Close Menu
    What's Hot

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026

    Dolphin’s Pearl Deluxe Slot 200 Prozentzahl nv casino Kasino Prämie Umsetzbar Tagesordnungspunkt Runde Bei Novomaticessential Homme Magazine

    June 12, 2026

    Genie’s nv casino Quäntchen Casinospiel

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»उत्तराखंड में एक हजार करोड़ की जीएसटी चोरी
    अन्य

    उत्तराखंड में एक हजार करोड़ की जीएसटी चोरी

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड में जीएसटी की चोरी करके सरकार को एक हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। मामला पकड़ में आया तो आरोपी फर्मों के खिलाफ एफआइआर करा दी गई है। अहम बात यह भी है कि इस मामले में विभागीय अफसर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर सिस्टम की खामी को दोषी बता रहे हैं।

    राज्य के ऊधमसिंहनगर जिले में जीएसटी घोटाले का यह बड़ा मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की ओर से रुद्रपुर और काशीपुर कोतवाली में दो अलग-अलग एफआइआर कराईं गईं है। रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार 40 फर्मों ने 473 करोड़ की कर चोरी की है। इसी तरह, काशीपुर कोतवाली की रिपोर्ट के अनुसार 34 फर्मों ने सरकार को 529 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। इस तरह से यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। अधिकांश फर्में काशीपुर और रुद्रपुर की ही हैं। हालांकि कुछ फर्म राजधानी देहरादून की भी बताई जा रही हैं।

    बताया जा रहा है कि इन फर्मों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। सभी ने अपने कागजात भी ऑनलाइन जमा कराए और पंजीकरण हासिल कर लिया। इसके बाद ई-वे बिल जनरेट करके अन्य राज्यों ने माल मंगाना शुरू कर दिया। लेकिन जीएसटी राशि जमा नहीं कराई गई। विभागीय अधिकारियों ने किसी भी फर्म का सर्वे या फिर स्थलीय निरीक्षण नहीं किया। नियमानुसार किसी भी फर्म को हर माह के अंत में जीएसटीआर-1 और फार्म 3-बी के विवरण के आधार पर टैक्स राशि जमा करनी होती है। ये फर्जी फर्में सरकार को राजस्व का चूना लगाती रहीं और विभागीय अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। न तो जिम्मेदार अफसरों ने यह जानने की कोशिश की कि पंजीकरण के बाद भी रिटर्न फार्म क्यों नहीं आ रहे हैं और जीएसटी क्यों जमा नहीं हो रहा है।

    gst
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमूडीज ने इन्फोसिस, टीसीएस, एसबीआई समेत 11 कंपनियों की रेटिंग भी घटाई
    Next Article SBI और ICICI बैंक ने बचत खाते पर ब्याज घटाया
    Finance Khabar

    Related Posts

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026

    Dolphin’s Pearl Deluxe Slot 200 Prozentzahl nv casino Kasino Prämie Umsetzbar Tagesordnungspunkt Runde Bei Novomaticessential Homme Magazine

    June 12, 2026

    Genie’s nv casino Quäntchen Casinospiel

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ᐈ Dolphins nv casino Pearl Für nüsse Vortragen Bloß Registrierung ᐈ
    June 12, 2026
    Wie man 2026 im Online-Glücksspiel erfolgreich wird: Ein praktischer Leitfaden
    June 12, 2026
    Greatest No-deposit Instant significant link Detachment Dollars App Gambling enterprises 2026
    June 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.