Author: Finance Khabar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने और किसानों, श्रमिकों , मध्यमवर्ग के लोगों समेत समाज सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। देश के नाम टीवी पर संदेश में उन्होंने कहा कि सरकार के हाल के निर्णय, रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पैकेज के बारे में विस्तृत ब्योरा वित्त मंत्री…
नई दिल्ली: बिजली के धारण उपभाक्ता-सामान बनाने वाली हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 10.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 177.73 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने साल भर पहले जनवरी-मार्च की तिमाही में 199.01 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा कि इस दौरान परिचालन से होने वाली उसकी आय 19.50 प्रतिशत घटकर 2,217.44 करोड़ रुपये रह गयी, जो एक साल पहले 2,754.77 करोड़ रुपये थी। हैवेल्स इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिल राय गुप्ता ने कहा, ‘‘ Q4 की सकारात्मक…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जरूरत की चीजों के विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुये मंगलवार को जनता से ‘लोकल पर वोकल बनने’ यानी स्थानीय उत्पादों को महत्व देने और उनकी मांग बढ़ाने के साथ ही उनका प्रचार करने पर भी जोर दिया। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिये लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण के समाप्त होने से पांच दिन पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस दौर में ‘लोकल’ ने ही हमें बचाया है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों ने ही आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया…
नयी दिल्ली: जीई पावर इंडिया ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित अपने संयंत्र को मंगलवार से दोबारा शुरू कर दिया। कंपनी इससे पहले दो मई को अपने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर संयंत्र को चालू कर चुकी है। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी सूचना दी। कंपनी ने कहा कि सरकार के देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) की घोषणा करने के बाद उसने इन दोनों संयंत्र में अस्थायी तौर पर काम बंद कर दिया था। कंपनी ने कहा कि संबंधित विभागों से मंजूरी लेने के बाद उसने 12 मई से नोएडा संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू कर दिया। उत्पादन से इतर काम करने…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने ने अपने मानेसर प्लांट में काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने आज कहा कि उसने हरियाणा के मानेसर संयंत्र में परिचालन फिर से शुरू किया है। कोरोनावायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण इस प्लांट में करीब 50 दिनों से ज्यादा समय से काम बंद था। कंपनी के मानेसर और गुरुग्राम प्लांट्स में परिचालन 22 मार्च से सस्पेंड कर दिया गया था। मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कहा, ‘मानेसर प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है और पहली कार आज…
मुम्बई। आज मंगलवार यानी 12 मई 2020 को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 190.10 अंक की गिरावट के साथ 31371.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक की गिरावट के साथ 9196.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2441 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 897 शेयर तेजी के साथ और 1360 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 184 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 23 पैसे की मजबूती के…
मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत होकर 75.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के साथ रुपया मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार के बंद स्तर से गिरावट के साथ 75.89 पर खुला। लेकिन बाद में शुरूआती नुकसान से उबरा और अंत में 22 पैसे की बढ़त के साथ 75.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.49 और नीचे में 75.95 तक गया। सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.73 पर बंद हुआ था।
नयी दिल्ली। पिछले काफी लंबे समय से अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों की आर्थिक हालत अच्छी नहीं रही है। उनके ग्रुप की कंपनियों पर भारी भरकम कर्ज है। इसी बीच पैसे जुटाने के लिए अब अनिल अंबानी अपनी बिजली कंपनी बेचने की तैयारी में हैं। अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार को खरीदने के लिए कम से कम 8 निवेशक कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इन कंपनियों में CDPQ, एक्टिस एलएलपी और ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट शामिल हैं। इनके अलावा ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स, एनल ग्रुप, आई स्क्वॉयर कैपिटल, टोरेंट पावर और वेड कैपिटल ग्रुप एलएलसी भी…
मुंबई: सरकार के बाजार से कर्ज जुटाने की सीमा में वृद्धि करने के बाद राजकोषीय घाटे को लेकर उठ रही चिंताओं के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 19 पैसे टूट कर एक सप्ताह के निचले स्तर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों की तेजी से रुपये को समर्थन मिला लेकिन निवेशक राजकोषीय घाटे को लेकर चिंतित हैं। एक विदेशी विश्लेषक ने सोमवार को कहा कि सरकार के द्वारा बाजार से कर्ज जुटाने की सीमा में 54 प्रतिशत की वृद्धि करने के कारण राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत के बजट…
नयी दिल्ली: दवा कंपनी वॉकहर्ट का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 68.51 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 13.90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की एकीकृत कुल आय 700.66 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 866.76 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 43.39 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि 2018-19 में यह 216.66 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय…
