Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने रंजनगांव स्थित संयंत्र में कामकाज फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने यह संयंत्र टाटा मोटर्स के साथ संयुक्त उपक्रम में स्थापित किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह संयंत्र फिएट चेरिस्लर ऑटोमोबाइल्स इंडिया और टाटा मोटर्स के बीच 50-50 प्रतिशत की साझेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है। कंपनी ने कहा कि संयंत्र में 3000 से अधिक नियमित और ठेके पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए उच्च सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। साथ ही उनके परिवारों और संयंत्र के आसपास के समुदायों…

Read More

नयी दिल्ली: रेटिंग एजेंसी फिच सॉल्यूशंस ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संकट से उबरने के लिए सरकार द्वारा घोषित 20.97 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज तात्कालिक चिंताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है, क्योंकि इसके तहत दिया गया वास्तविक राजकोषीय प्रोत्साहन जीडीपी का सिर्फ एक प्रतिशत है, जबकि दावा किया गया है कि ये जीडीपी का 10 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपये के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ पैकेज की घोषणा की थी, जो जीडीपी के करीब 10 प्रतिशत के बराबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच किस्तों इस…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच आज से दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में ढील दिए जाने के कारण से देश के बाजार खुले लेकिन कोई विशेष कारोबार नहीं होने की खबर है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि 55 दिनों के लॉकडाउन के बाद आज खुले बाज़ारों में व्यापारियों ने दुकानें तो खोलीं और दुकानों में साफ़-सफाई शुरू की गई लेकिन लगभग सभी बाज़ारों में दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों की बहुत कमी थी। इसका कारण यह है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने राज्यों में पलायन कर गए हैं। एक मोटे अनुमान…

Read More

नई दिल्ली: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अंशदान को जुलाई तक तीन महीनों के लिए मौजूदा 12 फीसदी से घटाकर 10 प्रतिशत करने के निर्णय को लागू कर दिया है। इस फैसले से संगठित क्षेत्र के 4.3 करोड़ कर्मचारी घर अधिक वेतन ले जा सकेंगे और कोरोना वायरस महामारी के चलते नकदी संकट से जूझ रहे नियोक्ताओं को कुछ राहत मिलेगी। अनुमान है कि इस निर्णय से अगले तीन महीनों में 6,750 करोड़ रुपये की नकदी बढ़ेगी। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि ईपीएफ योगदान में कमी मई, जून और जुलाई,…

Read More

नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अनिवार्य वस्तुओं की होम डिलिवरी के लिए विशाल मेगा मार्ट के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और कोलकाता समेत 26 शहरों में सामान की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक 365 से अधिक विशाल मेगामार्ट स्टोर पर ऑर्डर कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट उन्हें घर पर सामान पहुंचाएगा। फ्लिपकार्ट ने इसके लिए अपने मंच पर अलग से विशाल मेगा मार्ट इसेंशियल करके पेज बनाया है। ग्राहक विशाल के खुद के ब्रैंड समेत अन्य ब्रैंड के आटा, चावल, तेल,…

Read More

नयी दिल्ली। कोरानावायरस के कारण भारत की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है। लॉकडाउन 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मगर खराब आर्थिक हालात को देखते हुए सरकार ने इसमें कई ढील दी हैं। बावजूद इसके वैश्विक रेटिंग एजेंसी गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि भारत अपनी सबसे बड़ी मंदी के दौर से गुजरेगा। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि 2020 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी में 45 फीसदी की गिरावट आएगी, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी में 5 फीसदी की गिरावट आएगी। पहले इसने अप्रैल-जून तिमाही में 20 फीसदी…

