Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीएम मोदी द्वारा घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के बारे में डिटेल दी। आज वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य फोकस मजदूर और किसान रहे। की गई घोषणा में मजदूरों के लिए एक खास ऐलान किया गया। मजदूरों को रहने के लिए सस्ते किराए वाले घर मिलेंगे। प्रवासी मजदूरों के लिए किफायती घरों का ऐलान किया गया है। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक स्कीम लॉन्च करेगी, जिसके तहत प्रवासी मजदूरों / शहरी गरीबों को कम किराए पर रहने के लिए…
नयी दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के ऐलान के साथ ही कहा था कि इस पैकेज के बारे में विस्तार से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी। वित्त मंत्री ने कल यानी 13 मई को देश के छोटे कारोबारियों यानी एमएसएमई, एनबीएफसी और ईपीएफ योगदान पर कई बड़े ऐलान किए। इसी क्रम में आज किसानों और मजदूरों के लिए बड़े ऐलान किए गए। 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही वित्त मंत्री ने…
नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को काफी चोट पहुंचाई है। भारतीय अर्थव्यवस्था को भी कोरोनावायरस और इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान हो रहा है। इस बीच एक ताजा रिपोर्ट में भारत के 21 बड़े राज्यों को अप्रैल महीने में 97,100 करोड़ रुपये की इनकम का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार देश के 21 प्रमुख राज्यों को लॉकडाउन के कारण 97,100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट कहती है कि आम तौर…
मुम्बई। आज गुरुवार यानी 14 मई 2020 को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 885.72 अंक की गिरावट के साथ 31122.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 240.80 अंक की गिरावट के साथ 9142.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 24736 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 946 शेयर तेजी के साथ और 1368 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 159 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 9 पैसे की कमजोरी…
बेंगलुरू: इंटेल ने अपना 10वीं जनरेशन का वीप्रो प्रोसेसर पेश किया है, जो दूरस्थ कार्यबल के लिए अगली पीढ़ी के बिजनेस कंप्यूटिंग नवाचार से लैस है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए मोबाइल और डेस्कटॉप पीसी प्रोसेसर ने उत्पादकता बढ़ाने, बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा सुविधाओं और दूरस्थ प्रबंधन क्षमता में मदद मिलेगी। बयान के मुताबिक यह कर्मचारियों को कार्य स्थल से दूर रहकर भी जुड़े रहने में मदद करेगा और अधिक उत्पादक, अधिक सुरक्षित है। इंटेल के उपाध्यक्ष (ग्राहक कम्प्यूटिंग समूह) और महाप्रबंधक (कारोबारी ग्राहक मंच) स्टेफन हॉलफोर्ड ने कहा कि कारोबार के लिए इंटेल वीप्रो प्लेटफार्म एक व्यापक…
नई दिल्ली: देश के बिजली क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म की तैयारी है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिल सके, इसके लिए सरकार ने मुख्य समस्या पर काबू पाने का उपाय कर लिया है। दरअसल, सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को बकाया राशि के भुगतान के लिए एक बार फिर से 90000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। ऐसा इसलिए ताकि डिस्कॉम और जेनको मिलकर सुधार की राह पर कदम बढ़ा सकें। गौरतलब है कि बिजली बनाने वाली कंपनियों (जेनको) का कुल बकाया इस अभी तक बढ़कर 94000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जिसे चुकाना…
नयी दिल्ली: आईटी कंपनी एम्फैसिस ने बताया कि मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका संचयी शुद्ध लाभ 32.7 प्रतिशत बढ़कर 353.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार रात को बताया कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 266.1 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी आय 15.8 प्रतिशत बढ़कर 2,246.1 करोड़ रुपये हो गई।
नयी दिल्ली:सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी बॉन्ड होल्डिंग के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एसजीएल फार्मों के बाउंस होने के कारण यूको बैंक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सरकारी प्रतिभूतियों और चालान बिलों को कागजरहित रूप में रखने के लिए आरबीआई के पास एक सहायक सामान्य बहीखाता (एसजीएल) रखना होता है। इस खाते का इस्तेमाल आपूर्ति और भुगतान व्यापार के लिए किया जाता है।
नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया के निदेशक मंडल ने अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल विटारा ब्रेजा के डेरिवेटिव की टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को आपूर्ति करने की अनुमति दे दी। इसके बाद टोयोटा इसे अपने ब्रांड नाम के तहत बेच सकेगी। इस संबंध में मारूति ने बुधवार को शेयर बाजार को सूचित किया कि इससे उसकी बिक्री में क्रमिक वृद्धि होगी। टोयोटा और सुजुकी ने छह फरवरी 2017 को एक सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों कंपनियों के बीच पर्यावरण से जुड़ी प्रौद्योगिकी, सुरक्षा प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और उत्पादों और कलपुर्जों की साझा आपूर्ति को लेकर साझेदारी हुई थी।…
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दिया । इसके साथ ही कर विवादों के निपटान के लिये लाई गई ‘विवाद से विश्वास योजना’ का लाभ भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार को घोषित आर्थिक पैकज का ब्यौरा रखते हुये सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योग के लिये कई तरह की राहतों का एलान करने के साथ ही पिछले वित्त वर्ष के…
