Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»MSME को मिलेगा 3 लाख करोड़ रु का बिना गारंटी लोन
    अन्य

    MSME को मिलेगा 3 लाख करोड़ रु का बिना गारंटी लोन

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर जानकारी दी है। कोरोना संकट के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए पीएम मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। राहत पैकेज में एमएसएमई को 3 लाख करो़ड़ का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर से देना शुरू होगा। इससे 45 लाख फर्म्स को फायदा मिलेगा।

    एमएसएमई के लिए बड़ी घोषणाएं :

    • एमएसएमई को 3 लाख करो़ड़ का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर से देना शुरू होगा। इससे 45 लाख फर्म्स को फायदा मिलेगा।
    • एमएसएमई को कई सहूलियतों के साथ मिलेगा 3 लाख करोड़ रु का लोन
    • संकट में चल रहे लघु, सूक्ष्म और कुटीर उद्योग को 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त ऋण
    • एमएसएमई की परिभाषा बदली, बड़ी कंपनियां भी बनी रहेंगी एमएसएमई और फायदे लेती रहेंगी
    • 1 करोड़ रुपये का निवेश और 5 करोड़ रुपये का कारोबार वाली एमएसएमई को सूक्ष्य कैटेगरी में रखा जाएगा
    • स्माल एमएसएमई : 10 करोड़ रुपये का निवेश और 50 करोड़ रुपये का कारोबार वाली एमएसएमई को स्माल कैटेगरी में रखा जाएगा
    • मिडियम एमएसएमई : 20 करोड़ रुपये का निवेश और 100 करोड़ रुपये का कारोबार वाली एमएसएमई को सूक्ष्य कैटेगरी में रखा जाएगा
    • ज्यादा कारोबार होने पर एमएसएमई का फायदा मिलता रहेगा
    • 200 करोड़ रुपये तक के सरकारी टेंडर अब ग्लोबल नहीं होंगे
    • 45 दिन में एमएसएमई के सरकारी बकाया का भुगतान किया जाएगा
    • एमएसमई को ई-मार्केट से जोड़ा जाएगा।

    पीएम मोदी ने जानकारी दी थी कि इस पैकेज के बारे में विस्तार से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जानकारी देंगी। इसी पैकेज पर जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि पीएम ने देश के सामने एक विजन रखा। उन्होंने पीएम मोदी के 5 पिलर का भी जिक्र किया। आत्मनिर्भर भारत पैकेज में हुई चर्चा में पीएम मोदी भी शामिल रहे। वित्त मंत्री ने पीएम आवास, उज्जवला जैसी योजनाओं का जिक्र किया और इन योजनाओं के जरिए गरीबों को पहुंचाए गए फायदों का भी जिक्र किया। इसके अलावा पीएम किसान जैसी योजनाओं के जरिए कृषि सेक्टर में बदलाव लाया गया। लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर करके राहत पहुंचाई गई। वित्त मंत्री ने कहा कि देसी ब्रांड्स को वैश्विक बनाने पर जोर दिया गया।

    केंद्रीय वित्त मंत्री के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने दुनिया भर में दवाएं पहुंचाईं। पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज का ऐलान किया गया था। वित्त राज्य मंत्री के मुताबिक अलग अलग दिन विभिन्न सेक्टरों के लिए ऐलान किए जाएंगे।

    वित्त मंत्री के मुताबिक हमारी सरकार लोगों से बातचीत में विश्वास रखती है। गरीब कल्याण योजना के तहत 41 करोड़ जनधन खातों में पैसा भेजा गया। साथ ही जरूरतमंदों को गेंहूं और चावल बांटे गए। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी अनाज दिया गया। 80 करोड़ गीरबों को राशन, गरीबों को दालें और अनाज बांटा गया। लॉकडाउन के कुछ घंटों के बाद ही राहत पैकेज घोषित किया गया था।

    बता दें कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत अगले कुछ दिन तक रोजाना घोषणाएं की जाएंगी। आरबीआई भई आने वाले कुछ दिनों में काफी पैसा लाने वाला है। इसके आंकड़े आने वाले कुछ दिनों में बताया दाएगा। वित्त मंत्री के मुताबिक 18000 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड 14 लाख करदाताओं किया गया। 5 लाख रु तक के रिफंड क्लेम निपटाए गए। सरकार 15 अलग-अलग विशेष कदम उठाएगी। इनमें 6 एमएसएमई, 2 ईपीएफ, 2 फाइनेंस कंपनियों, 1 डिस्कॉम्स और 1 रियल एस्टेट के लिए उठाया जाएगा।

    MSME
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleब्रिक्स बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर का कर्ज दिया
    Next Article TDS-TCS की दरों में 25 फीसदी की कटौती
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.