Close Menu
    What's Hot

    Exploring the Intricacies of AI Roleplay

    September 8, 2026

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
    इक्विटीज

    सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1,63,795.48 करोड़ रुपये बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। रिलायंस के अलावा शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई।

    वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को बाजार मूल्यांकन में नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,21,904.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,98,499.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह 22 अप्रैल को फेसबुक द्वारा रिलायंस जियो में बड़े निवेश की घोषणा है। फेसबुक ने ‘जियो प्लेटफॉर्म’ में 5.7 अरब डॉलर (करीब 43,574 करोड़ रुपये) का निवेश कर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।

    समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,941.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,140.35 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 12,351.08 करोड़ रुपये बढ़कर 2,80,369.48 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 10,282.58 करोड़ रुपये बढ़कर 2,37,255.01 करोड़ रुपये और टीसीएस का 4,315.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,296.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,571.92 करोड़ रुपये घटकर 2,16,778.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

    इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 21,983.99 करोड़ रुपये गिरकर 4,94,212.28 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 17,502.34 करोड़ रुपये गिरकर 2,73,550.94 करोड़ रुपये, आईटीसी का 9,956.71 करोड़ रुपये घटकर 2,21,260.16 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 4,309.89 करोड़ रुपये गिरकर 2,69,695.48 करोड़ रुपये पर आ गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 261.50 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूट गया।

    market cap sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत को अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए नया तरीका ढूंढना होगा: रघुराम राजन
    Next Article तिमाही नतीजों, फेडरल रिजर्व के रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide
    September 2, 2026
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.