नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने आज जनवरी-मार्च तिमाही के लिए रिजल्ट जारी किया है। चौथी तिमाही में उसकी कमाई चार गुणा बढ़ गई है। पिछले दिनों एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूनिट में हिस्सेदारी बेची थी, जिसके कारण कमाई में जबर्दस्त इजाफा हुआ।
जनवरी-मार्च 2020 में एसबीआई का कुल मुनाफा 3581 करोड़ रहा। ठीक एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 838 करोड़ रहा था। बैंक की कुल आय 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 76,027.51 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 75,670.5 करोड़ रुपये थी।
बैंक का Non-performing assets पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में सुधरकर कुल कर्ज का 6.15 प्रतिशत रहा जो 2018-19 की इसी तिमाही में 7.53 प्रतिशत था। एसबीआई का शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में 2.23 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 3.01 प्रतिशत था।

