नयी दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्रीज का बीते वित्त 2019-20 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 38.7 प्रतिशत घटकर 6,348 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ऊर्जा और रसायन कारोबार के कमजोर प्रदर्शन की वजह से कंपनी का मुनाफा घटा है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 10,362 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू होगा। इसका मूल्य 1:15 अनुपात में 1,257 रुपये प्रति इकाई होगा।

