Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: घरेलू पूंजी बाजारों में अप्रैल के अंत तक पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश बढ़कर 57,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने यह 15 साल के निचले स्तर पर आ गया था। पी-नोट्स पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा ऐसे विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो सीधे अपना पंजीकरण कराए बिना भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के अंत तक भारतीय बाजारों…शेयर, बांड, हाइब्रिड प्रतिभूतियों और डेरिवेटिव्स में पी-नोट्स के जरिये…

Read More

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस के डर और मिलते जुलते समय दूरी के नियमों के चलते मारुति सुजुकी, होंडा, टोयोटा और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों निजी वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियों का मानना है कि लोग सार्वजनिक परिवहन से दूरी बनाएंगे। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की स्थिति में कम कीमतों वाली कारों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ लोग सार्वजनिक परिवहन की जगह निजी वाहनों को वरीयता देंगे। कई ग्राहक सर्वेक्षण में…

Read More

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन नियमों में राहत देते हुए 17 औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयों को कोरोना वायर संक्रमण की रोकथाम के नियम और सशर्तों के साथ काम काज फिर शुरू करने की छूट दे दी है। ये क्षेत्र 25 मई से सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कामकाज दोबारा शुरू कर सकते हैं। राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक गैर-वर्जित क्षेत्र में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में 25 मई से कामकाज शुरू हो सकेगा। इसमें अंबातुर और गुइंडी संकुल भी शामिल हैं। हालांकि अभी कोरोना वायर के कारण नियंत्रित घोषित क्षेत्र में रहने…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की आगे की कार्रवाई कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगी। उन्होंने यह बात भारतीय रिजर्व बैंक के इस अनुमान के बाद कही है कि 2020-21 में भारत की अर्थव्यस्था में संकुचन होगा। कोरोना वायरस संकट के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार पहले ही 20.97 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर चुकी हैं। इनमें रिजर्व बैंक द्वारा 17 मई तक उठाए गए 8.01 लाख करोड़ रुपये की तरलता संवर्धन के उपाय भी शामिल हैं। सीतारमण ने बीजेपी नेता नलिन कोहली के साथ…

Read More

नयी दिल्ली: एवेन्यू सुपरमार्ट्स का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 41.60 प्रतिशत बढ़कर 271.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 191.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का परिचालन करती है। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 23.59 प्रतिशत बढ़कर 6,255.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,061.65 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 24.96 प्रतिशत बढ़कर 5,957.53 करोड़…

Read More

नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के लिए भारी मुसीबत की खबर लंदन से आई है। लंदन के एक कोर्ट ने उन्हें चीन के तीन बैंकों को 717 मिलियन डॉलर (5000 करोड़ से ज्यादा) 21 दिनों के भीतर चुकाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ऑफ इंग्लैंड ऐंड वेल्स के कमर्शल डिविजन के जस्टिस नीगेल टीयरे ने कहा कि इस मामले में अनिल अंबानी की पसर्नल गारंटी है, जिसके कारण उन्हें रकम चुकानी होगी। जस्टिस नीगेल ने अपने आदेश में कहा कि गारंटी प्रतिवादी पर बाध्यकारी है। इसलिए उन्हें यह रकम चुकानी होगी। कुल रकम 71 करोड़ 69 लाख…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती के फैसले से कोविड-19 संकट के बीच कर्ज और सस्ता होगा। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को रीपो दर को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत के निचले स्तर पर ला दिया है। इसके अलावा सभी तरह के कर्ज की किस्तों के भुगतान पर ‘रोक’ तीन माह के लिए और बढ़ा दी है। अब 31 अगस्त तक कर्ज की किस्त चुकाने से राहत दे दी गई है। सीतारमण ने ‘डीडी न्यूज’ से कहा, ‘रिजर्व बैंक का सिर्फ आज का नहीं बल्कि पहले लिए गए निर्णय…

Read More

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही में 28 प्रतिशत गिरकर 69 करोड़ रुपये पर आ गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक को वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में 96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने एक बयान में बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 400 करोड़ रुपये से 8.5 प्रतिशत बढ़कर 434 करोड़ रुपये हो गयी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान बैंक का कर भुगतान के बाद शुद्ध लाभ चार प्रतिशत बढ़कर 2018-19 के 325…

Read More

नयी दिल्ली: कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस लिमिटेड को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 31.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 57.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय साल भर पहले के 252.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 458.7 करोड़ रुपये हो गयी। व्यय भी एक साल पहले के 356.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 422.2 करोड़ रुपये हो गयी।पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2018-19 के…

Read More

नयी दिल्ली: कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने को लागू राष्ट्रव्यापी बंद से देश का प्राकृतिक गैस का उत्पादन अप्रैल में 18.6 प्रतिशत घट गया है।पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गैस उत्पादन 2.16 अरब घनमीटर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने के 2.65 अरब घनमीटर से 18.6 प्रतिशत कम है। देश की सबसे बड़ी गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के उत्पादन में भारी गिरावट से कुल उत्पादन घटा है। समीक्षाधीन महीने में ओएनजीसी का गैस उत्पादन 15.3 प्रतिशत घटकर 1.72 अरब घनमीटर रहा। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से ग्राहकों द्वारा…

