Close Menu
    What's Hot

    Как начать играть на платформе Пин-ап Казахстан с минимальным депозитом успешно?

    May 30, 2026

    Aviator Oyna Və Qazan Rəsmi Sayti Aviator Azerbaycan”

    May 30, 2026

    Casino online non AAMS: The significance of transparency

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»55 दिन बाद नज़र आयी बाज़ारों में हलचल
    अन्य

    55 दिन बाद नज़र आयी बाज़ारों में हलचल

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच आज से दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में ढील दिए जाने के कारण से देश के बाजार खुले लेकिन कोई विशेष कारोबार नहीं होने की खबर है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि 55 दिनों के लॉकडाउन के बाद आज खुले बाज़ारों में व्यापारियों ने दुकानें तो खोलीं और दुकानों में साफ़-सफाई शुरू की गई लेकिन लगभग सभी बाज़ारों में दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों की बहुत कमी थी। इसका कारण यह है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने राज्यों में पलायन कर गए हैं।

    एक मोटे अनुमान के अनुसार दिल्ली में काम करने वाले लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी अपने गांव चले गए और बाज़ारों में काम करने वाले ठेले वाले, मजदूर और दिहाड़ी मजदूर भी लगभग नदारद थे।

    ऐसी परिस्थिति के बावजूद व्यापारियों ने अपनी दुकानों को सैनिटाइज्ड करने का काम शुरू किया है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के निर्देशानुसार व्यापारियों ने मास्क और दस्ताने पहने और सामजिक दूरी का सख्ती से पालन भी करना शुरू किया है। देशभर के विभिन्न राज्यों में आज लगभग 4.5 करोड़ दुकानें खुलीं जबकि दिल्ली में ऑड -ईवन व्यवस्था के कारण लगभग 5 लाख दुकानें ही खुलने की खबर है।

    कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि पिछले 55 दिनों में लॉकडाउन के कारण दुकानें पूरी तरह बंद थीं। इस वजह से दुकानों में धूल, मिट्टी का अम्बार लगा हुआ था और गदंगी का साम्रज्य बन गया था। इसके चलते दुकानों में अजीब किस्म की बदबू आ रही थी और अधिकांश व्यापारियों ने दुकानों के बाहर खड़े होकर ही अपनी दुकानों में साफ़ सफाई को शुरू किया। दुकानों के काउंटर से लेकर स्टॉक तक पर धूल-मिट्टी की मोटी परत चढ़ी थी जिसको साफ़ करना अपने आप में एक चुनौती है। कई दुकानों पर रखा माल ख़राब हुआ है जबकि कपड़े आदि दुकानों में चूहों ने काफी नुकसान पहुंचाया है।

    खंडेलवाल का कहना है कि हालांकि दिल्ली के व्यापारियों ने आज आड इवन व्यवस्था के अंतर्गत अपनी दुकानें खोली लेकिन दिल्ली के बहुसंख्यक व्यापारियों को ऑड इवन का यह सिस्टम रास नहीं आ रहा है। आड इवन व्यवस्था को लेकर अनेक कठिनाइयां आएंगी। दिल्ली के थोक बाजार भीड़भाड़ वाले इलाके में है और एक -एक बिल्डिंग में अनेक दुकानें हैं। व्यापारियों में भ्रम इस बात को लेकर बना हुआ है कि जिस बिल्डिंग में दुकानें हैं उनके सरकारी नंबर को माना जाए या बिल्डिंग के अंदर जो दुकानें हैं, और उन पर जो प्राइवेट नंबर दुकानदारों ने अपनी सुविधा से रखे हैं, उनको नंबर माना जाए। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के लिए भी बेहद अजीब स्तिथि होगी क्योंकि अलग- अलग दुकानें अलग किस्म का व्यापार करती हैं, इस दृष्टि से ग्राहक यदि एक दिन बाजार में आएगा तो संभवत: हर प्रकार का सामान नहीं खरीद पाएगा।

    market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleEPF अंशदान का फैसला जुलाई तक लागू रहेगा
    Next Article भारत का राहत पैकेज सिर्फ दिखने में बड़ा है: फिच सॉल्युशंस
    Finance Khabar

    Related Posts

    Как начать играть на платформе Пин-ап Казахстан с минимальным депозитом успешно?

    May 30, 2026

    Aviator Oyna Və Qazan Rəsmi Sayti Aviator Azerbaycan”

    May 30, 2026

    Casino online non AAMS: The significance of transparency

    May 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Populära Bettingsidor utan Svensk Licens
    May 30, 2026
    Den spænding jackpotter på online casino uden om rofus
    May 30, 2026
    Обзор официального сайта Пин-Ап казино: условия игры и бонусы
    May 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.