नई दिल्ली: रिलायंस के राइट्स इश्यू शेयर सोमवार से शेयर बाजारों मे लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। पूंजी बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अनुमति मिलने के बाद 15 जून 2020 को रिलायंस राइट्स इश्यू (Reliance’s Right Issue) शेयरों का कारोबार शुरू हो जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से अलग यह शेयर RELIANCEPP के नाम से शेयर बाजारों में लिस्ट होगा। इसके लिए एक अलग आईएसआईएन नंबर IN9002A01024 जारी किया गया है।
भारतीय पूंजी बाजार में पहली बार रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट (RE) की भी शेयर बाजारों में ट्रेडिंग हुई थी। रिलायंस की आरई ने शेयर बाजारों में ट्रेडिंग के दौरान आरई धारकों की जेबें भर दी थी। इसलिए माना जा रहा है कि आंशिक रूप से भुगतान किए गए राइट्स इश्यू शेयरों में भी इसी तरह की तेजी दिखेगी।

