Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने 30 जून तक किसी भी एटीएम से कैश निकासी पर लगने वाले ट्रांजेक्शन चार्ज न लेने का फैसला किया है। एसबीआई अपने बचत खाताधारकों को मेट्रो में 8 और नॉन मेट्रो शहरों में 10 एटीएम ट्रांजेक्शन की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराता है। कोई भी बैंक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट समाप्त होने के बाद 5 से 25 रुपये तक ट्रांजेक्शन चार्ज वसुलते हैं। एसबीआई ने आधिकारिक वेबसाइट में दी गई जानकारी में कहा गया है कि ’24 मार्च को वित्त…

Read More

वाशिंगटन: कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम की दिशा में एशियाई देश अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और ये देश तेजी से वापसी कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह टिप्पणी की। आईएमएफ के निदेशक (एशिया एवं प्रशांत विभाग) चांग योंग री ने कहा कि एशिया में कोरोना वायरस का असर हर क्षेत्र में होगा तथा गंभीर व अप्रत्याशित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘एशिया अभी भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर कर रहा है और तेज वापसी कर सकता है। एशिया की औसत वृद्धि दर अन्य क्षेत्रों की तुलना में…

Read More

कोविड-19 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने और उनका खयाल रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए टाटा टी की विशेष पहल इस बार #बड़ोंकेलिए #जागोरे अभियान के जरिए लॉकडाउन और कोविड-19 से अधिकतम प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों की मदद का लक्ष्य मेरठ: पिछले कई सालों से ‘जागो रे’ अभियान के जरिए सामाजिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। समय की जरुरत के अनुसार समाज में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए टाटा टी ने कई बार ‘जागो रे’ अभियान का उपयोग किया है। कोविड-19 की असाधारण आपत्ति और देश भर में आगे बढ़ाए गए लॉकडाउन की वजह से वरिष्ठ नागरिकों को सहनी पड़ रही समस्याओं…

Read More

नई दिल्ली: लॉकडाउन की अवधि में केंद्र सरकार द्वारा हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों को राहत दी गई है। जिन पॉलिसीधारकों ने हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू नहीं कराया था वो अब 15 मई 2020 तक भुगतान कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में पॉलिसी के नवीकरण के लिए 15 मई या इससे पहले पेमेंट करने की अनुमति दी है। इससे पहले सरकार आधार और पैन कार्ड लिंक की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2020 कर चुकी है। आयकर रिटर्न भरने की भी तारीख 30 जून 2020 है।

Read More

न्यूयॉर्क: बैंकिंग व वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी सिटीग्रुप का लाभ इस साल की पहली तिमाही में 46 प्रतिशत गिर गया। इसका मुख्य कारण आने वाले समय में फंस सकने वाले कर्ज के लिये प्रावधान किया जाना रहा। कंपनी ने बताया कि उसने इस साल की पहली तिमाही में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के लिये 7.03 अरब डॉलर का प्रावधान किया। साल भर पहले इस मद के लिये प्रावधान महज 1.98 अरब डॉलर था। यह कंपनी बड़े स्तर पर क्रेडिट कार्ड जारी करती है। अभी कोरोना वायरस संकट के कारण लोगों की आय कम होने तथा नौकरियां जाने से क्रेडिट कार्ड…

Read More

न्यूयॉर्क: अमेरिका की दिग्गज वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी गोल्डमैन सैश का लाभ इस साल की मार्च तिमाही में 49 प्रतिशत गिरकर 1.1 अरब डॉलर पर आ गया। कंपनी ने कोरोना वायरस संकट के कारण गैर-निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) में वृद्धि के अनुमान को लेकर प्रावधान बढ़ाया है। लाभ में कमी आने का प्रमुख कारण यही है। कंपनी ने आलोच्य तिमाही के दौरान एनपीए को लेकर 93.7 करोड़ डॉलर का प्रावधान किया है।

