Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बैंक से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने शनिवार को देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बैंकों से नकदी निकालने के लिए नए नियम पेश किए। नए नियम लागू करने के पीछे आईबीए का उद्देश्य लोगों के बैंकों में आने-जाने को कम करना है। कोरोनावायरस के मद्देनजर लोगों को अधिक संख्या में एक जगह इकट्ठे होने से रोकने के लिए अलग-अलग सेक्टर में कई उपाय किए गए हैं। आईबीए के नए नियम इसी कड़ी का हिस्सा हैं। आईबीए के नए फैसले से इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के जरिए भीड़ कम करने…

Read More

नई द‍िल्‍ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अब देशभर के विभिन्न क्षेत्रों को चार जोन (ग्रीन, रेड, ऑरेंज और कंटेनमेंट जोन) में बांटा गया है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई से गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि अब लोग आज से स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और फ्रिज तक खरीद सकेंगे। यानी अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स…

Read More

नई द‍िल्‍ली: देशभर में कोरोना का कहर जारी है। आज से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। कोरोना महामारी के कारन लॉकडाउन को अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया। इसी बीच आपको बता दें कि कोरोना क्राइसिस के चलते भारतीय बैंकों का बैड डेट बढ़ने की उम्मीद है। म‍िली जानकारी के मुताबि‍क चार टॉप बैंकर्स ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से बैंकों का फंसा हुआ कर्ज दोगुना हो सकता है। भारतीय बैंक पहले ही 9.35 लाख करोड़ रुपये (123 अरब डॉलर) के एनपीए से जूझ रहे हैं। सितंबर 2019 के अंत में उनकी कुल…

Read More

नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने बैंकों और फाइनेंसिंग कंपनियों की स्थिति बिगाड़ कर रख दी। बैंकों और बाकी फाइनेंसिंग कंपनियों की ऐसी हालत खराब हुई कि उन्होंने अपनी निवेश स्कीम पर रिटर्न यानी ब्याज की दर कम कर दी। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बड़े बैंकों और एनबीएफसी कंपनियों में वो ब्याज दर मिलना बहुत मुश्किल है, जो कुछ महीने पहले तक मिल रही थी। मगर अभी भी कुछ बैंक ऐसे हैं जिनमें आपको 9 फीसदी की ऊंची ब्याज दर बहुत आसानी से मिल जाएगी। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी हम आपके लिए लाए…

Read More

नयी दिल्ली: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति निधि का प्रबंधन करने वाली संस्था ईपीएफओ के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ईपीएफओ के कर्मचारियों ने सरकार की पहल में मदद के लिए स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन पीएम-केयर्स कोष में दिया है। इसमें कहा गया कि ईपीएफओ हर संभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए तैयार है।

Read More

मुंबई: रिजर्व बैंक ने रविवार को कहा कि बंद किये गये सीकेपी को-ऑपरेटिव बैंक के 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ताओं को उनका पूरा पैसा ‘जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से मिल जाएगा। रिजर्व बैंक ने सीकेपी बैंक का लाइसेंस शनिवार को रद्द कर दिया। केंद्रीय बैंक के इस स्पष्टीकरण से सीकेपी बैंक के 1.32 लाख जमाकर्ताओं की आशंकाएं दूर होने की उम्मीद है। आरबीआई के संचार विभाग के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने ट्वीट किया, ‘‘बैंक के 1,32,170 जमाकर्ताओं में से लगभग 99.2 प्रतिशत को डीआईसीजीसी से अपनी जमा राशि का पूरा भुगतान मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि बैंक…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े निवेशक माने जाने वाले वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे को पहली तिमाही में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये (50 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ है। यह नुकसान वॉरेन बफे की छवि के विपरीत है। आमतौर पर वॉरेन बफे की छवि हर स्थिति में शेयर बाजार से पैसा बनाने की है। वित्तीय बाजार के कई दिग्गजों का मानना है कि अगर वॉरेन बफे कोरोना महामारी के चलते होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पाए, तो बाकियों के लिए यह काफी कठिन काम है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे को 50…

