Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन से प्रभावित उद्योगों को दूसरे राहत पैकेज देने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित प्रमुख मंत्रियों तथा आर्थिक मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ शनिवार को कई बैठकें कीं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शाह और सीतारमण के साथ विचार विमर्श किया। वह इसके बाद सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) जैसे अन्य प्रमुख आर्थिक मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ भी संबंधित मुद्दों पर बैठकें करेंगे। वित्त मंत्रालय शनिवार…

Read More

नई द‍िल्‍ली: इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में सोने की मांग में की गिरावट दर्ज की गई है। म‍िली जानकारी के अनुसार, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कोरोना वायरस की वजह से छायी आर्थिक अनिश्चिता के चलते जनवरी-मार्च तिमाही में देश की सोने की मांग घट गई है। जी हां सोने-चांदी की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा होने के बावजूद जनवरी-मार्च की तिमाही में गोल्ड के मांग में भयंकर कमी आई है। इन महीनों में सोने की मांग में जहां 36 फीसद की गिरावट दर्ज की गई वहीं ज्वैलरी की मांग भी 41 फीसदी कम रही। अगर कीमत की…

Read More

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2020 की मार्च तिमाही में भारत की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनी का ताज खो दिया है। अब ये ताज 6 साल टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पास आ गया है। मुनाफे के मामले में रिलायंस के पिछड़ने की असल वजह है कोरोनावायरस। जनवरी-मार्च तिमाही में जहां टीसीएस ने 8049 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि रिलायंस का मुनाफा 6348 करोड़ रुपये रह गया। तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण रिलायंस के मुनाफे में 39 फीसदी की गिरावट आई। मार्च तिमाही में मुनाफे के मामले में…

Read More

नयी दिल्ली: अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाल लिया है। इस नियुक्ति से पहले शर्मा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव थे। वह गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। शर्मा को ऐसे समय एमएसएमई सचिव नियुक्त किया गया है जबकि कोरोना वायरस संकट की वजह से इस क्षेत्र की स्थिति काफी खराब है। एमएसएमई क्षेत्र के लाखों श्रमिकों के समक्ष रोजगार का संकट पैदा हो गया है। एमएसएमई सचिव के रूप में उनके समक्ष इस क्षेत्र को उबारने की चुनौती होगी।…

Read More

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.45 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले कुछ सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा था। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था जो अब तक का रिकॉर्ड है।वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों…

Read More

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास वित्तीय क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट के बीच उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिये उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिये बैंकों के प्रमुखों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। इस बैठक में आरबीआई द्वारा घोषित कई उपायों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इनमें ब्याज दर में संशोधन और उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचने के साथ ही उद्योग जगत की मदद के लिये नकदी डालने के लिये किये गये उपाय शामिल हैं। संकट से…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसका निदेशक मंडल अगले सप्ताह कर्ज के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। कंपनी ने बीएसई को बताया, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बुधवार 6 मई, 2020 को होने वाली बैठक में ऋण के जरिये 2000 करोड़ रुपये की उधारी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।’’

Read More

नयी दिल्ली: अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को पूरी तरह ऋणमुक्त करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1.61 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज है। अंबानी कंपनी के साथ और रणनीतिक निवेशकों को जोड़कर कंपनी को पूरी तरह कर्ज से मुक्त करना चाहते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी ने पिछले साल अगस्त में मार्च, 2021 तक कंपनी को पूरी तरह कर्जमुक्त करने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने हाल में फेसबुक के साथ 5.7 अरब डॉलर यानी 43,547 करोड़ रुपये का करार किया है। फेसबुक रिलायंस जियो में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी…

Read More

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड को पिछले कई साल से स्मार्ट इनवेस्टमेंट बताया जा रहा था। लेकिन कोरोना महामारी ने सब कुछ बदल दिया है। जहां इक्विटी म्यूचुअल फंड में जिन्होंने 1 साल पहले निवेश किया था, उनके 1 लाख रुपये की वैल्यू अब करीब 66 रुपये बची है। यानी करीब 34 हजार रुपये एक साल में डूब चुके हैं, वहीं ज्यादा सुरक्षित समझी जाने वाली म्यूचुअल फंड की डेट स्कीम का हाल भी बुरा है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने अपनी 6 डेट स्कीम को एक साथ बंद कर दिया है। म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान…

Read More

नई दिल्ली: इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में किसी भी कंपनी की एक कार भी नहीं बिकी। इतिहास में ये पहला ऐसा मौका है जब कार की बिक्री का आंकड़ा शून्य रहा। मारुति सुजुकी से लेकर महिन्द्र तक और लग्जरी कार बेचने वाली मर्सिडीज, स्कोडा तक सभी का ऐसा ही हाल रहा। मारुति सुजुकी ने 22 मार्च को सेल्स एंड प्रोडक्शन को निलंबित कर दिया था, जिस समय देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया था। मार्च महीने में भी मारुति सुजुकी ने कुल बिक्री में 47 फीसद की गिरावट दर्ज की थी जो कि यह सिर्फ 21…

