Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: डैटसन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई 2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। जी हां निसान की स्वामित्व वाली कम्पनी डैटसन ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती BS6 हैचबैक कार रेडी-गो को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि 2020 रेडी-गो को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस 0.8 D वेरिएंट की कीमत 2.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई रेडी-गो तीन इंजन-गियरबॉक्स कम्बिनेशन में उपबल्ध है। वहीं प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में एंट्री-लेव की कीमत 3,000 रुपए ज्यादा है, लेकिन रेडी-गो 0.8 T(O) और रेडी-गो 1.0 T(O)(मैन्युअल) वेरिएंट्स 54,000 रुपए…
बीजिंग: फॉक्सवैगन चीन के इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 2.2 अरब डॉलर का निवेश करेगी। चीन में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने के बाद यह सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। फॉक्सवैगन एजी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक वाहन उद्यम में चीनी साझेदारी की हिस्सेदारी एक अरब यूरो (1.1 अरब डॉलर) में खरीदेगी। इसके साथ ही उद्यम में फॉक्सवैगन की नियंत्रक हिस्सेदारी होगी। जर्मनी की ऑटो कंपनी ने कहा कि वह एक बैटरी उत्पादक कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक बनने के लिए अलग से एक अरब यूरो (1.1 अरब डॉलर) निवेश करेगी। चीन…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने दो बैंकों पर जुर्माना लगाया है। इन बैंकों ने कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया, जिसकी वजह से इनपर जुर्माना लगा है। इन प्रावधानों में NPA से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें एनपीए से संबंधित प्रावधान भी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने एनपीए नियमों का अनुपालन करने में विफल रहने पर कर्नाटक बैंक पर भी 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस बारे में बैंक को नोटिस दिया था। नोटिस पर बैंक के…
नए एमिशन नॉर्म्स बीएस6 आने के बाद वाहनों की कीमत बढ़ी है। 100 सीसी से लेकर 110 सीसी इंजन क्षमता के बीच आने वाली बाइक्स की कीमत लगभग 50,000 रुपये से शुरू होती है। 100 सीसी इंजन वाली गिनती की मोटरसाइकिल हैं 50,000 से कम कीमत में आती हैं। अब हीरो ने भी अपनी बाइक एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) का कम कीमत वाला वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह बाइक ड्रम ब्रेक और स्पोक व्हील वर्जन के साथ आती है। इसके स्पोक व्हील वाले मॉडल की कीमत 46,800 रुपये है वहीं जब इस बाइक का जब आप अलॉय व्हील मॉडल…
नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 43.3 प्रतिशत गिरकर 81.85 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।कंपनी ने बीएसई को बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में उसे 144.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी कुल आय 2018-19 की चौथी तिमाही के 4,967.03 करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर 2019-20 की अंतिम तिमाही में 4,128.67 करोड़ रुपये रही। चौथी तिमाही के दौरान, निर्यात सहित कंपनी के कुल दोपहिया और…
नयी दिल्ली: शराब बनाने वाली प्रमुख कंपनी रेडिको खेतान का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 20.20 प्रतिशत घटकर 32.67 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 40.94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन आय 11.66 प्रतिशत बढ़कर 2,209.11 करोड रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,978.26 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 2,148.67 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आधार आधारित e-KYC वाला इस्टेंट पैन सेवा की शुरुआत की। इसकी घोषणा बजट 2020 में की गई थी। इसमें आधार कार्ड धारकों को ई-केवाईसी की मदद से तुरंत पैन कार्ड जारी किया जाएगा। इस सेवा की शुरुआत हो जाने से अब पैन जारी करने की प्रक्रिया पेपरलेस हो गई है। आवेदनकर्ता को रियल टाइम में ई-पैन मिल जाएगा। यह सेवा फ्री ऑफ कॉस्ट है। हालांकि आधार का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। वैसे तो ई-पैन (e-PAN) सेवा को आज लॉन्च किया गया है, लेकिन बीटा वर्जन का ट्रायल बेसिस पर…
