Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: कई सीनियर टैक्स ऑफिसर्स ने सुझाव दिया है कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार को सुपर रिच टैक्स बढ़ा देना चाहिए साथ ही विदेशी कंपनियों पर लगने वाले कर को भी ज्यादा कर देना चाहिए। इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) असोसिएशन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेस (CBDT) के चेयरमैन पीसी मोदी को FORCE (फिस्कल ऑप्शन ऐंड रिस्पांन्स टू द कोविड-19 एपिडेमिक) के नाम से यह प्रस्ताव दिया है। फोर्स पेपर में यह सुझाव दिया गया है कि सरकार को ईमानदार टैक्सपेयर्स को ही केवल राहत देनी चाहिए जो समय से रिटर्न फाइल करते हैं। इसके अलावा…
लंदन: कोरोना वायरस संकट से उभरी समस्याओं से निपटने के लिए टाटा स्टील की ब्रितानी इकाई ने सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। ब्रिटेन में छपी मीडिया खबरों की माने तो कंपनी द्वारा 50 करोड़ पौंड राहत पैकेज मांगने का अनुमान है। टाटा स्टील के पास ब्रिटेन की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी पोर्ट टालबॉट का मालिकाना हक है। मीडिया रपटों के अनुसार कंपनी वेल्स सरकार के साथ-साथ ब्रिटेन के लोक वित्त विभाग ‘यूके ट्रेजरी’ से भी संपर्क में है। ब्रिटेन की सरकार ने बड़े कारोबारियों को राहत देने के लिए ‘कोरोना वायरस लार्ज बिजनेस इंट्रप्शन लोन स्कीम’ (सीएलबीआईएलएस)…
बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही एक बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस नई बाइक को रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल नाम से लॉन्च कर सकती है। इस नई बाइक की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। लीक तस्वीरों से इस बाइक के फीचर्स और कीमत से जुड़ी कई जानकारी सामने आई हैं। इस बाइक का नाम भी लीक हुई तस्वीरों के जरिए ही सामने आया है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल की लीक तस्वीरें ऑफिशल ऑनलाइन कॉन्फिगरेटर की स्क्रीनशॉट प्रतीत होती हैं। एक तस्वीर में तो बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये दिख रही है। हालांकि बाइक…
नयी दिल्ली: कंपनियों के तिमाही नतीजों, कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों तथा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। शुक्रवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ पर बाजार बंद रहेंगे। विश्लेषकों ने कहा कि फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड ने छह बांड योजनाएं बंद कर दी हैं। ऐसे मे खुदरा निवेशकों की निगाह बाजार पर इस घटनाक्रम के प्रभाव पर भी रहेगी।मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘निवेशक अब भी कोरोना वायरस के कंपनियों के कारोबार पर पड़ने वाले…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1,63,795.48 करोड़ रुपये बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। रिलायंस के अलावा शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को बाजार मूल्यांकन में नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,21,904.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,98,499.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह 22 अप्रैल को फेसबुक द्वारा रिलायंस जियो…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी संकट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत को इससे बाहर निकलने तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए नया तरीका ढूंढना होगा। इकॉनमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राजन ने जीवन के साथ-साथ आजीविका बचाने के लिए आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू करने की बात कही। राजन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद का वक्त वित्तीय अस्थिरता और राजकोषीय संकट वाला नहीं होना चाहिए, जैसा कोरोना संकट शुरू होने के समय था। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए उल्लेखनीय…
