Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत घटकर 84 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कहा कि उसे कोविड-19 संकट की वजह से अतिरिक्त प्रावधान करना पड़ा है। साथ ही उसका कुल खर्च भी बढ़ा है, जिससे उसके मुनाफे में कमी आई है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा प्रवर्तित क्रेडिट कार्ड कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 249 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी का ब्रांड नाम एसबीआई कार्ड है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही…
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की विस्टा इक्विटी पार्टनर्स को जियो प्लेटफॉर्म्स की 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपये में बेचने की शुक्रवार को घोषणा की। रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में दो सप्ताह से भी कम समय में यह ऐसा तीसरा बड़ा सौदा है। इससे पहले रिलायंस समूह की इस डिजिटल इकाई में 9.99 और 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी क्रमश: फेसबुक और सिल्वर लेक को बेचने की घोषणा हुई है। फेसबुक, सिल्वर लेक और विस्टा इक्विटी पार्टनर्स के साथ हुए शेयर खरीद समझौते से कंपनी अब तक कुल 60,596.37 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली…
मुंबई: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की आर्थिक वृद्धि शून्य रह सकती है। एजेंसी ने इस दौरान देश में व्यापक राजकोषीय घाटा, ऊंचे सरकारी ऋण, कमजोर सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे और नाजुक वित्तीय क्षेत्र की आशंका व्यक्त की है। मूडीज ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि की गुणवत्ता में गिरावट आयी है। इसका पता ग्रामीण परिवारों में खराब वित्तीय स्थिति, अपेक्षाकृत कम उत्पादकता और कमजोर रोजगार सृजन से चलता है। एजेंसी ने अपने नये पूर्वानुमान में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत…
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 199 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 645.13 अंक तक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने अपना अधिकांश लाभ गंवा दिया। अंत में यह 199.32 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,642.70 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 52.45 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,251.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक…
नई दिल्ली: सस्ती उड़ान सेवा देने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो मई से अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती करेगी। हालांकि, कंपनी की कोशिश निचले स्तर के कर्मचारियों को कटौती से बचाने की रहेगी। वहीं कंपनी कुछ कर्मचारियों को मई, जून और जुलाई में ‘सीमित आधार पर बिना वेतन छुट्टियों’ पर भी भेजेगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने इस संबंध में कंपनी के कर्मचारियों को ई-मेल संदेश भेजा है। कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) लागू है। इसके चलते लोगों की आवाजाही पर…
कार निर्माता कंपनी स्कोडा एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेकर आया है। स्कोडा एन्याक (Enyaq) नाम से आने वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी। कंपनी ने अभी इसका प्रोटोटाइप पेश किया है। यह कार तीन बैटरी साइज और पांच पावर वेरियंट्स के साथ बाजार में उतारी जाएगी। स्कोडा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रॉडक्शन साल 2020 के अंत तक शुरू होगा। इंटनेशनल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग साल 2021 के शुरुआत में होगी। शुरुआत में कंपनी इस कार का ‘फाउंडर्स एडिशन’ लॉन्च करेगी, जो स्कोडा कंपनी की स्थापना के 125 साल पूरे होने…
मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 8 मई 2020 को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 199.32 अंक की तेजी के साथ 31642.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 52.45 अंक की तेजी के साथ 9251.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2510 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1033 शेयर तेजी के साथ और 1294 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 183 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 21 पैसे की मजबूती के…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए महिंद्रा की नई पहल। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश में अपने यात्री वाहनों की बिक्री के लिए अपना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। लॉकडाउन की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर ने अब इससे निकलने का रास्ता ढूंढ लिया है। इस प्लेटफॉर्म पर स्टार्ट से लेकर फिनिश तक प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। मालूम हो कि लॉकडाउन के बीच कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने ये मुख्य फैसला किया है। ऐसे में ग्राहकों को अब घर बैठे महिंद्रा की गाड़ियां मिलेंगी। बता दें कि महिंद्रा…
मुंबई: कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में एविएशन इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। भारत में लॉकडाउन के पहले चरण की शुरुआत 25 मार्च को हुई थी और तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। इस दौरान हवाई सेवा पर पूरी तरह पाबंदी है। इस सेक्टर में लाखों लोगों की नौकरी पर खतरा है और कई एयरलाइन ने सैलरी में भारी कटौती की है। बहुत जल्द अगर एयरलाइन को राहत नहीं मिली तो बड़े पैमाने पर छंटनी होगी। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसके बाद लागू किए गए लॉकडाउन…
नयी दिल्ली: शेविंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को जनवरी-मार्च 2020 की तिमाही में अपना शुद्ध मुनाफा 40.31 प्रतिशत घटकर 52.38 करोड़ रुपये रह जाने की सूचना दी है। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 87.76 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। जिलेट इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 12.66 प्रतिशत घटकर 406.57 करोड़ रुपये रह गयी, जो उससे पिछले साल की समान अवधि में 465.51 करोड़ रुपये थी।