Read More

महानगरों सहित 32 शहरों में वीआईएल के उपभोक्ता सबसे तेज़ डाउनलोड स्पीड का अनुभव पा रहे हैंमहानगरों सहित 29 शहरों में सबसे ज़्यादा अपलोड स्पीडवोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने वीडियो अनुभव में किया सबसे ज़्यादा सुधार, 24 शहरों में पहले तथा 16 शहरों में दूसरे स्थान परवोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड 4G वाॅइस ऐप अनुभव में पहले स्थान पर मेरठ: ओपन सिगनल द्वारा पेश की गई नई द्विवार्षिक मोबाइल नेटवर्क रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड कई मानकों जैसे डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड और वीडियो अनुभव में अग्रणी के रूप में उभरा है। भारत के 91 फीसदी ज़िले पहले से इंटीग्रेटेड हैं, वोडाफान…

Read More

नयी दिल्ली: भारत का निर्यात मार्च महीने में 34.57 प्रतिशत गिरकर 21.41 अरब डॉलर पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का निर्यात 4.78 प्रतिशत गिरकर 314.31 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य माह में व्यापार घाटा साल भर पहले के 11 अरब डॉलर से कम होकर 9.76 अरब डॉलर पर आ गया। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान व्यापार घाटा 2018-19 के 184 अरब डॉलर से कम होकर 152.88 अरब डॉलर पर आ गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर पहले से कायम…

Read More

मुंबई: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया की बिक्री मार्च में 38 प्रतिशत से अधिक गिरकर 2,386 इकाइयों पर आ गयी। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 3,885 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के कारण पुणे के चाकन में स्थित उसका संयंत्र 21 मार्च से बंद है। देशभर में उसके डीलरों का परिचालन भी बंद है। कंपनी ने कहा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बाद भी इस साल मार्च में 2,386 वाहनों की बिक्री की गयी। कंपनी ने कहा कि वह डिजिटल माध्यमों पर ध्यान दे रही है। उसे उम्मीद है कि 2025…

Read More

नयी दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 6 प्रतिशत घटकर 2,345.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कोरोना वायरस संकट के बीच अनिश्चितता को देखते हुए आने वाले समय में आय वृद्धि के अनुमान को फिलहाल निलंबित रखा है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह मांग और आपूर्ति के लेकर निश्चितता बढ़ने के बाद ही आय के बारे में अनुमान उपलब्ध कराना शुरू करेगी। बेंगलुरू की कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 2,493.9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय जनवरी-मार्च 2020 तिमाही…

Read More

नागपुर: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एमएसएमई उद्योग के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। बैठक में गडकरी ने कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन (बंद) के मद्देनजर एमएसएमई उद्योग के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा की और मदद का भरोसा दिलाया। एमएसएमई मंत्री ने नागपुर में अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अखिल भारतीय प्लास्टिक विनिर्माता संघ (एआईपीएमए) और पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष उद्योग की कुछ चिंताओं को रखा और साथ ही सुझाव…

Read More

नयी दिल्ली: खाद्य सामग्रियों तथा ईंधनों के सस्ते होने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति फरवरी के 2.26 प्रतिशत के मुकाबले कम होकर मार्च में एक प्रतिशत पर आ गयी। यह थोक मुद्रास्फीति का चार महीने का निचला स्तर है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च में थोक मुद्रास्फीति की दर महज एक प्रतिशत रही। इससे पहले यह फरवरी 2020 में 2.26 प्रतिशत और मार्च 2019 में 3.10 प्रतिशत रही थी। यह थोक मुद्रास्फीति का चार महीने का निचला स्तर है। इससे पहले…

Read More

मुंबईः कोविड-19 की वजह से कमजोर आर्थिक परिदृश्य के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीस स्थानीय बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स 310 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,346 अंक के दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 310.21 अंक या 1.01 प्रतिशत के नुकसान से 30,379.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 31,568.36 और नीचे में 30,222.07 अंक तक गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी…

Read More

नयी दिल्ली: दवा बनाने वाली कंपनी ल्यूपिन ने बुधवार को कहा कि उसे अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मध्य प्रदेश में मंडीदीप में दूसरी यूनिट के लिये प्रतिष्ठान निरीक्षण रिपोर्ट मिल गयी है। अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशसन ने 26 नवंबर 2018 से 4 दिसंबर 2018 के बीच संयंत्र का निरीक्षण किया था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को अेमेरिकी नियामक से मंडीदीप स्थित संयंत्र की दूसरी इकाई के लिये निरीक्षण रिपोर्ट मिल गयी हैं। इस संयंत्र में कंपनी हृदय रोग के इलाज में कम आने वाले सक्रिय रासायनिक अवयवों (एपीआई) का विनिर्माण करती है।…

