Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
    इक्विटीज

    सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,10,362.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,390.40 अंक या 7.63 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 73,753.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,56,049.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    एचडीएफसी की बाजार हैसियत 58,499.9 करोड़ रुपये बढ़कर 3,32,050.84 करोड़ रुपये पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,213.71 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,49,354.06 करोड़ रुपये रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,506.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,30,006.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 29,180.58 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,45,959.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,659.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,05,029.05 करोड़ रुपये रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 334.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,59,589.74 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का 21,660.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,872.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,911.11 करोड़ रुपये चढ़कर 2,80,606.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आईटीसी का मूल्यांकन 2,642.83 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,23,902.99 करोड़ रुपये रहा। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

    top ten
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleRBI ने सीकेपी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया
    Next Article 2019-20 के दौरान शीर्ष म्यूचुअल फंड कंपनियों के सीईओ का वेतन बढ़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI म्यूचुअल फंड का नया NFO: एक फंड में इक्विटी और डेट का फायदा

    August 21, 2025

    भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार: रुपये में हल्की मजबूती, चिंता गहराई

    August 7, 2025

    अनिल अंबानी ग्रुप और यस बैंक लोन फ्रॉड केस: ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-Delhi में 35 ठिकानों पर छापेमारी

    July 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.