Author: Finance Khabar

मुंबई: उद्योग मंडल फिक्की ने कोविड-19 की वजह से संकट में फंसे घरेलू विमानन उद्योग के लिए राहत पैकेज की मांग की है। फिक्की ने सरकार से घरेलू विमानन उद्योग को नकद सहायता, ब्याज मुक्त सस्ता कर्ज और दो साल का कर अवकाश देने की मांग की है। फिक्की ने कहा है कि इसके अलावा विमानन क्षेत्र को छह माह तक मियादी ऋण भुगतान से छूट, पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की ओर से 180 दिन की ऋण सुविधा और विमान के बीमा प्रीमियम की छूट दी जानी चाहिए। उद्योग मंडल ने इसके साथ ही सरकार से कहा है कि जब तक…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना महामारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने अवसरवादी अधिग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए मौजूदा FDI नियम में बदलाव किया है। इसके तहत जिन देशों की सीमा भारत से लगती है, वहां के निवेशक सरकारी अनुमति के बिना यहां निवेश नहीं कर सकते हैं। मतलब चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान के निवेशकों या कंपनियों को भारत में निवेश की अनुमति के लिए सरकार से परमिशन की जरूरत होगी। यह जानकारी DPIIT ने दी है। सरकार के इस फैसले का असर अभी चीन के निवेशकों पर होगा। वर्तमान में केवल बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले FDI के लिए…

Read More

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.4 प्रतिशत बढ़कर 7,280.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 6,300.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 38,287.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 33,260.48 करोड़ रुपये थी। बैंक ने कहा है कि रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी निर्देश के बाद अब वह 2019-20 के मुनाफे से…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने आज लोने लेने वालों को बड़ी राहत का ऐलान किया है। आरबीआई ने लोन डिफॉल्टर की परिभाषा को फिलहाल बदल दिया है। आज के अपने संबोधन में गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जिन लोनधारकों ने मोराटोरियम पीरियड को चुना है, उन्हें 3 महीने के बाद 90 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि वह EMI को दोबारा शुरू कर सकें। इस दौरान इसे NPA नहीं माना जाएगा। दूसरे शब्दों में समझें तो जो लोन 29 फरवरी तक रेग्युलर थे और जिन लोगों ने मार्च में तीन महीने का मोराटोरियम विकल्प चुना है, उस लोन…

Read More

मेरठ: इस मुश्किल समय में भी फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले निम्न आय वर्ग के प्रीपेड उपभोक्ता कनेक्टेड बने रहें, इसे सुनिश्चित करने के लिए वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने 3 मई 2020 तक इनकमिंग सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। इनकमिंग सर्विस वैलिडिटी के लिए निःशुल्क विस्तार की इस घोषणा से वोडाफ़ोन और आइडिया के लाखों फीचर फोन उपयोगकर्ता अपने प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने के बावजूद भी इनकमिंग काॅल सेवाएं जारी रख सकेंगे। आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं के अकाउन्ट में जल्द से जल्द इनकमिंग वैलिडिटी में विस्तार किया जाएगा। निम्न आय वर्ग के फीचर फोन उपयोगकर्ताओं…

Read More

नयी दिल्ली: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड खरीदने व बेचने के घटे मानक समय (कट-ऑफ टाइम) को 30 अप्रैल तक प्रभावी रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया एक पत्र से इसकी जनकारी मिली। सेबी ने यह निर्णय रिजर्व बैंक के द्वारा बांड बाजार के लिये कारोबार का समय घटाने के बाद लिया है। सेबी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर के म्यूचुअल फंड खरीदने व बेचने का मानक समय तीन बजे से घटाने का फैसला किया था। पहले संशोधित मानक समय सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक के…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत का मानना है कि रिजर्व बैंक द्वारा रिवर्स रेपो दर में कटौती और 50,000 करोड़ रुपये की पुनर्वित सुविधा उपलब्ध कराने से कंपनियों को कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए वित्तीय दबाव से उबरने में मदद मिलेगी। उद्योग जगत ने शुक्रवार को कहा कि इससे प्रणाली में अधिक नकदी उपलब्ध होगी और बैंकों पर अधिक कर्ज देने का दबाव बनेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि रिजर्व बैंक के इस कदम से विशेष रूप से दबाव वाले क्षेत्रों को नकदी उपलब्ध हो सकेगी। यह एक सराहनीय कदम है। उद्योग…

