Author: Finance Khabar
मुंबई: वैश्विक स्तर पर नरम रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 59 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी को लेकर बढ़ती चिंता से निवेशक बाजार से दूर नजर आ रहे हैं। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 566 अंक से अधिक का उतार-चढ़ाव आया। पर अंत में यह 59.28 अंक यानी 0.19 प्रतिश्त की बढ़त के साथ 31,648 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 4.90 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 9,261.85 अंक पर बंद हुआ।मुख्य रूप से सूचकांक में…
नयी दिल्ली: चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि कुछ खास देशों से प्रत्यक्ष विदेश निवेश के लिए भारत के नए नियम डब्ल्यूटीओ के बिना-भेदभाव वाले मुक्त व्यापार के सामान्य सिद्धांन्त के खिलाफ हैं। अधिकारी ने कहा कि ‘‘अतिरिक्त बाधाओं’’ को लागू करने वाली नई नीति G20 समूह में निवेश के लिए एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, गैर-भेदभावपूर्ण और पारदर्शी वातावरण के लिए बनी आम सहमति के खिलाफ भी है। केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह कोरोना वायरस महामारी के बाद घरेलू कंपनियों के ‘‘अवसरवादी अधिग्रहण’’ पर अंकुश लगाने के लिए भारत की भूमि सीमा से लगने वाले देशों से विदेशी…
मुंबई: भारतीय रुपया सोमवार को कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 76.53 के भाव पर बंद हुआ। अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डालर की मजबूती और कोराना वायरस संक्रमितों की देश में संख्या बढ़ने के बीच रुपया कमजोर हुआ। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर में तेजी के चलते स्थानीय मु्द्रा दबाव में रही। इसके अलावा निवेशकों में घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चिंता बनी हुई है। अंतरबैंक विदेश मु्द्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 76.43 पर खुला, लेकिन जल्द ही उसके अपनी बढ़त गवां दी और अंत में…
अबुधाबी: अबुधाबी ने रविवार को कहा कि उसने 7 अरब डॉलर मूल्य के बांड बेचे हैं। खाड़ी देशों में इस महीने यह तीसरा मौका है जब बांड की बिक्री की गयी है। ये देश तेल के दाम में नरमी के बाद बांड जारी कर कोष जुटा रहे हैं। तेल निर्यात देशों के संगठन (ओपेके) में महत्वपूर्ण रूतबा रखने वाला सऊदी अरब ने पिछले सप्ताह बांड बिक्री के जरिये 7 अरब डॉलर जुटाये। वहीं गैस के मामले में समृद्ध कतर ने दो सप्ताह पहले बॉंड बेचकर 10 अरब डालर जुटाये। अबू धाबी के वित्त विभाग ने एक बयान में कहा कि…
चेन्नई: आभूषण विक्रेता कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) के चलते अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में इस साल स्वर्ण स्वामित्व प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन बिक्री करने की तैयारी की है। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहक दो ग्राम से ऊपर सोने की खरीद कर सकते हैं। उन्हें अक्षय तृतीया के दिन उनके द्वारा बताये गये प्लेटफार्म के माध्यम से स्वर्ण स्वामित्व प्रमाणपत्र भेज दिया जाएगा। इस साल अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को है। अक्षय तृतीया को सोने की खरीद को शुभ माना जाता…
नयी दिल्ली: ई-वाणिज्य कंपनियों को गैर- जरूरी वस्तुओं की डिलिवरी करने पर रोक के बाद अमेजन इंडिया ने इसे छोटे कारोबारियों और ग्राहकों के लिए रविवार को निराशाजनक बताया। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेगी और आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी जारी रखेगी।कंपनी ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन (बंद) की वजह से लोग घरों से काम करने के लिए बाध्य हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी घर से चल रही है। ऐसे में ग्राहकों की आवश्यक वस्तुओं की सूची में इनसे जुड़े उत्पाद भी शामिल हो गए हैं। सरकार के नए दिशानिर्देशों से…
नयी दिल्ली: रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने सभी तरह के खुदरा व्यापारियों को घर पर सामान पहुंचाने की अनुमति दे देनी चाहिये। उसने कहा कि पड़ोस की दुकानों समेत सभी तरह के खुदरा विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान में परिचालन की अनुमति दी जानी चाहिए। आरएआई ने कहा कि पड़ोस की दुकानों और अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली बड़ी श्रृंखलाओं को ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करते हुए ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। आरएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार राजगोपालन ने एक बयान में कहा कि…
नई दिल्ली: कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन क्या 3 मई को खत्म हो जाएगा और 4 मई से प्लेन सेवा शुरू हो जाएगी? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, लेकिन अभी तक उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट करने के बावजूद सभी एयरलाइन 4 मई से कुछ डमेस्टिक फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा दे रही थीं, हालांकि अब DGCA की तरफ से नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है। डीजीसीए की तरफ से जो आज सर्कुलर जारी किया गया है उसके मुताबिक, सभी एयरलाइन्स को यह निर्देश…
नयी दिल्ली: बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों को स्वास्थ्य बीमा दावों पर दो घंटे के भीतर निर्णय लेने को कहा है। इस पहल का मकसद कोरोना वायरस महामारी के कारण देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के ढांचे पर दबाव को कम करना है।बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एक परिपत्र में कहा कि कोरोना वायरस के कारण मौजूदा स्थिति के साथ स्वास्थ्य संबंधी ढांचागत सुविधा पर दबाव बढ़ा है। इसे कम करने की जरूरत को देखते हुए सभी बीमा कंपनियां स्वास्थ्य बीमा दावों पर तेजी से निर्णय करें। इरडा के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिये कि…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन में कोई कटौती नहीं होगी। ऐसी रिपोर्टें थी कि सरकार पेंशन काटने की योजना बना रही है। उसके बाद मंत्रालय ने उक्त स्पष्टीकरण जारी किया।यह बात ऐसे समय सामने आयी है जब सरकार को एक तरफ कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये उठाये गये विभिन्न कदमों पर भारी खर्च करने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘लॉकडाउन’ के कारण कर राजस्व एवं विनिवेश समेत अन्य स्रोत से आय पर असर पड़ता दिख रहा है। मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘ऐसी रिपोर्ट है कि केंद्र…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 53,702.27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक लाभ हुआ। इनके अलावा सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन इस दौरान घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,561.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,43,350.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 15,347.25 करोड़ रुपये बढ़कर…
