Author: Finance Khabar

मुंबई: विदेशी बाजारों में डॉलर की तेजी तथा घरेलू शेयर बाजार के गिरावट के बीच शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.46 पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर मानी जा रही एक दवा के पहले ट्रायल में असफल होने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। रुपया गिरावट के साथ 76.30 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 76.47 प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबार के समाप्त होने पर यह अंतत: 40 पैसे की गिरावट के साथ 76.46 प्रति डॉलर पर रहा। बृहस्पतिवार को रुपया 76.06 प्रति डॉलर पर बंद…

Read More

कोलंबो: श्रीलंका अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के साथ 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा अदला-बदली करार करने जा रहा है। श्रीलंका सरकार के एक शीर्ष मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि इससे कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित उनके देश को वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। श्रीलंका मंत्रिमंडल के सह प्रवक्ता और सूचना एवं संचार मंत्री बंडुला गुणावर्देना ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा वित्त मंत्री के रूप में रखे गए रिजर्व बैंक के साथ वित्तीय सुविधा के करार संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे…

Read More

नयी दिल्ली: शिल्पा मेडिकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने कैंसर की दवा दसाटिनिब के जेनेरिक संस्करण को बाजार में उतारा है, जिसकी मासिक चिकित्सा लागत 6,440 रुपये होगी। शिल्पा मेडिकेयर ने शेयर बाजार को बताया कि दसाटिनिब का पेटेंट ब्रिस्टल-मेयर्स-स्क्यिूब के पास था और ये पेटेंट 12 अप्रैल 2020 को खत्म हो गया था। जेनेरिक दवा आने से पहले इस दवा की मासिक चिकित्सा लागत लगभग 1.65 लाख रुपये है। कंपनी ने बताया कि दसाटिनिब के देशी जेनेरिक संस्करण को दसाशील के नाम से बाजार में उतारा है।

Read More

नयी दिल्ली: एक अभूतपूर्व कदम के तहत फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाओं बंद करने का फैसला किया है। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बांड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर किया गया है। यह पहला मौका है जब कोई निवेश संस्था कोरोना वायरस से संबंधित हालात के कारण अपनी योजनाओं को बंद कर रही है। बंद होने वाले छह फंड हैं – फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सरकार बहुत जल्द राहत पैकेज लेकर आने वाली है। इसको लेकर शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में वित्त मंत्रालय के अहम सदस्य भी शामिल होंगे। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। कल की बैठक में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर कई उपायों पर चर्चा होगी और उसके बाद इसका ऐलान किया जा सकता है। 1.7 लाख करोड़ के पहले राहत पैकेज में सरकार की कोशिश थी कि लॉकडाउन के कारण कोई भूखा ना…

Read More

नयी दिल्ली: मीडिया कंपनी टीवी18 ब्रॉडकास्ट लि. का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) का एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना होकर 141.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 29.90 करोड़ रुपये पर शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 20.60 प्रतिशत बढ़कर 1,424.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,181.48 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,254.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो…

Read More

नयी दिल्ली: दवा बनाने वाली कंपनी अलेम्बिक फार्माश्यूटिकल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 81 प्रतिशत बढ़कर 224.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी बिक्री अच्छी रहने से लाभ में उछाल आया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 124 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन से प्राप्त कंपनी का एकीकृत राजस्व साल भर पहले के 926.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,206.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी…

Read More

मुंबई: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में मजबूती के साथ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 483.53 अंक चढ़ 31,863.08 अंक पर बंद हुआ। सरकार से एक और प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 1.54 प्रतिशत मजबूत होकर 31,863.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.60 अंक यानी 1.38 प्रतिशत मजबूत होकर 9,313.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में कोटक बैंक सबसे लाभ में रहा। इसमें 8.59 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा…

Read More

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल भारत में विदेशों से आने वाला धन 23 प्रतिशत घटकर 64 अरब डॉलर रह जाने की आशंका है, जो पिछले साल 83 अरब डॉलर था। विश्व बैंक ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, ”भारत में धन प्रेषण 2020 के दौरान लगभग 23 प्रतिशत घटकर 64 अरब अमेरिकी डॉलर रह जाने का अनुमान है, जबकि 2019 के दौरान यह 83 अरब डॉलर था। यह रिपोर्ट प्रवास और धन प्रेषण पर कोविड-19 के प्रभाव के संबंध में है। रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी और इसके…

Read More

नई दिल्ली।इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों से कहा कि एयरलइन ने वेतट में कटौती के निर्णय को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा यह निर्णय सरकार की उस अपील पर किया गया है जिसमें उसने कंपनियों से कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करने की बात की गयी है। कंपनी ने पहले वरिष्ठ कर्मचारियों के अप्रैल महीने के वेतन में कटौती की घोषणा की थी। दत्ता ने ई-मेल में कर्मचारियों से कहा है, ‘‘हालांकि हमारी कार्यकारी समिति के सदस्य और वरिष्ठ उपाध्यक्षों ने स्वेच्छा से इस महीने वेतन कम लेने का फैसला किया है।…

Read More

नयी दिल्ली: बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को ‘उपयुक्त उत्पादों’पर स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर किस्तों में लेने की अनुमति दी है। कोरोना वायरस महामारी से आर्थिक गतिविधियों पर पड़ रहे असर के बीच नियामक ने यह कदम उठाया है। बीमा कंपनी उन उत्पादों के लिये किस्तों में प्रीमियम ले सकती हैं जो उन्हें उपयुक्त जान पड़ता है। पिछले साल सितंबर में इरडा ने बीमा कंपनियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के मामले में प्रमाणन के आधार पर प्रीमियम भुगतान विकल्प (कई किस्तों में प्रीमियम का भुगतान) प्रस्तुत करने की अनुमति दी…

