Author: Finance Khabar

चेन्नई: एप पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला ने चेन्नई समेत तमिलनाडु में अपना परिचालन फिर शुरू कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक उसने पूरे राज्य में अपना परिचालन शुरू कर दिया है। इसमें चेन्नई भी शामिल है। इससे पहले कंपनी कोयंबटूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम में अपनी सेवाएं शुरू कर चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि चेन्नई में उसने अपना परिचालन शुरू कर दिया है। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक ऑटोरिक्शा और कैब बुक कर सकते हैं। कोविड-19 संकट को देखते हुए…

Read More

मुंबई: साधारण बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने निजी कार मालिकों के लिए उपयोग के हिसाब से प्रीमियम जमा करने वाला कार बीमा पेश किया है। इस विकल्प से ग्राहकों की प्रीमियम की रकम कम होगी। कंपनी के बयान के मुताबिक ‘ऑटोसेफ’ उसकी नयी पॉलिसी है। यह जीपीएस एवं टेलीमेटिक्स प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर कार के चलने पर नजर रखती है। इसके बाद एक एप के जरिए कार की तय दूरी का आकलन कर बीमा का प्रीमियम तय करती है। इससे उन ग्राहकों को फायदा हो सकता है जो कार होने के बावजूद कम चलाते हैं। कंपनी इसके लिए…

Read More

नई द‍िल्‍ली: कोरोना महामारी के दौर में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं और एसयूवी लेने का प्लान है तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। जी हां आप फोड की एसयूवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एसबीआई का ये ऑफर आपके बहुत काम का है। ये गाड़ी खरीदने पर भारतीय स्टेट बैंक आपको जहां कार लोन के ब्याज पर छूट देता है वहीं आकर्षक एसेसरीज भी फ्री मिल रही हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के…

Read More

मुम्बई। आज गुरुवार यानी 4 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 128.84 अंक की गिरावट के साथ 33980.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.45 अंक की गिरावट के साथ 10029.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2608 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1309 शेयर तेजी के साथ और 1143 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 156 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस ने अपनी गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित सबसे बड़ी फ़ैक्ट्री को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. बुधवार को सुबह जब मज़दूर काम करने पहुंचे तो उन्होंने कंपनी के बाहर एक नोटिस लगा पाया जिसमें लिखा था कि कंपनी के पास फ़ैक्ट्री चलाने का पैसा नहीं है. एटलस साइकिल ने साहिबाबाद की फ़ैक्ट्री बंद कर दी है. फैक्ट्री के लगभग 1000 से ज़्यादा श्रमिकों को ले ऑफ़ किया गया है. साहिबाबाद की एटलस की यह फ़ैक्ट्री 1989 से चल रही है. एटलस साइकिल ने साहिबाबाद की फ़ैक्ट्री में…

Read More

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हीरो इलेक्ट्रिक पर मुकदमा ठोंक दिया है। होंडा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर किया कि हीरो इलेक्ट्रिक ने उसके स्कूटर का डिजाइन कॉपी (नकल) किया है। होंडा ने हाईकोर्ट से हीरो की डैश (Dash) इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, निर्माण और विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है। ईटी की खबर के मुताबिक होंडा ने अपनी याचिका में हीरो इलेक्ट्रिक के एक विज्ञापन के खिलाफ रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि भारतीय कंपनी ने उसके Moove इलेक्ट्रिक स्कूटर के पीछे की सीटों के कवर के अलावा आगे और पीछे के…

Read More

हैदराबाद: अमारा राजा समूह कोरोना वायरस संकट के चलते आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगा। इसमें कनिष्क और वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के कर्मचारी शामिल होंगे। समूह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसके विभिन्न कारोबारों में प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे समूह के प्रवर्तकों ने खुद से अपने चालू वित्त वर्ष के वेतन में 50 प्रतिशत तक की कटौती की पेशकश की है। समूह की प्रमुख कंपनी अमारा राजा बैटरीज लिमिटेड की पिछले वित्त वर्ष की वार्षिक रपट के मुताबिक की 31 मार्च 2019 को के कुल कर्मचारियों की संख्या 7,541 थी। इसमें…

Read More

मुम्बई। आज बुधवार यानी 3 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 284.01 अंक की तेजी के साथ 34109.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.45 अंक की तेजी के साथ 10061.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2659 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1667 शेयर तेजी के साथ और 855 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 137 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ…

Read More

नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने जहाँ शेयर बाजार को काफी नुकसान पहुंचाया वहीँ एलआईसी को कोरोना संकट के बीच शेयर बाजार ने करीब पौने 2 लाख करोड़ रुपये का जोरदार झटका दिया। जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी के शेयर बाजार में निवेश की वैल्यू में 1.7 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। nseinfobase.com के डेटा के अनुसार 31 दिसंबर 2019 को एलआईसी के लिस्टेड शेयरों में निवेश की वैल्यू 6.04 लाख करोड़ रुपये थी, जो 31 मार्च तक गिर कर 4.24 लाख करोड़ रुपये रह गई। साथ ही 31 मार्च को एलआईसी की लिस्टेड भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी 3.88 फीसदी रह गई,…

Read More

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक ने बचत बैंक खातों पर वार्षिक ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दी है। वहीं निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैक ICICI बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। एसबीआई ने बचत बैंक खातों पर वार्षिक ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दी है। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार संशोधित ब्याज दरें 31 मई से लागू हो गई हैं। बचत बैंक खाते के लिए बैंक के दो स्लैब एक लाख रुपये तक और एक लाख रुपये से अधिक है। चालू वित्त…