Read More

नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा भारतीय पूंजी बाजारों से निकासी का सिलसिला अप्रैल में लगातार दूसरे महीने जारी रहा। कोरोना वायरस संकट के बीच एफपीआई ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 15,403 करोड़ रुपये की निकासी की। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 30 अप्रैल के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 6,884 करोड़ रुपये निकाले। वहीं उन्होंने बांड या ऋण बाजार से शुद्ध रूप से 8,519 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने भारतीय पूंजी बाजारों से 15,403 करोड़ रुपये निकाले। मार्च में एफपीआई ने भारतीय पूंजी…

Read More

नयी दिल्ली: सेबी ने जौली प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के शेयरों की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी मामले में 21 इकाइयों पर कुल 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने फरवरी 2012 से नवंबर 2014 के बीच जॉली प्लास्टिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों की जांच की थी। सेबी ने जांच के दौरान पाया कि ये संस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुईं थीं और हेराफेरी से शेयरों के भाव गिरा रहीं थीं। सेबी ने पाया कि भाव गिराने की कोशिश इसलिए की जा रही थी ताकि कुछ अन्य संस्थाएं सस्ते भाव पर शेयर खरीद सकें। इस सिलसिले में नियामक ने सभी 21 इकाइयों पर…

Read More

नयी दिल्ली: देश की शीर्ष म्यूचु्अल फंड कंपनियों के सीईओ के वेतन में 2019-20 के दौरान बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा वेतन एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के मिलिंद बर्वे को मिला। कारोबार में जोरदार वृद्धि के कारण ये रुझान देखने को मिले। म्यूचुअल फंड कंपनियों द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार शीर्ष 12 फंड हाउसों में सीईओ को वेतन प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति में हुई बढ़ोतरी के आधार पर निर्धारित किया जाता है। परिसंपत्तियों में वर्ष 2019-20 में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2-132 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि के दौरान आदित्य बिड़ला सनलाइफ एमएफ,…

Read More

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,10,362.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,390.40 अंक या 7.63 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 73,753.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,56,049.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 58,499.9 करोड़ रुपये बढ़कर 3,32,050.84 करोड़ रुपये पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,213.71 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,49,354.06 करोड़ रुपये रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,506.3 करोड़ रुपये की…

Read More

नई दिल्ली: पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के बंद होने के बाद अब एक और बैंक CKP Co-operative Bank बंद हो गया है। RBI ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द कर इसके कामकाज करने पर रोक लगा दी है। सीकेपी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने का कारण बताते हुए आरबीआई ने कहा,’ इस बैंक की वित्तीय हालत बेहद खराब है। इस बैंक का किसी अन्य बैंक के साथ विलय का अभी तक कोई ठोस प्लान सामने नहीं आया है। प्रबंधन ने बैंक की हालत पटरी पर लाने के प्रति कोई विश्वसनीय प्रतिबद्धता नहीं जताई है।’ बैंक का लाइसेंस रद्द…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सीआईआई ने रविवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) का एक सर्वे जारी किया। सर्वे में शामिल 65 प्रतिशत कंपनियों का मानना है कि अप्रैल-जून की तिमाही में उनकी आमदनी में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आएगी। सर्वे के नतीजों से निष्कर्ष निकालता है कि देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती लंबी रहने वाली है। सर्वे में शामिल 45 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि राष्ट्रव्यापी बंद हटने के बाद अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने के…

Read More

नयी दिल्ली: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के निदेशक मंडल ने कंपनी को 250 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी कर्ज और बांड सहित विभिन्न माध्यमों से यह राशि जुटाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह कर्ज एक या अधिक किस्तों में जुटाया जाएगा। कंपनी ने कहा, ‘‘उसके निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में 250 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।’’महिंद्रा लॉजिस्टिक्स महिंद्रा समूह की लॉजिस्टिक्स इकाई है।