Read More

नयी दिल्ली: घरेलू वाहन कंपनियों के संगठन सियाम के मुताबिक 20 अप्रैल के बाद घरेलू आर्थिक गतिविधियों को आंशिक रूप से दोबारा शुरू करने में सबसे बड़ी दिक्कत मजदूरों की उपलब्धता में आएगी। इसके अलावा पूरी तरह से आपूर्ति श्रृंखला का परिचालन सुनिश्चित करना भी एक बड़ी बाधा है।सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के अध्यक्ष राजन वढेरा ने एक बयान में कहा कि वाहन डीलरों के बंद होने समेत विभिन्न चुनौतियों के बावजूद वाहन उद्योग फिर से परिचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कारखानों में व्यापक सुरक्षा उपाय भी अपनाए जाएंगे। उनका यह बयान देश…

Read More

मुंबई: रिजर्व बैंक की बाजार में नकदी बढ़ाने की घोषणा के बाद बैंकिंग, ऊर्जा तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में तेजी आयी। इसके दम पर शुक्रवार को सेंसेक्स 986 अंक चढ़ गया। रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये शुक्रवार को नये उपायों की घोषणा की। इनमें रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर बैंकों को कर्ज बांटने के लिये अधिक धन उपलब्ध कराना, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) से जुड़े प्रावधानों को सरल बनाना तथा बैंकों के द्वारा लाभांश के भुगतान पर रोक लगाना शामिल हैं। बीएसई का 30…

Read More

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (एनसीडी) की बिक्री से 8,500 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने इस पर 7.20 प्रतिशत का ब्याज देने की पेशकश की है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए रिजर्व बैंक के 27 मार्च को लक्षित दीर्घावधि रेपो ऑपरेशन शुरू किए जाने के बाद से बांड बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ गया है। इस ऑपरेशन से बैंकों को मौजूदा 4.40 प्रतिशत की रेपो दरों पर कोष उपलब्ध हो रहा है। बाजार सूत्र ने कहा, ‘‘ रिलायंस ने शुक्रवार को एनसीडी से 8,500 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें 4,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर की परिपक्वता अवधि…

Read More

मिलान: कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के लिये यूरोपीय देशों में लॉकडाउन लागू है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के खर्च में कटौती करने से मार्च में यूरोप में कारों की बिक्री 55 प्रतिशत कम हो गयी। कार बनाने वाली यूरोपीय कंपनियों के संगठन एसीईए ने शुक्रवार को कहा कि मार्च के दौरान नयी कारों के पंजीकरण में 55 प्रतिशत की गिरावट आयी। इस दौरान 5,67,308 कारों का पंजीकरण हुआ।संगठन ने कहा कि यह 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान आयी गिरावट से भी अधिक है। उस दौरान जनवरी 2009 में यूरोप में कारों की बिक्री 27 प्रतिशत कम हुई…

Read More

बीजिंग: कोरोना वायरस महामारी से जंग तथा खपत में कमी की वजह से चीन की अर्थयव्यवस्था को पहली तिमाही में जोरदार झटका लगा है। मार्च में समाप्त हुई पहली तिमाही में चीन की आर्थिक विकास दर में 6.8% की गिरावट दर्ज की गई है, जो साल 1970 के बाद जीडीपी विकास दर में सबसे बड़ी गिरावट है। आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई है। चीन की आर्थिक विकास दर का यह आंकड़ा बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में छह फीसदी विकास दर के आंकडे़ से बेहद कम है, लेकिन अर्थशास्त्रियों द्वारा जताई गई उम्मीदों से थोड़ा…