Read More

वाशिंगटन: विश्व बैंक ने कहा है कि भारत में पिछले करीब एक महीने से जारी देशव्यापी लॉकडाउन से देश के लगभग चार करोड़ प्रवासी कामगार प्रभावित हुए हैं। विश्व बैंक ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘भारत में लॉकडाउन से देश के लगभग चार करोड़ आंतरिक प्रवासियों की आजीविका पर असर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान 50-60 हजार लोग शहरी केंद्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर चले गए हैं।’’‘प्रवासी के नजरिये से कोरोना वायरस संकट’ (कोविड-19 क्राइसिस थ्रू ए माइग्रेशन लेंस) नामक रिपोर्ट के अनुसार आंतरिक प्रवास की तादाद अंतरराष्ट्रीय प्रवास के मुकाबले करीब ढाई गुना…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से उपजे हालात में केंद्र सरकार की नाजुक वित्तीय स्थिति के बीच सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को थोड़ी कुर्बानी देनी पड़ेगी। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक की अवधि के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाने वाला डियरनेस अलाउंस(Dearness Allowance) यानी महंगाई भत्ता फ्रीज कर दिया है। इसी तरह केंद्र सरकार के पेंशनरों को दिया जाने वाला डियरनेस रिलीफ भी फ्रीज हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के इन भत्तों को फ्रीज करने से वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-2022…

Read More

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी (Xiaomi) कई अन्य प्रॉडक्ट बनाने के लिए भी जानी जाती है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को देखते हुए कई इसमें भी हाथ लगाया है। श्याओमी ने 1S नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। श्याओमी के स्कूटर 1S की खासियत यह है कि यह फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको नया लुक और डिजाइन देखने को मिलेगा। यह बेल हुक और रियर फेंडर हुक को आपस में जोड़ती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन सिर्फ 12.5 किलोग्राम है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 30 किलोमीटर तक का…

Read More

नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले 15 कार्य दिवस में 10.02 लाख निकासी-दावों का निपटान किया और कुल 3,600.85 करोड़ रुपये वितरित किये। इसमें से 6.06 लाख दावों के आवेदन कोरोना वायरस संकट के तहत ईपीएफ से पैसा निकलने की मिली अनुमति के तहत दिये गये। श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार कोरोना वायरस संकट के तहत आने वाले आवेदनों में से करीब 90 प्रतिशत दावों का निपटान तीन दिन के भीतर कर दिया गया। अंशधारकों इन पैसों को लौटाने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ ने संकट की घड़ी में जरूरतमंद कामगारों को राहत…

Read More

नयी दिल्ली: वोडाफोन समूह ने बुधवार को बताया कि उसने आकस्मिक देनदारी निपटान व्यवस्था के तहत वोडाफोन आइडिया को 20 करोड़ डॉलर यानी करीब 1,530 करोड़ रुपये का समय-पूर्व भुगतान किया है। यह भुगतान सितंबर 2020 तक किया जाना था। वोडाफोन समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘वोडाफोन समूह ने वोडाफोन आइडिया को कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हजारों कर्मचारियों की मदद करने तथा करीब 30 करोड़ भारतीय उपभोक्ताओं को सेवाएं मुहैया कराने के काम में नकदी की कमी से निपटने में मदद के लिये यह भुगतान सयम से पहले किया है।’’ कपंनी ने कहा कि…

Read More

गुवाहटी: असम ने लॉकडाउन की वजह से हो रहे नुकसान की कुछ भरपाई के लिये बुधवार को राज्य में ईंधन के दाम बढ़ा दिये। राज्यके वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरोवा वायरस महामारी के प्रकोप को तेजी से फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च सो देशभर में लॉकडाउन लागू है। यह लॉकडाउन तीन मई तक लागू रहेगा। असम में पेट्रोल का दाम 71.61 रुपये से बढ़ाकर 77.46 रुपये लीटर और डीजल का दाम 65.07 रुपये से बढ़ाकर 70.50 रुपये लीटर कर दिया गया है। नई दरें 22 अप्रैल की मध्यरात्रि से…

Read More

महिंद्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी KVU100 NXT को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इस नई केयूवी100 NXT कार की शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये है। कंपनी ने कार को चार वेरिएंट K2+, K4+, K6+ और K8 के साथ बाजार में उतारा है। इस कार का जो शुरुआती मॉडल K2+ है यह सिर्फ 6-सीटर ऑप्शन के साथ आता है जबकि इसके तीन अन्य वेरियंट 5-सीटर और 6-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। महिंद्रा KVU100 NXT में बीएस6 एमिशन पर आधारित 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5500rpm पर 82bhp का पावर और 3500-3600rpm पर 115Nm टॉर्क…

Read More

अमित छाबड़ा, हेल्थ-बिजनेस हेड पालिसीबाजार डॉट कॉम हर गुजरते दिन के साथ, कोविड-19 (कोरोना वायरस) पॉज़िटिव लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 1 मिलियन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। उसके बाद इटली और स्पेन का स्थान है। भारत में कुल 20,000 लोगों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 645 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लोगों में बढ़ती घबराहट और नोवेल कोरोना वायरस…

Read More

नयी दिल्ली: टाटा स्टील लिमिटेज (टीएसएल) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च 2020 में खत्म हुई तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत घटकर 70 लाख टन रह गई। टीएसएल ने एक बयान में कहा कि इस तिमाही के दौरान कुल उत्पादन 1.5 प्रतिशत बढ़कर 78.4 लाख टन हो गया। जनवरी-मार्च 2019 में कंपनी का उत्पादन 77.2 लाख टन था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान टीसीएल की भारत में बिक्री 40.3 लाख टन रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 47.2 लाख टन थी,…

Read More