मुंबई: बैंक आफ अमेरिका की एक रपट में कहा गया है कि 2020- 21 में भारत सरकार का राजकोषीय घाटा बढ़कर 5.8 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।बजट में इसके 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। यह रपट ऐसे समय आयी है जबकि सरकार ने सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान बाजार से धन उधार लेने का लक्ष्य बजट से 4.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक आफ अमेरिका के विश्लेषकों ने सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित कर 0.5 प्रतिशत…
दुबई: सऊदी अरब ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी और तेल कीमतों में गिरावट से अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के कारण बुनियादी वस्तुओं पर करों को तीन गुना कर उन्हें 15 प्रतिशत तक बढ़ा रहा है, और प्रमुख परियोजनाओं पर खर्च में करीब 26 अरब डॉलर की कटौती कर रहा है। सऊदी अरब के वित्त मंत्री के मुताबिक वहां के नागरिकों को 2018 से शुरू हुआ निर्वाह व्यय भत्ता भी नहीं मिलेगा। अर्थव्यवस्था के विविधीकरण के प्रयासों के बावजूद सऊदी अरब राजस्व के लिए तेल पर बहुत अधिक निर्भर है। ब्रेंट क्रूड इस समय करीब 30 डॉलर…
नयी दिल्ली: रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने सोमवार को बताया कि मार्च में खर्च में बढ़ोतरी के कारण समाप्त तिमाही के दौरान उसका संचयी शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत गिरकर 101.08 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 156.66 करोड़ रुपये था। हालांकि, बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,288.17 करोड़ रुपये हो गई।
मुंबई: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 में 23 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 334 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक बयान में कहा कि समीक्षावधि में उसका अंडरराइटिंग लाभ 23 प्रतिशत घटकर 61 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष में 79 करोड़ रुपये था। किसी बीमा कंपनी का अंडरराइटिंग लाभ, उसके द्वारा जमा किए गए प्रीमिमय और उसके दावा निपटानों पर व्यय राशि का अंतर होता है। समीक्षावधि में कंपनी का सकल अनुमानित प्रीमियम (जीडब्लयूपी) 6,840…
मुम्बई। सुबह अच्छी खासी तेजी के शुरुआत करने वाला शेयर बाजार अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 81.48 अंक यानी 0.26 फीसदी टूटकर 31,561.22 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 12.30 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरकर 9,239.20 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बैंकिंग शेयरों में दबाव के चलते बैंक निफ्टी भी करीब 402 अंक गिरकर 18,951 के स्तर पर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी मामूली दबाव रहा। आज के कारोबार में जहां सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों…
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। तो अगर आप भी कोरोना संकट के इस दौर में अपनी सेविंग्स को लेकर परेशान हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। लॉकडाउन के बाद आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। जिसके लिए बैंक आपको मदद करेगा। जी हां आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं फ्री टाइम में अपना बिजनेस चलाकर पैसा कमाना चाहती है, लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी पैसों की दिक्कत…
नई दिल्ली: कोरोना के संकट में अब टाटा ग्रुप के कर्मचारियों को भी सैलरी कट का नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोरोना महामारी से लॉकडाउन के कारण इन दिनों कंपनियों के कारोबार को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा उद्योग घराना टाटा ग्रुप अपनी कुछ कंपनियों के कर्मचारियों की सैलरी घटा सकता है। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद यात्राओं पर बंदिशें लागू हैं। गैर-जरूरी वस्तुओं का उत्पादन ठप्प है। इससे इंडियन होटल्स (ताज), टाटा एसआईए एयरलाइंस (विस्तारा) और टाटा मोटर्स जैसी समूह की कुछ कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, टाटा पावर और टाटा…
नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। कंपनी ने लॉकडाउन में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड डील की हैं। अब रिलायंस ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। रिलायंस जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, की मार्केट कैपिटल एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई है। आज यानी 11 मई को रिलायंस की मार्केट कैपिटल एक बार फिर से 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी 2020 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट…
हैदराबाद: कोरोना संकट से देश की इकॉनमी को बचाने के लिए लगातार बड़े राहत पैकेज की मांग की जा रही है। सरकार ने 1.7 लाख करोड़ के पहले पैकेज का ऐलान 26 मार्च को ही किया था, लेकिन उसका मकसद लोगों का पेट भरना था। विश्वबैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने रविवार को कहा कि भारत को बड़े स्तर पर राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत है, क्योंकि देश के समक्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक वृद्धि में नरमी का बड़ा जोखिम है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव का मानना है कि चालू वित्त वर्ष…
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 53,125 करोड़ रुपये के भारत के सबसे बड़े राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि 14 मई तय की है। उस दिन कारोबार की समाप्ति पर जो इकाई कंपनी की के शेयरधारकों में होगी वह इन निर्गम में शेयर के आवेदन करने की पात्र होगी। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। यह लगभग तीन दशक में आरआईएल द्वारा लाया जा रहा इस तरह का पहला निर्गम है। इस निर्गम के तहत प्रत्येक 15 शेयर पर एक शेयर की…