नयी दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से संकट से गुजर रहे प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए चौंकाने वाले वित्तीय नतीजे पेश किये हैं। बैंक ने इस तिमाही में हैरान करते हुए 2629 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही यस बैंक 1507 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। यस बैंक को ये मुनाफा अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड के राइट-ऑफ से हुई विशेष इनकम से हुआ है। यानी बैंक का यह मुनाफा बेहतर प्रर्दशन से नहीं राहत योजना के तहत मिलने वाली सहायता के कारण हुआ है। राहत योजना के तहत बैंक…
नयी दिल्ली: पिछले कुछ सालों में भारत में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। मगर इसी के साथ क्रेडिट कार्ड के बिना या कम जरूरत पर इस्तेमाल करने में भी इजाफा हुआ है। जानकार हमेशा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने को कहते हैं, क्योंकि ये उस किस्म का लोन है जो आपकी जेब पर सबसे ज्यादा भारी पड़ सकता है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ ऐसी बातें हैं जो जरूर ही पता होनी चाहिए। इससे आप क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल कर…
नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच सैमसंग इंडिया खास तोहफा लेकर आई है। मदर्स डे के मौके पर सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जेड फ्लिप और गैलेक्सी एस 20 स्मार्टफोन पर नए ऑफर की घोषणा की है। ये ऑफर केवल 11 मई तक खरीदे गए मोबाइलों पर ही मिलेंगे। 11 मई से पहले सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप खरीदने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी बड्स+ ईयरफोन सिर्फ 3999 रुपये में मिलेंगे, जिनकी कीमत असल में 11,990 रुपये है। आप सैमसंग के इस शानदार ऑफ़र का बेनेफिट 25 मई तक ले सकते हैं, जिसके बाद ये अमान्य हो जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी और भी…
नयी दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने डीलरों के साथ काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनी ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से चार मई से डीलर- शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने शुरू कर दिए हैं। देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के तीसरे चरण (चार मई से 17 मई) के दौरान सरकार ने सशर्त आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दी है। इस बारे में अंतिम निर्णय लेने का जिम्मा…
मुंबई: निजी क्षेत्र के कोटक महिन्द्रा बैंक ने 25 लाख रुपये सालाना से अधिक पैकेज वाले कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। कोरोना वायरस संकट से उपजे हालात को देखते हुए बैंक ने यह निर्णय किया है। कुछ हफ्ते पहले ही बैंक के शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने 2020-21 के लिए अपने वेतन में स्वैच्छिक रूप से 15 प्रतिशत कटौती की घोषणाा की थी। कोरोना वायरस संकट का अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए कई कॉर्पोरेट घराने वेतन में कटौती कर रहे हैं और कुछ ने कर्मचारियों की छंटनी की है। सबसे ज्यादा बुरा असर…
मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच बिकवाली का जोर रहने से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 242 अंक टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9,200 अंक के स्तर से नीचे आ गया। कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख के बावजूद बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31,362.87 अंक के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 242.37 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 31,443.38 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 71.85 अंक या 0.78…
नयी दिल्ली: देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीस का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 24.3 प्रतिशत बढ़कर 3,154 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,550 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 संकट की वजह से कुछ के लिये परेशानियां हो सकती हैं। इसमें ग्राहकों का नए प्रोजेक्ट देने में देरी करना और काम के आधार पर बिल का भुगतान इत्यादि शामिल हैं। कंपनी के परिणामों का आकलन भारतीय लेखा मानकों (इंड-एएस) के अनुरूप किया…
नई दिल्ली। देश के सबसे बैंक एसबीआई ने एक बार फिर से अपनी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। इस बार बैंक ने जमा और कर्ज दोनों की ब्याज दरों को घटाया है। एसबीआई की घोषणा के अनुसार एमसीएलआर ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई हैं। ये ब्याज की नई दरें 10 मई से लागू होंगी। इससे पहले एसबीआई ने अप्रैल में ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की कटौती की थी। एसबीआई ने जमा पर औसतन 20 बेसिस प्वाइंट यानी…
कोलकाता: रिलायंस जियो की पैरंट कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स स्ट्रैटिजिक फाइनैंशल इन्वेस्टर्स को 8% की हिस्सेदारी और बेच सकती है। कंपनी ने हाल में अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक और सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक से इन्वेस्टमेंट हासिल किया था। ऐनालिस्टों का कहना है कि इस मेगा स्टेक सेल से जियो की बैलेंस शीट को मजबूती मिलेगी, फ्यूचर में कैश की जरूरत पूरी करने के लिए IPO पर निर्भरता घटेगी, 5जी स्पेक्ट्रम के ऑक्शन में बड़ा हिस्सा हासिल करने में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर फर्स्ट मूवर वाली बढ़त हासिल होगी। ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्यॉरिटीज ने एक…
मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च-2020 तिमाही में मामूली गिरकर 83.8 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय 11 प्रतिशत बढ़ी है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी अवधि में कंपनी को 84.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। पुणे की इस कंपनी का वार्षिक शुद्ध लाभ 3.2 प्रतिशत घटकर 340 करोड़ रुपये रहा।समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की शुद्ध आय 926.3 प्रतिशत रही जो सालाना आधार पर 11 प्रतिशत अधिक है। जबकि कंपनी की वार्षिक आय 3,565 करोड़ रुपये रही। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफर ओ’कोनोर ने कहा कि कंपनी का…