Read More

नयी दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने शनिवार को कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी बिक्री शून्य रही। इसका कारण देश भर में लॉकडाउन के चलते उत्पादन और बिक्री नेटवर्क का बंद रहना रहा। एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि 22 मार्च से उसके सभी चार उत्पादन संयंत्रों का परिचालन निलंबित है। हालांकि कंपनी ने इस अवधि के दौरान 2,630 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया। कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “इस अभूतपूर्व संकट में परिचालन को स्थगित करने के बाद से, होंडा व्यवसाय की निरंतरता के लिए ठोस कदम…

Read More

एमएसएमई की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय स्तर का वेबिनार. बैंक द्वारा कोविड-19 उपरांत उभरने वाले अवसरों के संबंध में एमएसएमई उद्यमियों को जानकारी दी गई. मुंबई: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कोविड-19 महामारी एवं संबंधित लॉकडाउन की स्थिति में एमएसएमई क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर देशभर के एमएसएमई ऋणकर्ताओं से संपर्क कायम करने के लिए एक अनूठी पहल  ‘वृहद एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन किया. बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री विक्रमादित्य सिंह खीची की अध्यक्षता में आयोजित इस लाइव वेबिनार में बैंक के महाप्रबंधकों, अंचल प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों, शाखा प्रबंधकों तथा एमएसएमई लोन फैक्ट्री के प्रबंधकों के साथ…

Read More

नयी दिल्ली: फिएट क्राइसलर आटोमोबाइल्स (एफसीए) इंडिया ने कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच ग्राहकों के लिए जीप की आनलाइन खुदरा बिक्री की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि आवाजाही पर अंकुश के बीच उसके ग्राहकों को शोरूम पर आने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसकी इस ऑनलाइन ‘टच फ्री’ सुविधा के जरिये ग्राहक शोरूम में आए बिना जीप की बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहकों को ‘टेस्ट ड्राइव’ के लिए सैनिटाइज्ड वाहन उनके घर के दरवाजे पर उपलब्ध होगा। एफसीए इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पार्थ दत्ता…

Read More

नयी दिल्ली: यस बैंक ने शनिवार को कहा कि उसने नीरज धवन को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य जोखिम अधिकारी नियुक्त किया है। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एक मई 2020 को नीरज धवन को तीन साल के लिये बैंक के मुख्य जोखिम अधिकारी बनाया है।धवन शनिवार से यह पद संभाल रहे हैं।अब तक यह पद संभाल रहे आशीष अग्रवाल अब नयी भूमिका संभालेंगे। धवन इससे पहले यस बैंक में खुदरा और व्यापार बैंकिंग के लिये मुख्य जोखिम अधिकारी थे। उनके पास वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग उद्योग में 29 वर्षों का अनुभव है।

Read More

कोलकाता: भारतीय स्टेट बैंक का मानना है कि बैंकिंग क्षेत्र पर कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के मध्यम और दीर्घावधि के प्रभाव का आकलन करना काफी मुश्किल है। एसबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बंद के अगले एक से दो साल के प्रभाव के बारे में आकलन करना कठिन है। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगले एक से दो साल के दौरान हमें इसपर सतर्कता से नजर रखनी होगी। एसबीआई को पूरा भरोसा है कि भारत इस स्थिति से उबर जाएगा। भारत एक युवा देश और यहां की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ने वाली है। अधिकारी ने कहा…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना संकट के कारण अर्थव्यवस्था की बैंड बजी हुई है और इसमें सुधार लाने के लिए तमाम विकल्पों पर चर्चा की जा रही है। MSME एक ऐसा सेक्टर है जिसका जीडीपी में योगदान एक तिहाई से ज्यादा है और 11 करोड़ लोगों को रोजगार देता है, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी हालत खराब है। इस सेक्टर को राहत देने के लिए सरकार 100 फीसदी क्रेडिट गारंटी लोन देने पर विचार कर रही है। सरकार इस बात को भलीभांति जानती है कि जब तक इस सेक्टर में तेजी नहीं आएगी अर्थव्यवस्था में सुधार लाना संभव नहीं है। ऐसे में…

Read More