Close Menu
    What's Hot

    La Evolución del Juego en Línea: Estadísticas y Tendencias Clave en 2026

    June 10, 2026

    Actual Cash On-line On Line Casino 200% Welcome Bonus & Free Spins

    June 10, 2026

    Hogyan alakítják a magyar játékosok az online szerencsejáték szokásaikat 2026-ban?

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»टाटा स्टील की ब्रिटेन सरकार से 50 करोड़ पौंड के राहत पैकेज की मांग: रपट
    अन्य

    टाटा स्टील की ब्रिटेन सरकार से 50 करोड़ पौंड के राहत पैकेज की मांग: रपट

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंदन: कोरोना वायरस संकट से उभरी समस्याओं से निपटने के लिए टाटा स्टील की ब्रितानी इकाई ने सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। ब्रिटेन में छपी मीडिया खबरों की माने तो कंपनी द्वारा 50 करोड़ पौंड राहत पैकेज मांगने का अनुमान है।

    टाटा स्टील के पास ब्रिटेन की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी पोर्ट टालबॉट का मालिकाना हक है। मीडिया रपटों के अनुसार कंपनी वेल्स सरकार के साथ-साथ ब्रिटेन के लोक वित्त विभाग ‘यूके ट्रेजरी’ से भी संपर्क में है। ब्रिटेन की सरकार ने बड़े कारोबारियों को राहत देने के लिए ‘कोरोना वायरस लार्ज बिजनेस इंट्रप्शन लोन स्कीम’ (सीएलबीआईएलएस) पेश की है।

    कंपनी की कोशिश इस योजना के तहत 50 करोड़ पौंड का राहत पैकेज पाने की है। वेल्स सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह टाटा स्टील के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। वह यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वेल्स और ब्रिटेन में एक बड़ी स्टील कंपनी के तौर पर काम करते रहने के लिए उनकी क्या जरूरतें हैं।’’ टाटा स्टील, ब्रिटेन में करीब 8,385 लोगों को रोजगार देती है।

    इसमें 4,000 लोग पोर्ट टॉलबॉट में हैं जबकि करीब 2,800 लोगों को वेल्स के अन्य हिस्सों में रोजगार मिला हुआ है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम देखेंगे कि हमें क्या मदद मिल सकती है। हम वेल्स और ब्रितानी सरकार के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’’ स्काई न्यूज की खबर के मुताबिक यह राहत राशि एक तरह का वाणिज्यिक ऋण हो सकता है जिसे इस्पात की मांग दोबारा सुधरने के बाद चुकाने की मोहलत दी जा सकती है।

    tata steel
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलॉन्च से पहले ही लीक हुआ मीटियर 350 फायरबाल का लुक
    Next Article taxmen ने सरकार को दिया सुपर रिच टैक्स लगाने का सुझाव
    Finance Khabar

    Related Posts

    La Evolución del Juego en Línea: Estadísticas y Tendencias Clave en 2026

    June 10, 2026

    Actual Cash On-line On Line Casino 200% Welcome Bonus & Free Spins

    June 10, 2026

    Hogyan alakítják a magyar játékosok az online szerencsejáték szokásaikat 2026-ban?

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Schweizer Franken Online Casinos: Der Komplettleitfaden
    June 10, 2026
    El futuro de las tendencias en juegos de azar ¿Qué nos depara la tecnología
    June 10, 2026
    Revery Play Bonus Zonder Storting: De Voorwaarden Uitgelegd
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.