Author: Finance Khabar
मुंबई: प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 57 पैसे चढ़कर बंद हुआ। यह डॉलर के मुकाबले 75.09 पर रहा। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से रुपये को बढ़त मिली। इसके अलावा चार मई के बाद देश के कई इलाकों में लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद को बाजार ने हाथोंहाथ लिया। बृहस्पतिवार को रुपया लगातार बढ़त के रुख के साथ बंद हुआ। चार दिन में इसमें 1.37 रूपये का सुधार देखा गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर रुपया 75.17 पर खुला। दिन में कारोबार…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सैलरी में कटौती की घोषणा की है। रिलायंस के हाइड्रोकार्बन बिजनस में काम करने वाले एंप्लॉयी जिनकी सैलरी 15 लाख सालाना से ज्यादा है, उनकी सैलरी में 10 पर्सेंट की कटौती होगी। हालांकि जिनकी सैलरी उससे कम है, उनकी सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीनियर एग्जिक्युटिव की सैलरी में 30-50 पर्सेंट की भारी कटौती की जा सकती है। इसके अलावा परफॉर्मेंस आधारित बोनस को भी फिलहाल टाल दिया गया है। दरअसल लॉकडाउन के कारण पेट्रोलियम की डिमांड काफी घट गई है, जिसके कारण हाइड्रोकार्बन बिजनस का रेवेन्यू…
नयी दिल्ली: दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों पर फैविपिराविर गोलियों का परीक्षण करने की अनुमति मिल गयी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से ऐसी मंजूरी पाने वाली वह देश की पहली कंपनी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस दवा के लिए कच्चा माल (एपीआई) आंतरिक तौर पर तैयार किया है। इसका यौगिक (फॉर्मूलेशन) भी उसने ही विकसित किया है। कंपनी ने इसके मानवीय चिकित्सकीय परीक्षण की अनुमति मांगी थी। यह मंजूरी कोरोना वारयस से आंशिक तौर पर संक्रमित मरीजों पर परीक्षण के लिए मांगी…
कोलकाता: गिरती बिक्री से जूझ रही कोल इंडिया ने इस वर्ष एग्जिक्यूटिव और नॉन-एग्जिक्यूटिव काडर्स में तकरीबन 6,000 लोगों को हायर करने की योजना बनाई है। कोल इंडिया के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने बताया, ‘इस वक्त लॉकडाउन की वजह हायरिंग की रफ्तार सुस्त हो गई है लेकिन स्थिति सामान्य होने पर कोल इंडिया और इसकी सहयोगी इकाइयां रिक्रूटमेंट बढ़ाएंगी क्योंकि बड़े पैमाने पर पद खाली हैं और कई पद साल के दौरान खाली होने वाले हैं।’ कंपनी की सहयोगी कंपनियों के पास भी माइनिंग सरदार, ओवरमैन, सुपरवाइजर और सेफ्टी ऑफिसर जैसे वैधानिक पद भरने का अप्रूवल है। सीनियर एग्जिक्यूटिव ने कहा,…
नयी दिल्ली: केईसी इंटरनेशनल ने चरणबद्ध तरीके से देशभर में अपने सभी कारखानों में काम फिर शुरू कर दिया है। केईसी इंटरनेशनल बिजली पारेषण के लिए इस्तेमाल होने वाले टावरों का उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ सरकार और संबंधित प्राधिकारियों से अनिवार्य अनुमति हासिल करने के बाद कंपनी ने अपने सभी कारखानों में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। देशभर में स्थित पांच कारखानों में उत्पादन चरणबद्ध तरीके से आरंभ किया गया है।’’ कंपनी ने कहा कि उसकी प्रमुख घरेलू परियोजनाएं बिजली पारेषण, वितरण, रेलवे एवं अन्य बुनियादी ढांचा कारोबार…
संयुक्त राष्ट्र: कोविड-19 महामारी की वजह से काम के घंटों में गिरावट के बाद दुनिया भर में असंगठित क्षेत्र के 1.6 अरब श्रमिकों के सामने रोजगार खोने का संकट खड़ा हो गया है। यह संख्या विश्व स्तर पर कुल श्रमिकों की आधी के बराबर है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने कहा कि 43 करोड़ से ज्यादा उद्यम बेहद प्रभावित हैं जिसमें खुदरा और उत्पादन वाले क्षेत्र शामिल हैं। यह जानकारी आईएलओ मॉनिटर के तीसरे संस्करण ‘कोविड-19 और काम की दुनिया’ में बुधवार को प्रकाशित हुई। वैश्विक स्तर पर करीब 3.3 अरब श्रमिक हैं। करीब दो अरब नौकरियां असंगठित अर्थव्यवस्था वाले…
कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका की विकास दर इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में निगेटिव रही है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इन तीन महीनों में अर्थव्यवस्था का आकार 4.8 फीसदी घट गया। यह दस साल में सबसे खराब प्रदर्शन है। ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस (बीईए) ने कहा है कि मार्च में “लोगों को घर में रहने” का आदेश जारी होने के कारण यह गिरावट आई है। इस वजह से बिजनेस और दूसरे प्रतिष्ठानों ने घर से काम की व्यवस्था लागू की या कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। इसी तरह उपभोक्ताओं ने भी अपने…