नई दिल्ली: फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनी सहित कई विदेशी कंपनियों के साथ हजारों करोड़ रु का सौदा करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी टेक्नोलॉजी सब्सिडरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए एक और बड़ी डील करने की तैयारी में है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, अब एक और अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ बातचीत कर रही है। अगर दोनों पक्षों के बीच डील होती है तो दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी आएगी, जो फेसबुक, केकेआर एंड कंपनी,…
नई दिल्ली। अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी खरीद सकती है। गूगल वोडाफोन आइडिया, जो पिछले काफी समय से संकट से गुजर रही है, में 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी ये प्रोसेस शुरुआती चरण में है। बता दें कि गूगल की पैरेंट अल्फाबेट ने जियो में हिस्सेदारी हासिल करने को लेकर बातचीत की, लेकिन सौदा हासिल करने में अपने प्रतिद्वंद्वी यानी फेसबुक से पिछड़ गई। मगर अब ये बजाय जियो के वोडाफोन में हिस्सा खरीदने पर ध्यान दे रही है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया के अलावा गूगल भारत…
मुम्बई। आज गुरुवार यानी 28 मई 2020 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 595.37 अंक की तेजी के साथ 32,200.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 175.15 अंक की तेजी के साथ 9490.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2501 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1527 शेयर तेजी के साथ और 814 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 160 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की कमजोरी के…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद के 250 करोड़ रुपये के डिबेंचर को गुरुवार को बाजार में आने के मात्र तीन मिनट में पूर्ण अभिदान मिल गया। पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ‘यह ऐतिहासिक है। कुल 250 करोड़ रुपये के एनसीडी (गैर परिवर्तनीय डिबेंचर) को खुलने के तीन मिनट के भीतर ही पूर्ण अभिदान मिल गया। यह निवेशकों के उत्साह और भरोसे को बताता है।’ हरिद्वार की कंपनी इस राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और आपूर्ति प्रणाली नेटवर्क मजबूत करने में करेगी। बालकृष्ण ने कहा, ‘यह लोगों के…
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने नई कार खरीदने वालों के लिए आसान शर्तों पर ऋण योजनाओं की पेशकश करने के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ समझौता किया है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में बताया कि योजनाओं में लोचदार मासिक किस्त (ईएमआई) का विकल्प शामिल है, जिसके तहत ग्राहक हर साल तीन महीने कम ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं और ग्राहकों के हाथ में आने तक गाड़ी की कुल कीमत का 100 प्रतिशत तक कर्ज ले सकते हैं। पहले छह महीने कर्ज की किस्त…
नई दिल्ली: एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में पांच प्रतिशत घट सकती है। एसएंडपी ने एक बयान में कहा, ‘हमने मार्च 2021 में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि पूर्वानुमान को घटाकर नकारात्मक पांच प्रतिशत कर दिया है। इस समय हमारा मानना है कि (महामारी का) प्रकोप तीसरी तिमाही में चरम पर होगा।’ इससे पहले, इस सप्ताह रेटिंग एजेंसी फिच और क्रिसिल ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत संकुचन का…
कोरोना वायरस महामारी के बीच कंपनियों द्वारा छंटनियों का सिलसिला जारी है। विमान बनाने वाली वैश्विक कंपनी बोइंग 12,000 से अधिक लोगों की छंटनी कर रही है। कोविड-19 संकट की वजह से यात्रा प्रतिबंधों के चलते विमानन उद्योग को सबसे बड़ा झटका लगा है। कोरोना वायरस के चलते कई देशों में इंटरनेशनल फ्लाइट्स अब भी बैन है। बोइंग कंपनी आगे और लोगों को भी नौकरी से निकाल सकती है। अमेरिका की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी इस हफ्ते 6,770 अमेरिकी कर्मचारियों को निकालेगी। इसके अलावा 5,520 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना है। इसके अलावा कंपनी ने 2500 लोगों को…
नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 की जांच तेज करने के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर सस्ती जांच किट विकसित की है। एक सरकारी बयान के मुताबिक सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर मांडे के मार्गदर्शन में कोविड-19 के संबंध में विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों को समन्वित करने के लिए पांच लक्ष्य तय किए गए हैं। यह लक्ष्य डिजिटल एवं आणविक निगरानी, औषधि और टीके, तीव्र और किफायती नैदानिकी, अस्पताल सहायक उपकरण और पीपीई और आपूर्ति श्रृंखला एवं लॉजिस्टिक्स हैं। बयान के मुताबिक सीएसआईआर-जम्मू ने इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ समझौता किया है। यह…
नयी दिल्ली: दवा कंपनी सन फार्मा का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 37.12 प्रतिशत गिरकर 399.84 करोड़ रुपये रहा। इसकी प्रमुख वजह उसे एक बार होने वाला बड़ा नुकसान है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी को 635.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत आय 8,184.94 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 7,163.92 करोड़ रुपये की आय हुई थी। मार्च तिमाही में कंपनी को 260.64 करोड़ रुपये का एक बार का बड़ा घाटा…
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 996 अंक बढ़कर 31,600 अंक से ऊपर पहुंच गया। बैंकिंग और आईटी शेयर में भी तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 31,660.60 अंक की ऊंचाई को छूने के बाद अंत में 995.92 अंक यानी 3.25 प्रतिशत बढ़कर 31,605.22 अंक पर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 प्रमुख शेयरों वाला निफ्टी 285.90 अंक यानी 3.17 प्रतिशत बढ़कर 9,314.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ऐक्सिस बैंक सर्वाधिक 14 प्रतिशत से अधिक लाभ में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनैंस के शेयरों में…
नयी दिल्ली: मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते भारत में डिजिटलीकरण बढ़ेगा और अधिक संख्या में लोग ऑनलाइन खरीदारी करेंगे। साथ ही मॉर्गन स्टेलनी ने देश में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए रिलायंस जियो की 4जी दूरसंचार सेवाओं को श्रेय दिया। मॉर्गन स्टेलनी ने ‘इंडियाज डिजिटल इकोनॉमी इन ए पोस्ट कोविड-19 वर्ल्ड’ नाम की 53 पन्नों की रिपोर्ट में कहा कि बहुत संभव है कि किराना कारोबार में ऑनलाइन पैठ बढ़ेगी और कई सुपर एप इस प्रक्रिया को गति देंगे। भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों में 30 प्रतिशत…
नई दिल्ली: अभी पूरी दुनिया घर से काम (Work from Home) कर रही है। घर से काम करने का सिलसिला मार्च से शुरू हुआ है जब ग्लोबल लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। गूगल ने कहा कि वह जुलाई से अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाना शुरू कर देगी। मंगलवार को कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 6 जुलाई को कंपनी अलग-अलग शहरों में 10 फीसदी कर्मचारियों के साथ ऑफिस खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी। अगर सबकुछ सही रहा तो सितंबर तक 30 फीसदी कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जाएगा। गूगल की तरफ से जारी बयान में यह भी…
नई दिल्ली: इंश्योरेंस कंपनियां टर्म लाइफ इश्योरेंस के प्रीमियम में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। दरअसल पिछले कुछ महीनों में टर्म लाइफ इंश्योरेंस का क्लेम बढ़ गया है, जिसको देखते हुए बीमा कंपनियों ने टर्म इश्योरेंस के प्रीमियम बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार इस बारे में इंश्योरेंस कंपनियों ने मार्केट रेगुलेटर से बात की है और उनको इंश्योरेंस मार्केट की स्थिति से अवगत कराया है। इरडा से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद कंपनियां प्रीमियम में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं। इंश्योरेंस कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में इंश्योरेंस…
