Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन का देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसे देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर महज 1.9% रहने का अनुमान जताया है। लॉकडाउन के कारण तमाम उद्योगों का कामकाज बंद है और निर्यात भी काफी प्रभावित हुआ है। इससे पहले कई और रेटिंग एजेंसियां भारत के जीडीपी विकास दर अनुमान को घटा चुकी हैं। फिच का यह है अनुमानकोरोना वायरस महामारी को रोकने को लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था…

Read More

मुंबईः ब्रिटिश ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने मंगलवार को कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने से 234.4 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा और इसके चलते कैलेंडर वर्ष 2020 में जीडीपी बिना किसी घटबढ़ के स्थिर रह सकती है। बार्कलेज ने एक टिप्पणी में कहा कि आर्थिक वृद्धि कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए शून्य होगी और वित्त वर्ष के नजरिए से देखा जाए तो 2020-21 में इसमें 0.8 फीसदी वृद्धि ही होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया, जो अब तीन…

Read More

नयी दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता सोसाइटी (एसएमईवी) ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला सही कदम है, हालांकि अगले 1-2 महीनों के लिए उसके सदस्यों के कामकाज पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने इस समय को ईवी क्षेत्र के लिए परीक्षा की घड़ी बताते हुए कहा कि उसके सदस्यों के लिए ये समय नकदी बचाने, श्रमिकों की देखभाल करने और आगे विस्तार की योजना बनना का है। गिल ने एक बयान में कहा, ‘‘देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का विस्तार सही कदम है। हालांकि, अगले 1-2 महीनों के…

Read More

मुंबई: यस बैंक संकट से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा है और इसके चलते छोटे बैंकों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई ऋणदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है। इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था। आरबीआई ने इन चिंताओं को शांत करते हुए बार-बार कहा है कि सभी बैंक सुरक्षित हैं। रेटिंग एजेंसी ने…

Read More

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने ऋण बाजार में उपलब्ध सस्ते कोषों का लाभ उठाने के लिए लक्षित लंबी अवधि के रेपो परिचालन मार्ग से 9,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है। यह धनराशि एनसीडी बिक्री के जरिए जुटाई जाएगी और इसका इस्तेमाल मौजूदा महंगे ऋणों की अदायगी के लिए किया जाएगा। रिलायंस सर्वाधिक नकदी संपन्न कंपनी है, लेकिन उस पर कर्ज भी बहुत अधिक है, जो मार्च 2020 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। आरआईएल ने शेयर बाजार को बताया कि वह 16 अप्रैल को 9,000 करोड़ रुपये का गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) निर्गम ला रही है और…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस का कहर झेल रही दुनिया में जहां करोड़ों नौकरियां जाने की आशंका गहराती जा रही है, वहीं ऐमजॉन ने बड़ी हायरिंग करने का फैसला किया है। ऐमज़ॉन ने कहा कि वह 75 हजार भर्तियां करेगी। ये भर्तियां वेयरहाउस स्टाफ से लेकर डिलिवरी ड्राइवर्स तक की होंगी। कंपनी का कहना है कि उसके स्टाफ बढ़ाने का फैसला करने के पीछे लॉकडाउन है। रॉयटर्स के मुताबिक ऐमजॉन ने सोमवार को 75 हजार भर्तियों के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिका में कोरोनावायरस के कारण लोग घरों में कैद हैं, जिसकी वजह से ऑनलाइन ऑर्डर की डिमांड बढ़ती जा…

Read More

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए जारी 21 दिनों के ‘लॉकडाउन’ (सार्वजनिक प्रतिबंध) से अर्थव्यवस्था पर 7-8 लाख करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है। विश्लेषकों और उद्योग मंडलों ने यह अनुमान जताया है। इस देशव्यापी बंद में ज्यादातर कारखाने और व्यवसाय में कामकाज ठप है। उड़ानें निलंबित हैं, ट्रेनों का परिचालन बंद है और वाहनों तथा लोगों की आवाजाही को भी प्रतिबंधित किया गया है। संगठन ने कहा, ‘देशव्यापी बंद से अर्थव्यवस्था को 7-8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है।’ इस महीने की शुरुआत में एक्यूट रेटिंग्स ऐंड रिसर्च लि. ने…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल खनन कंपनी ओएनजीसी को अपने प्राकृतिक गैस उत्पादन में 15 प्रतिशत से अधिक कटौती करनी पड़ी है। इसकी प्रमुख वजह देशव्यापी लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) है क्योंकि कंपनी के ग्राहकों आपूर्ति लेने से मना कर दिया है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) दैनिक आधार पर 6.43 करोड़ घन मीटर गैस का उत्पादन करती है। 25 मार्च को सार्वजनिक पाबंदी लगाए जाने के बाद कंपनी का उत्पादन घटकर 5.34 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन रह गया है। यह जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि गैस की बिक्री पहले के पांच करोड़ घन मीटर प्रतिदिन…

Read More

नई दिल्ली: खाद्य वस्तुओं की कीमतें कम होने की वजह से मार्च में खुदरा महंगाई पिछले महीने के मुकाबले कम होकर 5.91% रही है। सरकारी आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी सामने आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई फरवरी में 6.58% रही थी, जबकि मार्च 2019 में यह 2.86% रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 8.76% रही, जो इसके पिछले महीने में 10.81% की तुलना में कम है। अनाज और उत्‍पादों की महंगाई दर में मार्च में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह फरवरी…

