और जैविक उत्पाद क्लसटर बनाकर जैविक खेती का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि जैसे संकट आते हैं…