मुंबई: निवेश पर भारी नुकसान और सुरक्षा वाली पालिसी पर भारी नकद खर्च के चलते निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019- 20 की चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत घटकर 179.5 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कहा है कि निवेश पर 18,898 करोड़ रुपये के भारी भरकम नुकसान और सुरक्षा वाली पॉलिसी पर नकद खर्च में तेजी वृद्धि के चलते उसके मुनाफे में यह गिरावट आई है। आईसीआईसीआई समूह की इस कंपनी ने कहा कि वर्ष के दौरान उसे ऊंची मार्जिन के नये कारोबार में 12.5 प्रतिशत वृद्धि रिकार्ड की लेकिन बाजार…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में जारी लॉकडाउन के बीच इस अक्षय तृतीया से स्वर्ण आभूषण उद्योग में डिजिटल तौर तरीकों से लेनदेन के नये दौर की शुरुआत हो सकती है। लाकडाउन के कारण दुकानें बंद हैं। अक्षय तृतीया को सोना और गहने खरीदने का शुभ अवसर माना जाता है, ऐसे में इस दिन आनलाइन खरीदारी जोर पकड़ सकती है। अक्षय तृतीया का त्यौहार 26 अप्रैल रविवार को है। इस बीच कुछ विश्लेषकों की राय में अन्य सम्पत्तियों में अनिश्चिता को देखते हुए सोना एक सुरक्षित निवेश बन गया है और निकट भविष्य में सोने के दाम…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच उद्योग जगत को उम्मीद है कि सरकार की तरफ से उनके लिए बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। खासकर MSME सेक्टर को इसकी सख्त जरूरत है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए देश के MSME मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया चीन के साथ व्यापार जारी नहीं रखना चाहती है। संकट की घड़ी में यह भारत के लिए वरदान की तरह है। अगर इस मौके का सही फायदा उठाने में कामयाब होते हैं तो 2025 तक 5 ट्रिल्यन डॉलर इकॉनमी का सपना भी पूरा हो सकता है। MSME सेक्टर को…
मुंबई: विभिन्न क्षेत्रों की करीब 328 इकाइयों ने रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज भुगतान में दी गई तीन महीने की छूट का लाभ लिया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने कर्ज भुगतान पर तीन माह की रोक लगाई है। इक्रा द्वारा रेटिंग वाली कई इकाइयां मसलन एयर इंडिया एक्सप्रेस, ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस, टाटा समूह की इकाइयां, जेएसडब्ल्यू समूह और जीएमआर समूह इसमें शामिल है। रिजर्व बैंक ने कोविड-19 की वजह से 27 मार्च को कर्ज लेने वाली इकाइयों को मार्च-मई के दौरान तीन…
नयी दिल्ली: गोदरेज समूह ने मच्छर भगाने वाले तथा इस तरह के अन्य उत्पादों को जरूरी सामानों की सूची में शामिल करने का सरकार से शनिवार को अनुरोध किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मई से डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ने लगते हैं और अगस्त तक सामने आते रहते हैं। इनके लिये अप्रैल से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘मच्छर भगाने वाले उत्पाद जैसे मॉस्क्यिटो रीपैलेंट, पर्सनल रीपैलेंट, लिक्विड वेपराइजर्स आदि को जरूरी सामानों की सूची में डाला जाना चाहिये। इससे घरों में कीड़ों को भगाने के लिये इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की…
नयी दिल्ली: विभिन्न क्षेत्रों में गतिविधियां ठप्प रहने से लॉकडाउन के पिछले एक माह के दौरान आनलाइन भुगतान में 30 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। यात्रा, रियल एस्टेट, लाजिस्टिक्स और खाद्य एवं पेय पदार्थों के क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन कम होने से यह गिरावट आई है। वित्तीय प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म रेज़रपे ने यह जानकारी दी है। यह रिपोर्ट लॉकडाउन शुरू होने से पहले 24 फरवरी से लेकर 23 मार्च और उसके बाद लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से लेकर 23 अप्रैल 2020 के बीच कंपनी के प्लेटफार्म पर होने वाले लेनदेन पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि…
नयी दिल्ली: आवास रिण कारोबारी एचडीएफसी ने शनिवार को बताया कि उसने कर्ज बोझ से जूझ रही रिलायंस कैपिटल के अपने पास गिरवी रखे शेयरों को शर्त के अनुसार अपने काम करते हुए उसकी 6.43 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एचडीएफसी लिमिटेड ने नियामकीय सूचना में कहा है कि कंपनी ने इन शेयरों को गिरवी रख कर उससे सामान्य व्यावसायिक तरीके से कर्ज लिए थे। कंपनी की ओर से प्रतिभूति ट्रस्टी ने इन शेयरों को एचडीएफसी के पास बंधक रखा था। इस कदम से एचडीएफसी लिमिटेड ने रिलायंस कैपिटल के 10 रुपये मूल्य वाले 25.27 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण कर लिया…
