Author: Finance Khabar
कोलकाता: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में पुनरोद्धार के लिए श्रम कानूनों में ढील दिये जाने और सहायता पैकेज की मांग करते हुए सरकार को एक श्वेत पत्र सौंपा है। सीआईआई ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी से नियोक्ताओं को अपने कार्य के मॉडल में कई बदलावों को लागू करने की आवश्यकता जताई है। उद्योग मंडल के बंगाल चैप्टर ने श्रम कानूनों में ढील और सरलीकरण तथा कई रिटर्न के बजाय समेकित वार्षिक रिटर्न को जमा करने का निमयम लागू करने जैसे कई सुझाव दिए हें। पश्चिम बंगाल की…
वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी मूल के विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक यानी ओसीआई कार्डधारक कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक स्तर पर लगे यात्रा अंकुशों के बीच अस्थायी रूप से उन के दीर्घावधि के वीजा को अस्थायी रूप से रोकने को लेकर भारत सरकार से नाखुश है। इनमें काफी संख्या ओसीआई कार्डधारकों के अभिभावकों की है। ओसीआई कार्ड भारतीय मूल के लोगों को जारी किया जाता है। ज्यादातर मामलों में उन्हें बिना वीजा यात्रा की अनुमति दी जाती है। उन्हें भारतीय नागरिकों की तरह कई अधिकार भी होते हैं। हालांकि, उन्हें वोट डालने, कृषि भूमि खरीदने, चुनाव लड़ने और सरकार में…
नयी दिल्ली: नीति अयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि वित्त मंत्री द्वारा घोषित सुधार उपाय रक्षा उत्पादन में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मार्ग प्रशस्त करने, भारत की स्वनिर्भरता को मजबूत बनाने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभायेंगे। कुमार ने कहा कि इन घोषणाओं से घरेलू विमानन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने घोषित सुधारों को पथप्रदर्शक करार दिया। कांत ने एक ट्वीट में कहा, “खनिजों और कोयले के व्यापक भंडार के होने के बावजूद हम पांच लाख करोड़ रुपये के खनिजों और 1.7 लाख…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार जल्द ही सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत छह और हवाई अड्डों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगी।उन्होंने कहा कि इस तरह कुल 12 हवाई अड्डों में निजी कंपनियों से लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश प्राप्त होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) पहले ही सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत परिचालन और रखरखाव के लिये पेश किये गये छह हवाई अड्डों में से तीन को निजी कंपनियों को सौंप चुकी है। वित्त मंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को राहत देने…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का निजीकरण किया जायेगा। इससे दक्षता में सुधार और निवेश आकर्षित करने का ऐसा मॉडल सामने आने की उम्मीद है, जिसे बाद में अन्य राज्यों में दोहराया जा सकेगा। वित्त मंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को राहत प्रदान करने के 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में बिजली वितरण और आपूर्ति क्षेत्र का काम सामान्य स्तर के नीचे है। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम के निजीकरण से उपभोक्ताओं…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को की। पहले तीन दिन की ज्यादातर घोषणाओं की तरह नई घोषणा में भी राहत पैकेज जैसी कोई बात नहीं थी। पैकेज के नाम पर उन्होंने आठ क्षेत्रों में ढांचागत सुधारों की बात कही, जिनका असर भविष्य दिखेगा जबकि कोविड-19 से तबाह हुए लोग और इंडस्ट्री तत्काल मदद की आस लगाए बैठी थी। उन्होंने जिन सेक्टर में नियम बदलने की बात कही उनमें कोयला, रक्षा उत्पादन, नागरिक उड्डयन, बिजली वितरण, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र शामिल…
नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में कंपनियों के कारोबार को प्रभावित किया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी ने कहा कि इस स्थिति में अब प्रौद्योगिकी की भूमिका पहले से कहीं बड़ी होने जा रही है। इससे आर्थिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी। माइक्रोसॉफ्ट एनविजन फोरम-2020 को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि इस महामारी ने कारोबार, समुदायों और उद्योगों को हमेशा के लिए बदल दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई अकेली कंपनी इस चुनौती से नहीं निपट सकती। कोविड-19 की चुनौती से पार पाने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा। हम…
मुंबई: आईसीआईसीअई होम फाइनेंस ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज 0.20 प्रतिशत कम कर दिया है। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि नई दरें दो करोड़ रुपये तक की जमा पर लागू होंगी। इसके साथ ही कंपनी ने 25 माह की अवधि की एक नई योजना पेश की है। इसमें 7.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को उनके एफडी पर मूल और विशेष योजना के तहत चौथाई प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
नयी दिल्ली: तेल खनन से लेकर रोजमर्रा के सामानों के खुदरा कारोबार में लगी निजी क्षेत्र की विशाल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का राइट्स शेयर का निर्गम 20 मई को खुलेगा। कंपनी के शेयरधारक इस 53,125 करोड़ रुपये के निर्गम में शेयर के लिए तीन जून तक आवेदन कर सकते हैं। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली आरआईएल ने राइट्स इश्यू लाने की घोषणा 30 अप्रैल को की थी। इसमें वर्तमान 15 पर एक शेयर खरीदने का अधिकार देने की पेशकश की गयी है।यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा राइट्स शेयर निर्गम है। रिलायंस ने तीन दशक में…
बोस्टन: अमेरिका सरकार ने चीन की प्रौद्योगिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हुवावेई पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत हुवावेई की अमेरिकी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की क्षमता पर अंकुश लगाया गया है। इससे उद्योग विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका-चीन विवाद और बढ़ सकता है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने शुक्रवार को कहा कि हुवावेई पर विदेशों में सेमीकंडक्टर के डिजाइन और उत्पादन के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लेकर पूर्व में प्रतिबंध लगाए गए थे। अमेरिका चाहता है कि हुवावई पूर्व में लगाए गए अंकुशों से बच नहीं पाए। रॉस ने ‘फॉक्स बिजनेस’…