Read More

नयी दिल्ली: निवेश के लिए एफडी सबसे सुरक्षित ऑप्शन में एक है। अगर इस पर पोस्ट ऑफिस की तरह किसी सरकारी इकाई की मुहर लग जाए यानी कोई सरकारी संस्थान एफडी की पेशकश करे तो सुरक्षा के नजरिए से ये और भी बेहतर है। वैसे पोस्ट ऑफिस भी एफडी स्कीम की पेशकश करता है। ये सुरक्षित भी है और आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिल जाएगा। पोस्ट ऑफिस की एफडी एक निश्चित समय में आपको करीब 2 लाख रुपये का ब्याज का फायदा करवा सकती है, जबकि आपकी मूल राशि जस की तस बरकरार रहेगी। यानी बैठे बैठे आपको केवल…

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते चारों आर्थिक दिक्कतों की ही बात हो रही है। लेकिन आज यानी 1 मई को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर दी है। यह कटौती आधी रात से लागू हो गई है। इस कारण आज से जिनको भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी उनको इस घटे हुए रेट का फायदा मिलेगा। ध्यान रहे कि सरकार ने पिछले महीने भी 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। दरअसल दुनिया भर…

Read More

नई द‍िल्‍ली: कोरोना वायरस ने दुनियाभर के देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद है। ऐसे वक्त जब शेयरों और बॉन्ड में निवेश से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं दिखती, सोने में निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं सोना में निवेश करने वालों के लिए पैसा दोगुना हो सकता है। सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। बुलियन मार्केट में सोने के रेट में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। यूं कहें क‍ि सोने की कीमतें…

Read More

नयी दिल्ली: रिलायंस निप्पॉन लाइफ का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 40 प्रतिशत बढ़कर 35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की पहले वर्ष की एकल आय मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में मामूली दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 893 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 876 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष वोहरा ने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन साल के दौरान स्थिर रहा। कोविड-19…

Read More

नयी दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 6.5 प्रतिशत घट गया। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में यह रिकार्ड गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही थी। वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़ा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 5.5 प्रतिशत घटा। इसी तरह प्राकृतिक गैस का उत्पादन 15.2…

Read More

नई दिल्ली: भले ही चौथी तिमाही (2019-20) में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रॉफिट में भारी गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन, जियो के लिए आखिरी तिमाही शानदार रही है। वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में जियो का शुद्ध लाभ (Reliance Jio profit) 177 प्रतिशत उछलकर 2,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 840 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। रिजल्ट पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमें खुशी है कि हमने इन कठिन समय में अपने ग्राहकों के लिए…

Read More

नयी दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्रीज का बीते वित्त 2019-20 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 38.7 प्रतिशत घटकर 6,348 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ऊर्जा और रसायन कारोबार के कमजोर प्रदर्शन की वजह से कंपनी का मुनाफा घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 10,362 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू होगा। इसका मूल्य 1:15 अनुपात में 1,257 रुपये प्रति इकाई होगा।

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये स्थानीय निवेश बढ़ाने के साथ साथ अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी कि देश में मौजूदा औद्योगिक भूमि, भूखंडों, परिसरों आदि में परखे हुये, तैयार बुनियादी ढांचे के काम को बढ़ावा देने के लिये एक योजना विकसित की जानी चाहिये और इन्हें जरूरी वित्तीय समर्थन भी उपलब्ध कराया जाना चाहिये। मोदी…

Read More

नई दिल्ली: फुल सर्विस एविएशन कंपनी विस्तारा को भी कोरोनावायरस ने सेवाओं में कटौती को मजबूर कर दिया है। अब इसकी फ्लाइट के प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी क्लास में ग्राहकों को न तो वेलकम ड्रिंक मिलेगा ना ही गरमा-गरम खाना। यही नहीं, इन्हें जो स्टारबक्स कॉफी और टर्किश टॉवल की सुविधा मिलती थी, उसे भी वापस ले लिया गया है। टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तारा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कोविड-19 महामारी के बाद उनकी उड़ानों में कुछ तात्कालिक परिवर्तन किया गया है, खास करके इनफ्लाइट प्रॉडक्ट्स में। यह परिवर्तन विस्तारा के घरेलू…

Read More

मुंबई: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के चलते बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का क्रम जारी रहा और सेंसेक्स 997 अंक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि अप्रैल श्रृंखला के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों की अवधि समाप्त होने के कारण हुई खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को बल दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक कारोबार के दौरान 1,167 अंक बढ़ने के बाद अंतत: 997.46 अंक यानी 3.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,717.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह…

Read More