सिंगापुर: रेस्तरां चलाने वाली मैकडोनाल्ड्स ने रविवार से सिंगापुर में चार मई तक के लिए अपना परिचालन रोक दिया। पिछले हफ्ते कंपनी के सात कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना के बाद यह निर्णय किया गया है। चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार यह निर्णय कंपनी के ड्राइव-थ्रू (बिना वाहन से उतरे ऑर्डर देने की सुविधा) और डिलिवरी परिचालन पर भी लागू होगा। जबकि कंपनी ने अपनी टेकअवे (रेस्तरां से खाना पैक कराकर लाने) सेवा शनिवार से ही रोक दी है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह पर उसने अपने रेस्तरां,…
नयी दिल्ली: सरकार ने यू-टर्न लेते हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपने मंच के जरिये गैर-जरूरी वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी। हालांकि, चार दिन पहले ई-कॉमर्स कंपनियों को मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और सिलेसिलाए परिधानों आदि की बिक्री की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन अब इस ‘छूट’ को वापस ले लिया गया है। उल्लेखनीय है कि देशभर में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले के आदेश में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से गैर-जरूरी उत्पादों की भी बिक्री कर सकेंगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला…
नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शनिवार को बताया कि वित्तवर्ष 2019-20 में उसकी खुदरा बिक्री 12.1 प्रतिशत घटककर 5,08,659 इकाई रह गई। चौथी तिमाही में कोरोना वायरस महामारी से बिक्री प्रभावित होने के कारण यह गिरावट आई है। टाटा मोटर्स ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल खुदरा बिक्री 1,09,869 वाहनों की हुई, जो वित्तवर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च अवधि की तुलना में 30.9 प्रतिशत कम रही है। इसमें कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की बिक्री उत्तरी अमेरिका, चीन और…
नयी दिल्ली: सरकार ने शनिवार को कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों समेत डाक विभाग के सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के कारण मृत्यू होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जायेगी। डाक विभाग अनिवार्य सेवाओं के तहत आता है। ग्रामीण डाक सेवक सहित डाक कर्मचारी जनता को डाक पहुंचाने के साथ ही डाक घर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा सेवायें देने के साथ ही खाने के पैकेट, राशन और जरूरी दवाओं के साथ ही अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त डाक घर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क कर देश भर में…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने गोल्डन जुबली होटल्स के वसूली में फंसे (एनपीए) खाते को धोखाधड़ी का मामला घोषित कर दिया है। इस खाते पर बकाया राशि 86 करोड़ रुपये से अधिक है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि गोल्डन जुबली होटल्स के एनपीए खाते को रिजर्व बैंक की नियामकीय जरूरत के मुताबिक ‘धोखाधड़ी’ घोषित कर दिया गया है। इस खाते पर बकाया 86.40 करोड़ रुपये है और इसमें नुकसान के लिए बैंक ने 100 प्रतिशत पूंजी का प्रावधान किया है। ’’ होटल की वेबसाइट…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शनिवार को कहा कि रिचार्ज नहीं होने के बावजूद उसके प्रीपेड ग्राहकों के कनेक्शन की वैधता पांच मई तक जारी रहेगी। उनके फोन पर इनकमिंग कॉल आती रहेगी। कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके जो प्रीपेड ग्राहक लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने फोन को रिचार्ज नहीं करा पाये उनके फोन पर पांच मई तक इनकमिंग कॉल जारी रहेगी। कंपनी के बयान में कहा गया है, ‘‘उपभोक्ताओं की कठिनाई को ध्यान में रखते हुये जिन ग्राहकों की वैधता अवधि लॉकडाउन अवधि के दौरान समाप्त हो…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राहत की खबर है। एयर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू उड़ानों के लिए 4 मई 2020 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1 जून, 2020 से बुकिंग करने की अनुमति दी है। देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई को खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिये 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की थी जिसे बाद में बढ़ाकर उन्होंने तीन मई कर दिया। इसके मद्देनजर तीन मई तक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को…
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने आगाह किया है कि मौजूदा संकट ने कई उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के नीति निर्माताओं के लिए ‘कठिन चुनौती’ पेश की है। मुद्राकोष का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती थी पर अब इस महामारी की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत अधिक खस्ता हो गई है तथा 2020 में गंभीर आर्थिक संकुचन तय है । विश्वबैंक और आईएमएफ की सालाना बैठक के दौरान विकास समिति बैठक को संबोधित करते हुए जॉर्जिवा ने कहा कि इस साल ही पहली छमाही में वैश्विक…
नयी दिल्ली: सरकारी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम की मुहिम में एक करोड़ रुपये का और योगदान किया है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने बुलंदशहर और सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारियों को महामारी के खिलाफ अभियान में 50-50 लाख रुपये दिये हैं। उसने कहा कि इन पैसों का इस्तेमाल मास्क व हैंड सेनिटाइजर बांटने में किया जायेगा। कंपनी इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपदा राहत कोष (पीएम-केयर्स कोष) में 200 करोड़ रुपये का योगदान दे चुकी है। कंपनी राजस्थान में चिकित्सा के उपकरण खरीदने…