Read More

नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने सोमवार को कहा कि उसने गुरुग्राम के खेरकी धौला में अपने विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। एसएमआईपीएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद परिचालन शुरू किया। उसने अपने कर्मचारियों के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और सुरक्षा उपायों को अपनाया है। एसएमआईपीएल के प्रबंध निदेशक कोइचिरो हीराओ ने कहा कि शुरुआत में सीमित कार्यबल के साथ परिचालन शुरू होगा और सरकार के निर्देशानुसार धीमे धीमे पूरे स्तर पर उत्पादन शुरू किया जाएगा।

Read More

मुंबई: निसान मोटर ने सोमवार को एसयूवी ‘किक्स’ को भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन विकल्प में उतारा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अपने मॉडलों को बीएस-6 अनुरूप बनाने के क्रम में ही हमने नयी निसान किक्स 2020 पेश की है। इसका टर्बो इंजन इस श्रेणी में उपलब्ध कारों के बीच सबसे ज्यादा शक्ति पैदा करता है।’’ कंपनी ने कहा कि नयी किक्स…

Read More

नई दिल्ली: ऊबर की टैक्सी में अगली सीट पर कोई सवारी नहीं बैठेगी। साथ ही यदि कोई ड्राइवर मास्क नहीं पहने हुए है, तो वह राइड शुरू नहीं कर पाएगा क्योंकि उसे राइड शुरू करने से पहले मास्क पहने हुए सेल्फी भेजनी होगी। यदि यात्रा के दौरान कोई ड्राइवर इसका पालन नहीं करता है तो आप राइड कैंसिल कर सकते हैं। ऊबर इंडिया ने आज से कुछ नई सुविधाओं की घोषणा की। इसमें राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए इंटरैक्टिव गो ऑनलाईन चैकलिस्ट, राइडर्स के लिए अनिवार्य मास्क पॉलिसी, ड्राइवर के लिए ट्रिप से पहले मास्क वैरिफिकेशन सेल्फी, और ट्रिप के…

Read More

मुंबई: मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 1,069 अंक का गोता लगा गया। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड19 से जुड़ी सार्वजनिक पाबंदियों की अवधि बढ़ा जाने तथा सरकार के वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज से घरेलू निवेशकों में अभी भरोसा न जगाने से बाजार का उत्साह ठंडा रहा। बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के बीच तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,068.75 अंक यानी 3.44 प्रतिशत लुढ़क कर 30,028.98 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 313.60 अंक यानी 3.43 प्रतिशत टूटकर 8,823.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 10 प्रतिशत की…

Read More

नई दिल्ली: सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में खबर आ रही है कि रिजर्व बैंक भी लोन मोराटोरियम पीरियड को तीन और महीने के लिए बढ़ा सकता है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। अगर ऐसा होता है तो कर्जदार तीन और महीने के लिए किस्त चुकाने से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान इंट्रेस्ट जारी रहेगा। कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसे पहले तीन मई तक…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन से पटरी से पूरी तरह उतर चुकी अर्थव्यवस्था का असर नौकरियों पर दिखना शुरू हो गया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अगले कुछ दिनों में देशभर में अपने 1,100 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। इससे पहले इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी जोमैटो अपने 13% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर चुकी है। स्विगी के को-फाउंडर श्रीहर्ष माजेती ने सोमवार को एक पत्र में कहा, ‘फूड डिलीवरी बिजनस पर गहरा असर पड़ा है और कुछ वक्त तक यह बरकरार रहेगा, हालांकि आने वाले समय में इसके पटरी पर आने…

Read More

टोक्यो : चीनी अरबपति जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि जापानी टेक्नॉलजी कंपनी के ऑफिस साझेदारी उद्यम वीवर्क जैसे जोखिमपूर्ण निवेश को लेकर संघर्षपूर्ण स्थितियों के कारण मा ने इस्तीफा दिया। तोक्यो स्थित सॉफ्टबैंक ने वित्तीय परिणामों को जारी करने से पहले सोमवार को जैक मा के इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई। चीन की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक मा ने हाल में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए मास्क और परीक्षण किट…