Read More

लंदन: कच्चे तेलके उत्पादन में कटौती के लिए प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच सहमति बन जाने के बाद भी इसके भावों में में गिरावट जारी है और बुधवार को भाव 18 साल के निचले स्तर पर आ गये।अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियेट तेल बुधवार को गिरकर 19.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह 2002 के बाद से इसका निचला स्तर है। ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 28.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ओपेक समेत अन्य प्रमुख उत्पादक देश गिरती कीमतों को संभालने के लिये उत्पादन में कटौती करने पर सहमत हुए हैं। हालांकि…

Read More

नयी दिल्ली: नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी विक्रम सोलर ने बुधवार को कहा कि उसे सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी से राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना का 1,750 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।विक्रम सोलर ने एक बयान में कहा कि उसने नीलामी में यह परियोजना हासिल की। प्रस्तावित सौर संयंत्र राजस्थान में 1,500 एकड़ जमीन पर लगाया जाएगा। परियोजना के 18 महीने में पूरी होने की उम्मीद है। विक्रम सोलर के प्रमुख (इंजीनियरिंग, खरीद निर्माण और परिचालन-रखरखाव) वेंकट मुवाला ने कहा, ‘‘कंपनी का एनटीपीसी के साथ लंबे समय से कारोबारी रिश्ता है। पूर्व में हमने एनटीपीसी के लिये मध्य…

Read More

नयी दिल्ली: डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने विनीत अरोड़ा को पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस नियुक्ति को अभी नियामकीय मंजूरियां मिलनी शेष हैं। कंपनी ने कहा कि जनरल इंश्योरेंस पर ध्यान केंद्रित करते हुए बीमा क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। कंपनी के मुताबिक अरोड़ा जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र में उद्योग जगत के अग्रणी समाधान पेश करने का प्रयास करेंगे। अरोड़ा ने कहा, ‘‘पेटीएम लाखों भारतीय लोगों के लिये जो वित्तीय समाधान तैयार…

Read More

रियाद: सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि ओपेक (तेल निर्यातक देशों का संगठन) और उसके सहयोगी देशों के तेल उत्पादन में कटौती के संकल्प के साथ जी-20 के अन्य देशों में कमी तथा रणनीतिक भंडारों के लिये होने वाली खरीद से प्रतिदिन 1.95 करोड़ बैरल कच्चा तेल बाजार से हट सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि तेल उत्पादक देश उत्पादन में दो करोड़ बैरल प्रतिदिन तक कटौती करने पर विचार कर रहे हैं, यह मात्रा इससे पहले सार्वजनिक रूप से घोषित 97 लाख बैरल प्रतिदिन के आंकड़े के मुकाबले दोगुनी है। ट्रंप…

Read More

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि वह चार मई से चरणबद्ध तरीके से अपनी उड़ानें शुरू करेगी। देश में लॉकडाउन (बंद) को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि 19 दिन और बढ़ाने की घोषणा की है।इंडिगो का यह बयान प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद आया है। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हम पहले कम क्षमता के साथ परिचालन शुरू करेंगे। उसके बाद आने वाले महीनों में हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे। साथ ही चुनिंदा…

Read More

नयी दिल्ली: मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली हीरो मोटो कार्प ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी अभियान में मदद के लिये देश भर में संबंधित प्राधिकरणों को 60 मोबाइल एम्बुलेंस दान स्वरूप दे रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोबाइल एम्बुलेंस गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों तक पहुंचने और उन्हें समीप के अस्पताल पहुंचाने में उपयोगी होगी। एम्बुलेंस में सोने की व्यवस्था के साथ फर्स्ट-एड किट, आक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी। ये मोबाइल एम्बुलेंस देश भर में संबंधित प्राधिकरण को सौंपे जाएंगे। हीरो समूह पहले ही…

Read More