नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंगलवार क 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया था। इस राहत पैकेज के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को घोषणा की।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मार्च 2021 तक TDS-TCS की दरों में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। वहीं, आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विवाद से विश्वास स्कीम 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई गई।’
वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “बिजनेस के वित्तीय तनाव को कम करने के लिए सरकार ने श्रमिकों के लिए ईपीएफ देने के फैसले को जारी रखेगी, जो 3 महीने तक 2,500 करोड़ रुपये की तरलता राहत प्रदान करेगी। इसका फायदा 3.67 लाख कंपनियों और 72.22 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।” उन्होंने बताया, “सरकार ने पहले मार्च, अप्रैल और मई के लिए ऐलान किया था, जिसको अब जुन, जुलाई और अगस्त में भी लागू रखा जाएगा।”

