Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»बजाज ऑटो ने 10 फ़ीसदी वेतन कटौती का प्रस्ताव रखा
    ऑटोमोबाइल

    बजाज ऑटो ने 10 फ़ीसदी वेतन कटौती का प्रस्ताव रखा

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के चलते लॉक डाउन से हो रहे नुकसान को देखते हुए बजाज ऑटो के प्रबंधन ने कर्मचारियों के वेतन में 10 फ़ीसदी कटौती का प्रस्ताव रखा है। यह कटौती लॉक डाउन की बढ़ी हुई अवधि यानी 15 अप्रैल से 3 मई के लिए होगी। कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से कर्मचारियों को एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि लॉक डाउन के चलते फिक्स्ड कॉस्ट कम करना है इसलिए वेतन में कटौती की जरूरत है। हालांकि कर्मचारी यूनियन के सूत्रों ने बताया कि अगर 20 अप्रैल के बाद उत्पादन शुरू हो जाता है तो वेतन कटौती के प्रस्ताव पर अमल नहीं किया जाएगा।

    लॉक डाउन के चलते 25 मार्च से पूरे देश में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट का उत्पादन बंद है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को कुछ शर्तों के साथ कंपनियों को 20 अप्रैल से आंशिक उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी है। मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाईयों में उत्पादन शुरू हो सकता है, हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ी शर्तों का पालन करना पड़ेगा। औद्योगिक संस्थानों के अलावा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) निर्यातोन्मुख इकाइयों, इंडस्ट्रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भी 20 अप्रैल से कामकाज शुरू किया जा सकता है।बजाज ऑटो के एचआर विभाग की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि अभूतपूर्व परिस्थितियों के चलते बहुत से क्षेत्रों में बिजनेस रुक गया है और बड़ी संख्या में कंपनियों ने या तो खर्च घटाने के उपाय घोषित किए हैं या इन उपायों पर भी विचार कर रही हैं। मौजूदा परिस्थितियों में अनिश्चितता ज्यादा है इसलिए बजाज ऑटो समय-समय पर इसकी समीक्षा करती रहेगी।

    bajaj auto
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleरुपया डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निम्न स्तर पर
    Next Article RBI ने रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.