नई दिल्ली: मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हर्ले-डेविडसन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन के मद्देनजर मोटरसाइकिल की सीधी घर पर आपूति करने की सेवा की शुरुआत की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह वारंटी सेवाओं के समाप्त होने की समयसीमा को बढ़ाने के साथ ही बाइक की होम डिलिवरी शुरू की है। कंपनी ने कहा, “इससे ग्राहकों को एच-डी डॉट कॉम पर हर्ले-डेविडसन के विभिन्न मॉडल को देखने के बाद डीलर लोकेटर के माध्यम से नजदीकी डीलर से संपर्क करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद ग्राहक…
वाशिंगटन: ट्रंप के हालिया बयान से भारत की उस कोशिश को धक्का पहुंच सकता है, जिसमें चीन से बाहर जा रही कंपनियों को अपने यहां आकर्षित करने की तैयारी चल रही है। ट्रंप ने चीन से अपने विनिर्माण कारोबार को अमेरिका लाने के बजाए भारत और आयरलैंड जैसे देशों में ले जाने की तैयारी कर रहीं ऐपल जैसी अमेरिकी कंपनियों पर नए कर लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनियों को कर प्रोत्साहन दिया गया था, ताकि वे अपने विनिर्माण कारोबार को वापस अमेरिका लाएं। उन्होंने कहा, ‘ऐपल ने…
नयी दिल्ली: रियल्टी कंपनियों के संगठन नेशनल रीयल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) ने राजेश गोयल को संगठन का महानिदेशक नियुक्त किया है। नारेडको ने बयान में कहा कि इससे पहले गोयल हिंदुस्तान प्रीफैब लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे। गोयल के पास 37 साल का पेशेवर अनुभव है। वह आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रमों की अगुवाई कर चुके हैं। वह नवंबर, 2019 को हिंदुस्तान प्रीफैब के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि गोयल के व्यापक अनुभव से नारेडको की वृद्धि और विकास में मदद…
नयी दिल्ली। सरकार ने राहत पैकेज में किसानों के लिए एक शानदार योजना शुरू की है। किसानों के लिए ‘वन फसल-वन नेशन’ योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत देश के किसी भी राज्य का किसान किसी भी अन्य राज्य के व्यापारी को अपनी फसल बेच सकेगा। उदाहरण के लिए अगर किसी यूपी के किसान को यूपी के किसी व्यापारी के बजाय हरियाणा के किसी व्यापारी से बेहतर दाम मिलेगा तो वे अपनी फसल उसी व्यापारी को बेच सकेगा। सरकार इसके लिए नियमों में बदलाव करेगी। इसके लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। ये व्यवस्था जीएसटी और…
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज पर अपनी तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10000 करोड़ रुपये की एक खास योजना का ऐलान किया है। ये 10000 करोड़ रुपये की योजना माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (एमएफई) के औपचारिकरण के लिए है। ये योजना पीएम नरेंद्र मोदी के ‘Vocal for Local’ को बढ़ावा देगी। असंगठित एमएफई इकाइयों को एफएसएसएआई के फूड मानकों को पूरा करने, ब्रांड बनाने और मार्केटिंग के लिए टेक्निकल अपग्रेडेशन की जरूरत है। इस योजना से एमएफआई ऐसा कर पाने में सक्षम बनेंगी। योजना के जरिए इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 2 लाख…
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 15 मई यानि आज 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के तीसरे चरण का ब्यौरा दे रही हैं। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तीसरे हिस्से में खेती और खेती से जुड़े क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कोरोना वायरस की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के कारण देश पूरी तरह से ठप है। मजदूर पैदल घर लौटने को मजबूर हैं। सरकार कारोबार को दोबारा चालू करने की कोशिशों में लगी हुई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत तीसरा सबसे बड़ा अनाज उत्पादक है। प्रधानमंत्री जी किसानों के कल्याण के…
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 6 साल बाद दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे। जी हां दुनिया के अमीरों में शामिल अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 2026 तक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। फोर्ब्स के अनुसार 143 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की लिस्ट में नंबर 1 का खिताब हासिल करने वाले बेसोज 2026 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। जेफ बेजोस अभी 143 बिलियन डॉलर यानी 14,300 डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि एक स्टडी के मुताबिक दुनिया के पहले खरबपति का खिताब हासिल करने में 56…
मुम्बई: आज शुक्रवार यानी 15 मई 2020 को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 25.16 अंक की गिरावट के साथ 31097.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.90 अंक की गिरावट के साथ 9136.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2481 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1067 शेयर तेजी के साथ और 1232 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 182 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया बिना किसी फेरबदल के 75.56…
मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के साथ ही चालू वित्त वर्ष के दौरान देश का राजकोषीय घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 7.9 फीसदी हो सकता है। रिपोर्ट में इससे पहले चालू वित्त वर्ष में जीडीपी के मुकाबले 3.5 फीसदी राजकोषीय घाटे का अनुमान जताया गया था। सरकार ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को राहत देने के लिए कुल मिलाकर 20 लाख करोड़ रुपये के राजकोषीय राहत पैकेज की घोषणा है, जो जीडीपी का करीब 10 फीसदी है। एसबीआई की शोध रिपोर्ट इकोरैप में कहा गया,…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को कर्ज की सुविधा के साथ मुद्रा शिशु लोन लेने वालों को भी बड़ी राहत दी है। कोरोना संकट के चलते देश में अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो गई है जिसे गति देने के लिए पीएम मोदी ने मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। वहीं गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी, पटरी वालों के लिए 5000 करोड़ रुपये की विशेष लोन सुविधा का एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड19 के समय…