Read More

उत्तराखंड में जीएसटी की चोरी करके सरकार को एक हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। मामला पकड़ में आया तो आरोपी फर्मों के खिलाफ एफआइआर करा दी गई है। अहम बात यह भी है कि इस मामले में विभागीय अफसर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर सिस्टम की खामी को दोषी बता रहे हैं। राज्य के ऊधमसिंहनगर जिले में जीएसटी घोटाले का यह बड़ा मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की ओर से रुद्रपुर और काशीपुर कोतवाली में दो अलग-अलग एफआइआर कराईं गईं है। रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार 40 फर्मों ने 473…

Read More

नई दिल्ली: भारत की सॉवरेन रेटिंग घटाने के एक ही दिन बाद मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को 11 कंपनियों की रेटिंग भी गिरा दी। इनमें टीसीएस और इनफोसिस समेत आठ नॉनफाइनेंशियल कंपनियां और तीन बैंक एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्जिम शामिल हैं। मूडीज ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते बिजनेस में पहुंची बाधा और भारत की सॉवरेन रेटिंग घटाने घटाए जाने के कारण ही इन कंपनियों की रेटिंग भी नीचे की गई है। सोमवार को मूडीज ने 22 साल में पहली बार भारत की रेटिंग घटाते हुए बीएए3 कर दी थी। यह निवेश ग्रेड में सबसे निचली…

Read More

मुंबई: बैंकिंग शेयरों में लाभ से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 522 अंक और मजबूत हुआ। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अब सरकार ने अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलना शुरू कर दिया है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 33,866.63 अंक के उच्चस्तर तक भी गया। अंत में सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.57 प़्रतिशत की बढ़त के साथ 33,825.53 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.95 अंक या 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,979.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स…

Read More

नयी दिल्ली: इंटरग्लोब एविएशन ने मंगलवार को कहा कि मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उसे 870.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का स्वामित्व रखने वाली कंपनी को इससे एक साल पहले की समान अवधि में 595.8 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ हुआ था। मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 8,299.1 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते विमान परिचालन बंद होने से उसकी आमदनी पर काफी असर पड़ा।

Read More

नई दिल्ली। कोरोनावायरस और इसे रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव काफी निगेटिव रहा है। कंपनियों पर भी इसका काफी गहरा असर पड़ा, जिससे उन्हें कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी। इससे देश में बेरोजगारी दर काफी हाई रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार मई 2020 में भारत की बेरोजगारी दर 23.5 फीसदी पर स्थिर रही। मई में बेरोजगारी दर में अप्रैल के मुकाबले कोई फर्क नहीं आया है। अप्रैल में भी यह 23.5 फीसदी ही रही थी। भारत में बेरोजगारी अप्रैल से ही बढ़ी। फरवरी में ये दर 7.8…

Read More

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में जून माह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वित्त, ऊर्जा और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था में तमाम गतिविधियां शुरू करने की छूट देने के कदम उठाने के साथ ही निवेशकों ने बाजार में जोरदार खरीदारी की जिससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 879 अंक उछलकर 33,303 अंक पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती से भी स्थानीय बाजार को बल मिला। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन रहा जब बाजार में तेजी रही। दिन में बीएसई-30 सेंसेक्स एक…

Read More

नयी दिल्ली: अमार राजा बैटरीज लि. ने सोमवार को कहा कि उसने बाइपोलर बैटरी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर ग्रिडटेंशियल एनर्जी के साथ समझौता किया है। इस प्रौद्योगिकी से तैयार बैटरी की क्षमता अधिक होने के साथ लागत भी कम होती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रिडटेंशियल एनर्जी से सिलिकन जूल बाइपोलर बैटरी प्रौद्योगिकी से लीड के लाभ के साथ उच्च क्षमता की बैटरी बनायी जा सकती है। अमार राजा बैटरीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जयदेव गल्ला ने कहा, ‘‘गिडेंशियल की सिलिकन जूल बाइपोलर प्रौद्योगिकी में हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की…

Read More

नयी दिल्ली: लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को उसके डीलरशिप स्टोर फिर खुलने की जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने सरकारी दिशानिर्देशों के मुताबिक परिचालन फिर शुरू कर दिया है। अब ग्राहक फिर से स्टोर पर जाकर बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरैड के उत्पादों की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही कंपनी के चेन्नई संयंत्र में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ उत्पादन फिर शुरू हो चुका है। कंपनी के भारतीय परिचालन के कार्यवाहक अध्यक्ष आरलिंदो टेक्जीरिया ने कहा कि कंपनी के कॉरपोरेट दफ्तर, संयंत्र और डीलर स्टोरों का फिर खुलना एक खुशी…

Read More

नई दिल्ली: देश में उत्पादकों के पास नए आर्डर में लगातार कमी के साथ विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में मई महीने में भी गिरावट का सिलसिला बना रहा। वहीं विनिर्माण गतिविधियां कमजोर पड़ने से कंपनियां तेजी से कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं। एक मासिक सर्वे रिपोर्ट में सोमवार को यह कहा गया। इससे पहले, अप्रैल महीने में विनिर्माण गतिविधियों में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई थी। आईएचएस मार्किट इंडिया मैनुफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में 30.8 रहा जो अप्रैल में 27.4 था। यह देश के विनिर्माण क्षेत्र में एक और बड़ी गिरावट का संकेत है। हालांकि यह अप्रैल…

Read More

मुंबई: हाल ही में जनवरी-मार्च तिमाही में इकॉनमी की सेहत को लेकर सरकार की तरफ से रिपोर्ट जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में कोरोना का आंशिक असर साफ-साफ दिखाई दिया था, हालांकि रेटिंग एजेंसियों के मुकाबले यह बेहतर था। सबकी नजर अब अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे पर है क्योंकि, दो महीने तो पूरी तरह लॉकडाउन रहा। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्यॉरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन को और बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियों पर गहरा असर होगा। बैंक ऑफ अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में दो प्रतिशत…

Read More