नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंगलवार क 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया था। इस राहत पैकेज के इस्तेमाल के बारे में वित मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोविड-19 की चुनौतियों को देखते हुए करदाताओं को 18 हजार करोड़ रुपये का रिफंड किया गया और इसका लाभ 14 लाख करदाताओं को मिलेगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया था।

