Close Menu
    What's Hot

    Unser strukturierte Probe existireren Jedem eine vernunftgema? begrundete Selektion einer vertrauenswurdigen & profitablen Spielplattform

    June 10, 2026

    Bestes Moglich Casino uber PayPal Award: Welche person ersetzt PayPal aufwarts unverschnittener hengst Linie?

    June 10, 2026

    Bonus -Ablaufdaten: Entsprechend lange müssen Eltern Das KOLE -Einzahlungsangebot benützen

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»तिमाही नतीजों, फेडरल रिजर्व के रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
    इक्विटीज

    तिमाही नतीजों, फेडरल रिजर्व के रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 26, 2020Updated:January 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    stock market
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: कंपनियों के तिमाही नतीजों, कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों तथा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। शुक्रवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ पर बाजार बंद रहेंगे।

    विश्लेषकों ने कहा कि फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड ने छह बांड योजनाएं बंद कर दी हैं। ऐसे मे खुदरा निवेशकों की निगाह बाजार पर इस घटनाक्रम के प्रभाव पर भी रहेगी।मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘निवेशक अब भी कोरोना वायरस के कंपनियों के कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर अनिश्चित हैं। आगे चलकर बाजार का रुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव, कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों से तय होगा।’

    खेमका ने कहा कि यदि सरकार की ओर से किसी तरह के राहत पैकेज की घोषणा होती है तो इससे कुछ अंतरिम राहत मिल सकती है।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक की दो दिन की बैठक 28 अप्रैल को शुरू हो रही है। ब्याज दरों पर निर्णय 29 अप्रैल को आएगा। भारतीय बाजार कोविड-19 की वजह से लागू बंद के चलते लगातार तीसरे सप्ताह साप्ताहिक लाभ दर्ज नहीं कर पाए। फ्रैंकलिन टेंमलेटन के ताजा मामले से अर्थव्यवस्था विशेषरूप से वित्तीय क्षेत्र पर दबाव बढ़ेगा।’’

    फ्रैंकलिन टेपलेटन म्यूचुअल फंड ने बृहस्पतिवार को निकासी दबाव और बांड बाजार में नकदी की कमी की वजह से छह बांड योजनाएं बंद करने की घोषणा की। इन योजनाओं में प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 25,000 करोड़ रुपये हैं। शुक्रवार को इस घटनाक्रम की वजह से बीएसई सेंसेक्स 536 अंक टूट गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वायरस से जुड़े घटनाक्रमों से बाजार को राहत नहीं मिल पा रही है। निवेशकों की निगाह सरकार पर है। वे सरकार की ओर से किसी राहत पैकेज की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। नायर ने कहा कि इस सप्ताह विशेषरूप से कुछ कंपनियों से जुड़े शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    लॉकडाउन में किसी तरह की ढील से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इस सप्ताह इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के तिमाही नतीजे आएंगे। इसके अलावा एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर भी अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 261.50 अंक या 0.82 प्रतिशत के नुकसान में रहा। देश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 775 लोगों की जान जा चुकी है। इसके संक्रमित लोगों का आंकड़ा 25,000 के पास पहुंच रहा है। दुनियाभर में यह महामारी अब तक 1,90,000 लोगों की जान ले चुकी है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या 28 लाख हो गई है।

    Federal Bank share market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
    Next Article लॉन्च से पहले ही लीक हुआ मीटियर 350 फायरबाल का लुक
    Finance Khabar

    Related Posts

    Unser strukturierte Probe existireren Jedem eine vernunftgema? begrundete Selektion einer vertrauenswurdigen & profitablen Spielplattform

    June 10, 2026

    Bestes Moglich Casino uber PayPal Award: Welche person ersetzt PayPal aufwarts unverschnittener hengst Linie?

    June 10, 2026

    Bonus -Ablaufdaten: Entsprechend lange müssen Eltern Das KOLE -Einzahlungsangebot benützen

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ebendiese erfolgreichsten eight Echtgeld Casinos 2025: Ebendiese umfassender Expertentest
    June 10, 2026
    Weiterfuhrende Informationen, Siehe unter anderem Empfehlungen existiert es as parte of meinem Güter
    June 10, 2026
    Du mochtest kennen, wafer Slots dir mit dem bemu?igen Nebelschleier Hochgefuhl nachfolgende hochsten Gewinne erlauben beherrschen?
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.