Read More

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को सभी वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों पर अपने शेयरधारकों और प्रवर्तक समूहों को वर्ष 2019-20 के लिए अब आगे कोई लाभांश का भुगतान न करने को कहा है। इससे बैंकों के पास पूंजी बचेगी लेकिन केंद्र सरकार के राजस्व पर असर पड़ेगा।केंद्रीय बैंक को आशंका है कि कोरोना वायरस की वजह से लगने वाला आर्थिक झटका लंबा खिंचेगा। इससे वित्तीय प्रणाली की सेहत के लिए जोखिम पैदा होगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से केंद्र पर पहले से कायम वित्तीय दबाव और बढ़ेगा। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और वृद्धि…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण और जारी लॉकडाउन के बीच रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की। मीडिया से मुखातिब होते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हम कोरोना फाइटर का धन्यवाद करते हैं, जो देश में 24 घंटे काम कर रहे हैं। बेसिस पॉइंट में कटौती की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे 4 प्रतिशत से कम करके 3.75 प्रतिशत किया गया है। गवर्नर ने कहा, ‘NABARD को 25 हजार करोड़, SIDBI को 15 हजार करोड़ और NHB को 10 हजार करोड़…

Read More

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के चलते लॉक डाउन से हो रहे नुकसान को देखते हुए बजाज ऑटो के प्रबंधन ने कर्मचारियों के वेतन में 10 फ़ीसदी कटौती का प्रस्ताव रखा है। यह कटौती लॉक डाउन की बढ़ी हुई अवधि यानी 15 अप्रैल से 3 मई के लिए होगी। कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से कर्मचारियों को एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि लॉक डाउन के चलते फिक्स्ड कॉस्ट कम करना है इसलिए वेतन में कटौती की जरूरत है। हालांकि कर्मचारी यूनियन के सूत्रों ने बताया कि अगर 20 अप्रैल के बाद उत्पादन शुरू हो जाता…

Read More

मुंबई: कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर आर्थिक मंदी की बढ़ती चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 43 पैसे गिरकर 76.87 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार इस समय ज्यादा जोखिम उठाने से बच रहा है। इस लिए निवेशकों का रुझान डॉलर आधारित सम्पत्तियों में धन रखने की ओर है तथा डालर अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में मजबूत हो रहा है। अंतरबैंकिंग मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.75 प्रति डॉलर के भाव पर कमजोर खुला तथा दबाव में बना रहा।…

Read More

नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने लॉकडाउन के दौरान 15 दिन में भविष्य निधि (पीएफ) निकासी के करीब 950 करोड़ रुपये के 3.31 लाख दावे निपटाए हैं। श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान अंशधारकों को राहत देने के लिए ईपीएफ योजना से विशेष निकासी का प्रावधन 28 मार्च को जोड़ा गया था। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) पैकेज के तहत यह विशेष राहत दी गई थी। मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम के 15 दिन के भीतर ईपीएफओ ने 946.49 करोड़ रुपये के 3.31 लाख निकासी दावों का निपटान किया है।…

Read More

नयी दिल्ली: म्यूचुअल फंड उद्योग ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 72 लाख फोलियो जोड़े। इस तरह फोलियो की कुल संख्या नौ करोड़ के करीब पहुंच गई है। हालांकि, बीते वित्त वर्ष में फोलियो वृद्धि की संख्या इससे पिछले दो वित्त वर्षों की तुलना में कम रही है। इससे पता चलता है कि निवेशकों को इस तरह की योजनाओं से जुड़े जोखिम की समझ बन रही है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि इस रुख की वजह ऋण आधारित योजनाओं में निवेशकों के खातों में कमी है। एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार उद्योग ने…

Read More

. लाॅकडाउन में यूपी वेस्ट के 2G उपभोक्ता कर सकते हैं रीचार्ज एसएमएस के द्वारा . एटीएम में भी रीचार्ज की सुविधा उपलब्ध मेरठ: लाॅकडाउन के दौरान यूपी वेस्ट के उपभोक्ता एक दूसरे के साथ जुड़े रह सकें, इसके लिए वोडाफ़ोन आइडिया अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रीचार्ज एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। लाॅकडाउन के दौरान कंपनी के रीटेल आउटलेट अपना संचालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे में वोडाफोन आइडिया फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले 2G उपभोक्ताओं को एसएमएस और मिस्ड काॅल के ज़रिए क्विक रीचार्ज की सुविधाएं दे रहा है। यह प्रक्रिया बेहद आसान है। उपभोक्ताओं को अपने…

Read More

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद वित्तीय, ऊर्जा और बिजली कंपनियों के शेयरों में लाभ से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 223 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 784 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 222.80 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,602.61 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.50 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,992.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत के लाभ में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एलएंडटी, एसबीआई, सनफार्मा और नेस्ले…

Read More