नयी दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने शनिवार को कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों को भी धीरे-धीरे गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति दिए जाने का सुझाव दिया है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के पास जमा हो चुके सामान के भंडार को निकालने में भी मदद मिलेगी। कोरोना वायरस की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ खाद्य सामान और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति है। फ्लिपकार्ट का यह बयान ऐसे समय आया है कि जबकि…
फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड का योजनाएं बंद करना वित्तीय बाजार के लिए गंभीर चिंता की बात: चिदंबरम
नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा अपना छह ऋण योजनाएं बंद करना निवेशकों और वित्तीय बाजार के लिए गंभीर चिंता का विषय है। चिदंबरम ने एक बयान में कहा, ‘‘फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड का निर्णय निवेशकों, म्यूचुअल फंड और वित्तीय बाजारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मुझे 2008 का वह समय याद आ रहा है जब ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। उस वक्त हमने रिजर्व बैंक, सेबी और दूसरी संबंधित संस्थाओं से बातचीत की थी।’’ उन्होंने कहा कि 2008 में वित्तीय स्थिरिता…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद कारोबार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कई राज्यों ने फैक्ट्रियों ने कामकाज के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए हैं और कुछ राज्योंमन ने अतिरिक्त घंटों के लिए दोगुना वेतन देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि यह कदम सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए बिना जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति तथा मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। सरकार ने इन फैक्ट्रियों को काम शुरू करने के लिए जारी दिशा-निर्देश में कहा है…
बैंकों की बाजार में पड़ी ऋण की राशि 10 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े के दौरान 7.20 प्रतिशत बढ़कर 103.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इस दौरान बैंकों में जमा राशि 9.45 प्रतिशत बढ़कर 137.14 लाख करोड़ रुपये थी। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले समान पखवाड़े में बैंक ऋण 96.44 लाख करोड़ रुपये और जमा 125.30 लाख करोड़ रुपये पर थी। आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान बैंकों के ऋण की वृद्धि घटकर 6.14 प्रतिशत पर आ गई। यह इसका करीब पांच दशक का निचला…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है। 20 अप्रैल से आंशिक छूट जरूर मिली है, लेकिन औद्योगिक गतिविधि पूरी तरह ठप है। अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऐंड फाइनैंशल सर्विस जेफरीज के इक्विटी स्ट्रैटिजी ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood)ने कहा कि लॉकडाउन भारत को वायरस से ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है। ह्यूमन वेलफेयर और इकॉनमी, दोनों के लिहाज से लॉकडाउन ज्यादा खतरनाक है। अपने तर्क में उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में वहां की सरकार छोटे बिजनसमैन के लिए पे-चेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम चला रही है जिसके तहत उन्हें करीब 349 अरब डॉलर…
मुंबई: वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 536 अंक टूट गया। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में लागू लॉकडाउन से आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है और फिलहाल इसमें राहत मिलती नहीं दिख रही है। इससे वैश्विक बाजारों में भी गिरावट आई। घरेलू मोर्चे पर फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड ने कोविड-19 संकट की वजह से निकासी के दबाव और बांड बाजार में तरलता की कमी के चलते अपनी छह बांड या डेट योजनाओं को बंद करने का फैसला किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कई खुदरा निवेशकों तथा उच्च…
नयी दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से फरवरी में 11.56 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पहले जनवरी में ईएसआईसी में 12.19 लाख नए पंजीकरण हुए थे। इस संबंध में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को एक रपट जारी की। रपट के अनुसार 2018-19 के दौरान ईएसआई में 1.49 करोड़ नए सदस्य जुड़े। सितंबर 2017 से फरवरी 2020 तक करीब 3.75 करोड़ नए लोगों ने ईएसआईसी की सदस्यता ली। एनएसओ इस तरह की रपट अप्रैल 2018 से प्रकाशित कर रहा है। इसके लिए सितंबर 2017 के बाद के आंकड़े लिए जाते हैं। एनएसओ की रपट…
