नई दिल्ली: कई सीनियर टैक्स ऑफिसर्स ने सुझाव दिया है कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार को सुपर रिच टैक्स बढ़ा देना चाहिए साथ ही विदेशी कंपनियों पर लगने वाले कर को भी ज्यादा कर देना चाहिए। इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) असोसिएशन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेस (CBDT) के चेयरमैन पीसी मोदी को FORCE (फिस्कल ऑप्शन ऐंड रिस्पांन्स टू द कोविड-19 एपिडेमिक) के नाम से यह प्रस्ताव दिया है।
फोर्स पेपर में यह सुझाव दिया गया है कि सरकार को ईमानदार टैक्सपेयर्स को ही केवल राहत देनी चाहिए जो समय से रिटर्न फाइल करते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता को 30 जून 2021 तक यथावत रखने का फैसला किया है। इससे केंद्र सरकार को 37 हजार करोड़ रुपये बचेंगे।
IRS असोसिएशन के पेपर में ऐसे भी सुझाव दिए गए हैं जिसे कुछ समय के लिए ही लागू किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि अगर किसी की इनकम 1 करोड़ से ज्यादा है तो उसपर 30 की जगह 40 पर्सेंट टैक्स रेट लगाया जाए। जिसकी इनकम 5 करोड़ से ज्यादा है उनके लिए फिर से वेल्थ टैक्स को लागू किया जाए। इसे फिलहाल 3-6 महीने के लिए लागू किया जा सकता है।

