Author: Finance Khabar
मुंबई: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने बुधवार को कहा कि शेयरधारकों के लिये उसकी आम बैठक 17 जून को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होगी। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और बाजार नियामक सेबी ने कोविड-19 के मद्देनजर पाबंदियों को देखते हुए इस साल कंपनियों को सालाना आम बैठक (एजीएम) या असाधारण आम बैठक (ईजीएम) वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये करने की अनुमति दे दी थी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मुंबई में लॉकडाउन के कारण बैंक अपने शेयरधारकों की 17 जून 2020 को वीडियो कांफ्रेन्सिंग/अन्य श्रव्य-दृश्य माध्यमों…
नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी इमामी रियल्टी लिमिटेड करीब 225 करोड़ रुपये का निवेश कर उत्तर प्रदेश के झांसी में एक टाउनशिप बसाएगी। यह एकीकृत टाउनशिप 100 एकड़ में फैली होगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितेश कुमार ने कहा कि कंपनी दो चरणों में ‘इमामी नेचर’ विकसित करेगी। इसका पहला चरण 54 एकड़ में फैला होगा। इसके लिए 200 से अधिक भूखंडों की बिक्री इसी हफ्ते शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी परियोजना में कुल 48.66 लाख वर्गफुट क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 27 लाख वर्गफुट पहले चरण में पूरा होगा। कंपनी पहले चरण…
नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी S&P (Standard & Poor’s) ने भारत की सॉवरिन रेटिंग को BBB माइनस पर बरकरार रखा है। उसने भारतीय अर्थव्यवस्था पर विश्वास जताते हुए आउटलुक को स्थिर रखा है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ग्रोथ रेट पर दबाव है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन फिस्कल पोजिशन पर ज्यादा दबाव नहीं बनेगा, जिसके कारण 2021 से इसमें सुधार दिखने को मिलेगा। इससे पहले मूडीज ने भारत की सॉवरिन रेटिंग घटा दी थी। पहले भारत की रेटिंग ‘Baa2’ थी, जिसे घटाकर ‘Baa3’ कर दिया गया। मूडीज ने कहा कि भारत के सामने आर्थिक सुस्ती का…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी विभिन्न अवधि के लोन के लिए बेंचमार्क लेंडिंग रेट यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 15 bps की कटौती की है। ब्याज की नई दरें 12 जून 2020, शुक्रवार से लागू हो जाएंगी। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार अब ओवरनाइट, एक महीना, तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि वाले लोन पर एमसीएलआर की दर 15 बेसिस प्वाइंट कम कर दिया गया है। इससे ग्राहकों के लिए होम, ऑटो और दूसरे लोन सस्ते हो जाएंगे। रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में कटौती के…
नयी दिल्ली: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) को सरकार से शेयर पूंजी के तौर पर 5,297.60 करोड़ रुपये का निवेश हासिल हुआ है। कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि सरकार ने 30 मार्च को कंपनी में निवेश किया। सरकार के इस निवेश से आईआईएफसीएल की चुक्ता शेयर पूंजी बढ़कर 9,999.92 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 10,000 करोड रुपये है। आईआईएफसीएल पूर्णतया सरकार के पूर्ण नियंत्रण वाली कंपनी है। यह देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दीर्घावधि वित्तीय मदद उपलब्ध कराती है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन में बिस्किट कंपनी पारले-जी को रिकॉर्ड तोड़ फायदा हुआ है। जी हां कंपनी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान उसकी सेल पिछले 8 दशकों में सबसे ज्यादा रही। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई महीने में पारले-जी बिस्कुट की खपत में भारी इजाफा हुआ है। लगभग 30-40 साल में इस बिस्कुट ने पहली बार बिक्री में ऐसी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। इस बात की जानकारी पारले-जी बिस्कुट बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पारले-जी 1938 से ही लोगों के बीच एक फेवरेट ब्रांड रहा है। कीमत 5 रुपए…
मुम्बई। आज बुधवार यानी 10 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 290.36 अंक की तेजी के साथ 34247.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 69.50 अंक की तेजी के साथ 10116.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2695 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1527 शेयर तेजी के साथ और 1008 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 160 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ…
नयी दिल्ली: चालू वित्त वर्ष में गहरे संकुचन के बाद देश की अर्थव्यवस्था के अगले वित्त वर्ष में 9.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने का अनुमान है। रेटिंए एजेंसी फिच रेटिंग्स ने बुधवार को जारी एक रपट में यह बात कही। फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान जताया है। कोरोना वायरस संकट गहराने से पहले ही अर्थव्यवस्था में नरमी का रुख बना हुआ था। फिच ने बुधवार को अपना एशिया-प्रशांत ऋण साख परिदृश्य जारी किया। इसमें कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी ने देश के वृद्धि परिदृश्य को कमजोर किया है।…
नई दिल्ली: मध्यम आकार के मोटरसाइकिल सेगमेंट (250-750cc) में अग्रणी रॉयल एनफील्ड Royal Enfield ने आज घोषणा की कि उसने पूरे भारत में अपने 90% से अधिक रिटेल नेटवर्क (Retail Network) को फिर से खोल दिया है। कंपनी ने सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान बीते 22 मार्च से 5 मई तक अपने नेटवर्क को बंद रखा था। रॉयल इनफील्ड से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने बीते 6 मई से, धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से अपने मैन्यूफैक्चरिंग को फिर से शुरू कर दिया। उसके बाद रिटेल नेटवर्क को खोलना चालू किया। अभी तक इसके देश भर में 850 से…
नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर मौखिक निर्देश देने की सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में निर्देश देकर खरीदारी करने में आसानी होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस सेवा को अपने किराना मंच‘सुपरमार्ट’ पर शुरू किया है। इससे ग्राहक विभिन्न भाषाओं में मौखिक निर्देश देकर सामान को खोज और खरीद सकेंगे। शुरुआत में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी, जल्द ही इसे अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की प्रौद्योगिकी टीम ने कृत्रिम मेधा आधारित ‘वॉइस कमांड’ सुविधा विकसित की है। यह…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है. 15 मई को समाप्त सप्ताह में यह 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 487.04 अरब डॉलर हो गया. यह देश के 12 महीने के आयात के बराबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक अप्रैल से 15 मई के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. आठ मई को समाप्त सप्ताह पर यह 485.31 अरब डॉलर था. छह मार्च को समाप्त हफ्ते में यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 487.23 अरब डॉलर पर था.…
मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच बैंकिंग और बुनियादी संरचना क्षेत्र के शेयरों में उछाल के दम पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त की राह पर लौट आये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए 306.54 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और 34,287.24 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 113.05 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 10,142.15 पर पहुंच गया। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का…
नयी दिल्ली: फिल्म एवं अन्य तरह के संगीत अधिकार रखने वाली प्रमुख कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 2019-20 की चौथी तिमाही में 10.33 प्रतिशत टूटकर 14.84 करोड़ रुपये रहा।इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 16.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की आय 14.27 प्रतिशत घटकर 108.66 करोड़ रुपये रही। जबकि कंपनी का व्यय 20.47 प्रतिशत घटकर 89.71 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा क्रमश: 126.75 करोड़ रुपये और 112.81 करोड़ रुपये था।पूरे…
नयी दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक 12 जून को होनी तय है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में कोविड-19 के कर राजस्व पर प्रभाव की समीक्षा की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस महामारी के केंद्र और राज्यों के राजस्व पर पड़ने वाले असर और इसकी भरपाई के कदमों पर विचार किया जाएगा। कर संग्रह के खराब आंकड़ों तथा रिटर्न दाखिल करने की तारीख…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने आज जनवरी-मार्च तिमाही के लिए रिजल्ट जारी किया है। चौथी तिमाही में उसकी कमाई चार गुणा बढ़ गई है। पिछले दिनों एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूनिट में हिस्सेदारी बेची थी, जिसके कारण कमाई में जबर्दस्त इजाफा हुआ। जनवरी-मार्च 2020 में एसबीआई का कुल मुनाफा 3581 करोड़ रहा। ठीक एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 838 करोड़ रहा था। बैंक की कुल आय 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 76,027.51 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 75,670.5 करोड़ रुपये…
कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच देश के 72 फीसदी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) का कहना है कि कारोबार को सही तरीके से चलाने के लिए उन्हें निश्चित तौर पर छंटनी करनी होगी। ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (AIMO) द्वारा नौ अन्य उद्योग निकायों के साथ साझेदारी में किए गए एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। सिर्फ 14 फीसदी एमएसएमई ने कहा है कि वे अपने कर्मचारियों को बिना हटाए ही कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा कॉरपोरेट जगत में 42 फीसदी कंपनियों ने कहा है कि उन्हें मौजूदा कार्यबल (वर्कफोर्स) में कमी करनी होगी। सिर्फ 18…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक समस्याओं के जूझ रहे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी राहत दी है और 36 हजार 400 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा जारी कर दिया है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक की अवधि का बकाया जीएसटी जारी किया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण कामकाज बंद हो गए और राज्यों का राजस्व बिल्कुल नीचे आ गया। वहीं महामारी से निपटने के लिए खर्च भी बढ़ गया, जिस कारण…
मुंबई: संकट से घिरी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेस (आईएलएफएस) की परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण प्रयासों का लगभग डेढ़ साल तक नेतृत्व करने के बाद एन. शिवरमन ने कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) पद से इस्तीफा दे दिया है। एलएंडटी समूह से लंबे समय तक जुड़े रहे शिवरमन को नवंबर 2018 में आईएलएफएस का सीओओ बनाया गया था। वह अवसंरवचना निवेश न्यास कार्यक्रम (इन्विट) के भी प्रमुख हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि वह फिलहाल 31 जुलाई 2020 तक अपने पद पर बने रहेंगे। शिवरमन के इस्तीफे के बाद उदय कोटक के नेतृत्व वाले कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी…
नई दिल्ली: डालमिया समूह की कंपनी डालमिया हेल्थकेयर ने कोविड-19 के इलाज के लिये विभिन्न आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी को लेकर बनायी गयी दवा ‘आस्था-15’ का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया है। डालमिया हेल्थकेयर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि उसे क्लिनकल ट्रायल रजिस्ट्री (सीटीआर) से इसकी मंजूरी मिल गयी है और तीसरे चरण के परीक्षण के लिये सभी नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। सीटीआर, आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टैटिक्स द्वारा प्रबंधित संस्थान है। समूह की अनुसंधान एवं विकास इकाई डालमिया सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (डीसीआरडी) गहन शोध के बाद 15 औषधियों का एक ‘पालीहर्बल…
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश की टेलिकॉम कंपनियों की बल्ले-बल्ले है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन भारती एयरटेल में 2 अरब डॉलर (15000 करोड़) का निवेश कर सकती है। मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। अप्रैल में सबसे पहले फेसबुक ने रिलायंस में 44 हजार करोड़ के करीब भारी निवेश किया था। उसके बाद से अब तक कंपनी में पांच निवेशक 78 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं।