Read More

मुंबई: बैंकों से जुड़े शीर्ष कार्यकारियों और विशेषज्ञों ने रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में 0.40 प्रतिशत की कटौती करने के निर्णय का शुक्रवार को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा। रिजर्व बैंक ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए शुक्रवार को रीपो दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती की। केंद्रीय बैंक ने कर्ज की किस्तें चुकाने में तीन महीने की और राहत दे दी। इसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त 2020 तक कर दिया। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों के लिये कॉरपोरेट को कर्ज देने की सीमा उनकी नेटवर्थ के मौजूदा 25 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली: देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की शुरुआत अगस्त-सितंबर से पहले हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब में बताया कि अगस्त-सितंबर से पहले इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू हो सकती हैं। हालांकि फ्लाइट शुरू करने से पहले कोरोना के हालात का आकलन किया जाएगा। पुरी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वह आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप…

Read More

नई दिल्ली। आरबीआई ने आज लोन की किस्त 3 माह और न पटाने की मोहलत दे दी है। इससे पहले भी 3 माह की मोहलत दी गई थी। इस 3 माह की नई मोहलत के बाद अब लोग अपनी लोन की किस्त पटाने से 31 अगस्त 2020 तक राहत ले सकते हैं। इस बात की घोषणा आज आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने की। वह आज हुई विशेष मॉनिटरी कमेटी की बैठक के बाद उसके फैसले बता रहे थे। इस दौरान आरबीआई ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। आइये जानते हैं यह फैसल कौन से हैं। -टर्म लोन मोरटोरियम 31…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया। अभी रेपो रेट 4.4 फीसदी था, जो अब गिरकर 4 फीसदी पर आ गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.5 फीसदी कर दिया है। इस बात की जानकारी आज आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी। इसी के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं हैं। रेपो रेट घटने से बैंक की कॉस्ट ऑफ फंड कम हो जाती है। इससे वह कर्ज सस्ता कर सकते हैं। लेकिन पिछले दिनों ने रेपो रेट से जुड़े कर्जों का ऐलान किया था।…

Read More

गुडगाँव: जेजे टैक्स, एक उद्योग-प्रथम टैक्स ऐप, 26 मई, 2020 को सह-संस्थापक महक मलिक और लीशा आर्या द्वारा लांच किया जाएगा, जो गुड़गांव की एक प्रमुख सीए फर्म के साथ काम करने वाली युवतियां हैं। आज के इस तुरंत संतुष्टि के युग में, टैक्सेशन की कठिन मानदंडों से घबराने वाले लोग अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि यह चैट-आधारित प्लेटफ़ॉर्म उनके सभी प्रश्नों के लिए टैक्स एक्सपर्टों द्वारा तुरंत समाधान प्रदान करता है। एक सरल से सपने को साकार करने वाली युवतियां महक और लीशा अपने गुरु सीए जे. जम्बुकेश्वरन के साथ इस ऐप को जल्द ही दुनिया के…

Read More

नई दिल्‍ली: अगर आपने अभी तक ईपीएफ अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं किया है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सब्सक्राइबर्स को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नो योर कस्टमर अपडेट करने की अनुमति दी है। सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की ऑनलाइन पोर्टल epfindia.gov.in के जरिए केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। जानकारी दें कि अगर आपका ईपीएफ अकाउंट केवाईसी कम्पलायंट नहीं है तो ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के क्लेम रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर सकता है। तो चल‍िए हम आपको आसान तरीका बता दें ज‍िसके जर‍िए आप घर बैठे अपनी केवाइसी जानकारी को यूएएन ईपीएफओ पोर्टल के जरिए अपडेट कर सकते…

Read More

नई द‍िल्‍ली: लॉकडाउन के बीच सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के बाद अब प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के ल‍िए स्पेशल एफडी स्कीम की पेशकश की है। बता दें कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक भी सीनियर सिटिजन के लिए एक स्कीम लेकर आ चुका है। आईसीआईसीआई बैंक ने गुरुवार को सीनियर सिटीजन्स के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। बैंक ने इस स्कीम का नाम आईसीआईसीआई बैंक गोल्डेन इयर्स एफडी नाम रखा है। इस स्कीम के तहत अगर…

Read More

नई द‍िल्‍ली: कोरोना महामारी के कारण निसान इंडिया ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। निसान ने नए वर्चुअल शोरूम को लॉन्च किया है जिसकी मदद से ग्राहक ऑनलाइन कार की खरीदारी कर सकते हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को घर बैठे ही शोरूम में कार खरीदने जैसा अनुभव मिलेगा। निसान इंडिया ने सभी डैटसन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ निसान किक्‍स के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी ने वर्चुअल प्रोडक्ट डिस्प्ले और सभी डैटसन प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन फाइनेशियल लोन एप्लिकेशन भी अपने इस वर्चुअल शोरूम के जरिए शुरू की है। बता दें, लॉकडाउन 4.0…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए घोषित 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में अनाज और दाल दिया है, लेकिन दूध, सब्जी, तेल और घर का किराया देने के लिए उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने बहुत ही गंभीर चुनौती है, जिसे किसी भी रिसोर्स से पूरा नहीं किया जा सकता है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान राजन ने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली: बजाज फिनसर्व का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 77 प्रतिशत घट गया। यह 194 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 839 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को हटा दिया जाए तो कंपनी को समीक्षावधि में 1,001 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता।समीक्षावधि में कंपनी की एकीकृत शुद्ध आय दो प्रतिशत बढ़कर 13,294 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 12,995 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में…

Read More