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित सात अरब डॉलर के राइट्स इश्यू, जियो मंच में आठ अरब डॉलर के इक्विटी सौदों तथा बीपी पीएलसी के साथ संयुक्त उद्यम में एक अरब डॉलर आने से कंपनी की रेटिंग सुधरेगी। फिच रेटिंग्स ने बुधवार को यह बात कही। फिच रेटिंग्स ने बयान में कहा कि राइट्स इश्यू और इक्विटी सौदे पूरे होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की दीर्घावधि की बीबीबी की स्थानीय-मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) में सुधार होगा। फिच रेटिंग्स ने कहा कि रिलायंस की विदेशी मुद्रा आईडीआर (बीबीबी-/स्थिर) रेटिंग देश की ट्रिपल बी- की सीमा की वजह से प्रभावित है।…
नयी दिल्ली। लॉकडाउन के कारण लोगों की हालत खराब होती जा रही है। लोगों के पास खाने का सामान खत्म होता जा रहा है। एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि अगले एक हफ्ते में एक-तिहाई भारतीय परिवारों के पास राशन खत्म हो जाएगा। अगर उन्हे मदद नहीं मिली तो फिर ऐसे परिवारों के सामने समस्याएं आएंगी। ये खुलासा सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के परिवार सर्वे में हुआ है। घरेलू इनकम पर लॉकडाउन के प्रभाव पर की गई स्टडी में पता चला है कि 84 फीसदी परिवारों की मासिक इनकम में कमी आई है, जबकि देश की…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंगलवार क 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया था। इस राहत पैकेज के इस्तेमाल के बारे में वित मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोविड-19 की चुनौतियों को देखते हुए करदाताओं को 18 हजार करोड़ रुपये का रिफंड किया गया और इसका लाभ 14 लाख करदाताओं को मिलेगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंगलवार क 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया था। इस राहत पैकेज के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मार्च 2021 तक TDS-TCS की दरों में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। वहीं, आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विवाद से विश्वास स्कीम 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई गई।’ वहीं, वित्त मंत्री…
नयी दिल्ली। नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर जानकारी दी है। कोरोना संकट के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए पीएम मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। राहत पैकेज में एमएसएमई को 3 लाख करो़ड़ का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर से देना शुरू होगा। इससे 45 लाख फर्म्स को फायदा मिलेगा। एमएसएमई के लिए बड़ी घोषणाएं : एमएसएमई को 3 लाख करो़ड़ का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर से देना शुरू…
बीजिंग: ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता ऋण राशि दी है, जिसका इस्तेमाल इस महामारी से होने वाले मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए किया जाएगा। शंघाई स्थित एनडीबी की स्थापना ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) ने 2014 में की थी और इस समय इसका नेतृत्व दिग्गज भारतीय बैंकर के वी कामथ कर रहे हैं। एनडीबी के निदेशक मंडल ने 30 अप्रैल को भारत के लिए ‘आपातकालीन सहायता कार्यक्रम ऋण’ को मंजूरी दी थी और इसका…
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा में से करीब 60 प्रतिशत यानी 12 से 13 लाख करोड़ रुपये ही नयी मदद के रूप में हासिल होगा। डीबीएस बैंक की एक रपट के मुताबिक इसमें से एक बड़ी राशि रिजर्व बैंक नकदी सहायता के रूप में पहले ही दे चुका है जो इस पूरे पैकेज का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कोविड-19 संकट से उबरने के लिए इस पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के…
मुम्बई। आज बुधवार यानी 13 मई 2020 को शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 637.49 अंक की तेजी के साथ 32008.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187 अंक की तेजी के साथ 9196.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2566 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1659 शेयर तेजी के साथ और 727 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 180 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की मजबूती…
नई दिल्ली| देश के औद्योगिक उत्पादन में मार्च महीने में 16.7% की गिरावट आई। ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण मुख्य रूप से खनन, विनर्माण और बिजली क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन घटा है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार पिछले साल मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए 25 मार्च 2020 से देशव्यापी बंद लागू किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार मार्च 2020 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 20.6 प्रतिशत घटा, जबकि एक साल पहले इसी…
फ्रेमॉन्ट: टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने स्थानीय प्रशासन के कोविड-19 लॉकडाउन नियमों को दरकिनार कर अपने कैलिफोनिर्या संयंत्र को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। मस्क ने सोमवार को ट्वीट कर स्थानीय अधिकारियों को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह कारखाने की असेंबली लाइन पर मौजूद रहेंगे, यदि किसी को गिरफ्तार किया जाना है तो उन्हें किया जाना चाहिए। दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए विभिन्न देशों में लॉकडाउन (बंद) किया गया है। भारत में भी 25 मार्च से बंद जारी है जिसे 17 मई तक के…