Read More

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया। फिलहाल इस 2020 सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट को जापान में लॉन्च किया गया है। जापान में इसकी कीमत 15,35,600 जापानी येन है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो इस कार की कीमत करीब 10.88 लाख रुपये है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस कार के अपडेट पर कि भारत में लॉन्च होती है ग्राहकों को क्या कुछ नया देखने को मिलेगा… नई स्विफ्ट की इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों तरह की डिजाइन में बदलाव देखने को मिले हैं। कार के फीचर में भी…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा के तहत 40,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन की घोषणा की है। मनरेगा के लिए बजट में प्रस्तावित 61,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस तरह मनरेगा में सरकार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी। आर्थिक पैकेज की पांचवी और आखिरी किस्त का खुलासा करते हुए वित्त मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैकेज की घोषणा करते हुए बताया कि सरकार के अतिरिक्त आवंटन से 340 लाख कार्य…

Read More

नई द‍िल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से जुड़ी पांचवें और अंतिम चरण की घोषणाएं की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपदा को अवसर में बदलने की जरूरत है। उसी के हिसाब से ये आर्थिक पैकेज तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज में लैंड, लेबर, लॉ, लिक्विडिटी पर जोर दिया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों द्वारा उधार का हिस्सा विशिष्ट सुधारों से जोड़ा जाएगा। 3-3.5% से, 0.5% बिना शर्त वृद्धि होगी। अगले 1% को 0.25% के 4 चरणों…

Read More

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से जुड़ी पांचवें और अंतिम चरण की घोषणाएं कर रही हैं। उन्‍होंने आज सात कदमों की घोषणा की है। इसमें MNREGA, हेल्‍थ एंड एजुकेशन, बिजनेस, डी-क्रिमिनलाइजेशन ऑफ कम्‍पनीज ऐक्‍ट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, पब्लिक सेक्‍टर एंटरप्राइजेज, राज्‍य सरकारें और उन्‍हें दिए गए रिसोर्सेज शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपदा को अवसर में बदलने की जरूरत है। उसी के हिसाब से ये आर्थिक पैकेज तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि कंपनी कानून के ज्यादातर प्रावधानों…

Read More

नई द‍िल्‍ली: हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन पर राष्ट्र को संबोधित किया था। इस संबोधन में उन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान देश को आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया था। मोदी ने देश के आम लोगों से ज्यादा से स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दिए जाने की अपील की थी। इतना ही नहीं हाल के दिनों में कई विदेशी कंपनियों के चीन से निकल कर भारत आने की संभावनाएं बनी हैं। केंद्र सरकार ने चीन से भारत आने वाली कंपनियों के सामने खास ऑफर भी पेश किए हैं। अब इसी कड़ी में खबर म‍िली है…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करीब 12 लाख सदस्यों ने लॉकडाउन के दौरान 3,360 करोड़ रुपये की निकासी की है। ईपीएफओ ने 28 मार्च को कर्मचारियों को राष्ट्रव्यापी पाबंदी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों के मद्देननजर ईपीएफओ से अग्रिम निकालने की अनुमति दी थी। श्रमिकों को यह राशि वापस जमा नहीं करानी होगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। सीतारमण ने रविवार को आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले दो माह के दौरान ईपीएफओ…

Read More

नई दिल्ली: एक तरफ देश में लॉकडाउन को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और दूसरी तरफ रिलायंस जियो को लगातार निवेशक मिल रहा है। मुकेश अंबानी ने इस लॉकडाउन में दुनियाभर के निवेशकों को कंपनी में निवेश करने के प्रति आकर्षित किया। अमेरिकन प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने कहा कि वह रिलायंस जियो में 6598 करोड़ रुपये निवेश करेगी। पिछले चार सप्ताह में कंपनी में यह चौथा निवेश होगा। जनरल अटलांटिक ने जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये लगाई है। निवेश के बाद उसका कंपनी में हिस्सेदारी 1.34 फीसदी…

Read More