नयी दिल्ली: केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि निर्यातकों को प्रोत्साहन दिये जा सकते हैं, लेकिन ये वैश्विक व्यापार नियमों के अनुकूल तथा तार्किक होने चाहिये। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिधान, चमड़ा, रत्न और आभूषण, दवा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने निर्यातकों से आह्वान किया कि वे विशिष्ट क्षेत्रों में अपनी ताकत, क्षमता और विशिष्ट क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी लाभ की स्थिति की पहचान करें और वैश्विक बाजारों में उनका फायदा उठाने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के गुजर…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने बुधवार को सीमांत लागत आधारित कर्ज की ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.30 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। बैंक ने बाजार में जारी प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुये विभिन्न अवधि के कर्जों पर बयाज दर में कटौती की घोषणा की है। इंडियन बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि घटी बयाज दर तीन मई से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि बैंक की एम साल की एमसीएलआर दर 0.30 प्रतिशत घटकर मौजूदा 8.10 प्रतिशत से घटकर 7.80 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं एक दिन और एक माह के…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वोडाफोन आइडिया को आंशिक राहत देते हुये आयकर विभाग को निर्देश दिया कि वह कर निर्धारण वर्ष 2014-15 के लिये उसे 733 करोड़ रुपए वापस करें। आयकर विभाग को चार सप्ताह के भीतर यह रकम लौटानी है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया, जो पहले वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज लि. थी, ने कर निर्धारण वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिये 4,759.07 करोड़ रुपए का रिफंड मांगा था। शीर्ष अदालत ने वर्ष 2014-15 के अलावा किसी अन्य कर निर्धारण वर्ष के बारे में आय कर रिफंड का कोई आदेश नहीं दिया है। न्यायमूर्ति उदय यू ललित…
नयी दिल्ली: भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को बीमा पॉलिसी बेचने वाले ऑनलाइन मंच पॉलिसी बाजार के साथ साझेदारी की जानकारी दी। कंपनी मंच के माध्यम से कार बीमा पॉलिसियां बेचेगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह योजना बीमा नियामक की सैंडबॉक्स परियोजना के तहत निजी कार मालिकों के लिए तैयार की गयी है।‘पे एस यू ड्राइव’ नाम से जानी जाने वाली इस बीमा पॉलिसी में कार मालिक को उसकी कार की तय दूरी के किलोमीटर के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इसके तहत ग्राहक को एक साल में उसकी कार की तय की…
मुंबई: वैश्विक संकेतों के उत्साहजनक रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 606 अंक की बढ़त लिए बंद हुआ तथा निफ्टी भी सुधार कर 9,500 अंक के पार बंद हुआ। ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। निवेशकों में इससे दुनियाभर के आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स दिन में 783.07 अंक तक चढ़ गया था। बाद में 605.64 अंक यानी 1.89 प्रतिशत बढ़कर 32,720.16 अंक पर बंद…
मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर के नरम पड़ने तथा घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में रहने से बुधवार को अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 52 पैसे मजबूत होकर 75.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब रुपया मजबूत हुआ है। इस दौरान रुपया 80 पैसे मजबूत हुआ है। कारोबार की शुरुआत में भारतीय मुद्रा 75.94 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कारोबार के दौरान इसने 75.60 रुपये प्रति डॉलर का उच्चतम और 75.96 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। अंत में यह 52 पैसे बढ़कर 75.66 रुपये प्रति…
मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन और भाई धीरज वधावन की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें, कपिल और धीरज वाधवान 4 मई तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। बीते रविवार को दोनों को यस बैंक धोखाधड़ी मामले में कथित संलिप्तता को लेकर सतारा के महाबलेश्वर से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, यस बैंक घोटाला मामले में बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मनी…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच कंपनियों, अकाउंटेंट्स और सीए के दफ्तर बंद होने से चौथी तिमाही के टीडीएस और मार्च महीने के जीएसटी भुगतान को लेकर ट्रेड-इंडस्ट्री पशोपेश में फंसी नजर आ रही है। 30 अप्रैल से 5 मई के बीच कई डेडलाइंस का सामना कर रहे कारोबारियों और टैक्स प्रफेशनल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इनकी तारीखें बढ़ाने की मांग की है। सरकार ने ज्यादातर रिटर्न फाइलिंग की डेट पहले ही 30 जून तक बढ़ा रखी है। इंडस्ट्री और टैक्स प्रफेशनल्स की ओर से कहा गया है कि बिना ब्याज चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) और…
बेंगलुरु: ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपने मंच से जुड़े लघु एवं मध्यम (एसएमबी) स्तर के लॉजिस्टिक कारोबारियों की मदद के लिए बुधवार को विशेष कोष पेश किया। यह एसएमबी लगभग पूरी तरह अमेजन से होने वाली बिक्री पर ही निर्भर करते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन (बंद) की वजह से एसएमबी वित्तीय तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यह कोष छोटे स्तर पर डिलिवरी और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले उसके सहायकों और चुनिंदा मालवहन सहायकों की मदद करेगा। यह कोष उन्हें बंद की वजह से उभरी ‘नयी वास्तविकताओं’ के अनुरूप अपने कारोबारी मॉडल को…
नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की एविएशन कंपनी स्पाइसजेट अपने पायलटों को अप्रैल और मई महीने के दौरान वेतन नहीं देने का फैसला किया है। इस दौरान जिन पायलटों की कार्गो फ्लाइट को उड़ाने में ड्यूटी लगेगी, उन्हें ब्लॉक आवर फ्लॉन के हिसाब से पैसा मिलेगा। इस आशय का ईमेल कंपनी के चीफ ऑफ फ्लाइट ऑपरेशन कैप्टन गुरचरण अरोड़ा ने सभी पायलटों को आज सुबह 10 बजे के करीब भेजा है। इस मेल को पाने के बाद कंपनी के पायलटों की बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि उन्हें बीते मार्च महीने में भी पूरा वेतन नहीं मिला था। कैप्टन अरोड़ा ने अपने…
मुंबई: लॉकडाउन के बाद एक लंबे समय तक कोरोना वायरस संक्रमण के डर से उपभोक्ता ऑटो डीलरशिप से दूरी बना सकते हैं, यहां तक हो सकता है कि वे शॉपिंग मॉल और बाजार में भी न जाएं, जिसके चलते ऑटो बिक्री में गिरावट बनी रहने की आशंका है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्री वाहन की बिक्री का आधा हिस्सा और दोपहिया वाहनों का एक तिहाई हिस्सा जोखिम में है। क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया कि यदि तीन मई को देशव्यापी लॉकडाउन को हटा लिया गया,…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को वित्त वर्ष 2019- 20 की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान एकल आधार पर 1,387.78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। फंसे कर्ज और आकस्मिक खर्चों के लिये प्रावधान बढ़ने से बैंक को यह नुकसान हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में हालांकि, बैंक को 1,505.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एक्सिस बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि जनवरी से मार्च 2020 की चौथी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 20,219.57 करोड़ रुपये रही है। इससे एक साल पहले इसी अवधि में…
नयी दिल्ली: वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को कहा है कि यदि कमजोर वृद्धि अथवा वित्तीय मानदंडों में ढील से भारत के वित्तीय परिदृश्य की स्थिति बिगड़ती है तो भारत की सावरिन रेटिंग दबाव में आ सकती है। फिच ने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिये भारत सरकार वित्तीय क्षेत्र में नये प्रोत्साहन उपायों की घोषणा कर सकती है। ऐसी स्थिति में उसकी भारत की रेटिंग का आकलन संकट बाद के परिवेश और उस दौरान अपनाई जाने वाली संभावित मध्यमकालिक वित्तीय कार्ययोजना के आधार पर किया जायेगा। फिच…