Read More

नयी दिल्ली: कृषि जिंसों में कारोबार करने वाले नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की अनुमति मिल गयी है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एनसीडीईएक्स को 500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की मंजूरी दी है।एनसीडीईएक्स के आवेदन दस्तावेजों के मुताबिक इस आईपीओ में कंपनी कुल 100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 1.44 करोड़ वर्तमान शेयरों को बिक्री पेशकश के जरिए शेयर बाजारों के मंच पर बेचा जाएगा।सेबी ने नौ अप्रैल को यह एनसीडीईएक्स के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई । कंपनी ने इसके लिए फरवरी में सेबी…

Read More

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब 470 अंक लुढ़क गया। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले की वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की आशंका के साथ निवेशकों में चिंता है। मुख्य रूप से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे सेंसेक्स में वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों में गिरावट से प्रमुख सूचकांक पर असर पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 469.60 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,690.02 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 118.05 अंक यानी 1.30 प्रतिशत लुढ़ककर 8,993.85 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये…

Read More

नयी दिल्ली: खाने की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली स्विगी ने किराना और अनिवार्य वस्तुओं की घर घर आपूर्ति की सेवा को 125 से ज्यादा शहरों तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसके अलावा उसने कई राष्ट्रीय ब्रांड और खुदरा कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हिंदुस्तान यूनिलीवर, प्रॉक्टर एंड गैम्बल, गोदरेज, डाबर, मैरिको, विशाल मेगा मार्ट, सिप्ला जैसे ब्रांड के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा उसने कई शहरों में वहां के विशेष स्टोरों के साथ भी गठजोड़ किया है। ताकि ग्राहकों को घर तक अनिवार्य वस्तुओं की…

Read More

नई दिल्ली: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (RGI) ने कोविड-19 के लिए समर्पित एक प्रॉटेक्‍शन इंश्‍योरेंस कवर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने प्रकार की पहली बेनेफिट प्रोडक्‍ट पॉलिसी है, जो कोविड-19 पॉजिटिव होने पर एकमुश्‍त में 100% बीमित राशि की पेशकश करती है और क्वारंटीन के समय बीमित राशि का 50 प्रतिशत देती है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर ऐंड सीईओ राकेश जैन का कहना है कि इसमें 25,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक की बीमित राशि विकल्पों की व्यापक श्रृंखला के लिए 3 माह से लेकर 60 वर्ष तक के लोग यह पॉलिसी ले…

Read More

नयी दिल्ली: बंधन बैंक ने सोमवार को कहा कि मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल जमा राशि 32 फीसदी बढ़कर 57,073 करोड़ रुपए हो गई। बैंक के पास मार्च 2019 के अंत तक कुल 43,232 करोड़ रुपये जमा थे। बंधन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल जमा राशि में खुदरा जमाओं की 78.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो बीते वर्ष के मुकाबले 34 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2020 तक 44,760 करोड़ रुपये हो गई। बंधन बैंक के साथ अक्टूबर 2019 में गृह फाइनैंस का विलय हुआ था, जिसके बाद बैंक में उसके प्रवर्तकों की…

Read More

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा बैठक के ब्योरे के मुताबिक कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए चौतरफा उपायों की जरूरत है और रिजर्व बैंक इस स्थिति को देखते हुये आर्थिक वृद्धि बहाल करने तथा वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के लिए वह हर जरूरी उपाय करेगा जिसकी आवश्यकता होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की गत 24, 26 और 27 मार्च को हुई बैठक के ब्योरे में यह कहा गया है। यह बैठक मूल रूप से 31 मार्च, एक और तीन अप्रैल को होनी थी,…

Read More

नयी दिल्ली: गूगल के प्रमुख सूंदर पिचई ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए ‘गिव इंडिया’ को पांच करोड़ रुपये दान किए हैं। गिव इंडिया ने ट्वीट किया, ‘‘संकटग्रस्त दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों तक अत्यंत जरूरी नकद सहायता पहुंचाने के लिए गूगल की तरफ से पांच करोड़ रुपये का अनुदान देने के लिए धन्यवाद सुंदर पिचई।’’ इससे पहले गूगल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों के तहत 80 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता देने की घोषणा की थी। इसमें एनजीओ और बैंकों के लिए 20 करोड़ डॉलर का निवेश कोष शामिल है, जिससे छोटे कारोबारियों की…

Read More

कोलकाता: देश के पूर्वी इलाकों में पर्यटन क्षेत्र कोरोना वायरस संकट से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे क्षेत्र में लाखों लोगों की नौकरी गयी है। ट्रैवेल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएएफआई) ने रविवार को यह बात कही। टीएएफआई (पूर्वी क्षेत्र) के चेयरमैन अनिल पंजाबी ने कहा कि वह सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं कि क्या पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे हजारों लोगों को कोई राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि देश इस इलाके में लगभग दो लाख लोग सीधे पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं। उन पर कोरोना वायरस महामारी की बड़ी मार पड़ी है।…

Read More

नयी दिल्ली: उद्योग एवं वाणिज्य संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रविवार को सुझाव दिया कि विभिन्न क्षेत्रों को उनके इलाके में कोरोना वायरस के संक्रमण की तीव्रता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे खोला जाना चाहिये। संगठन ने कहा कि किसी इलाके में संक्रमण के मामलों की संख्या के आधार पर उसे लाल, पीले या हरे इलाके में वर्गीकृत किया जा सकता है। सीआईआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ई-वाणिज्य, वाहन तथा रसायन के अलावा कपड़ा एवं परिधान, दवा, खाद्य प्रसंस्करण, खनिज एवं धातु आदि प्रमुख क्षेत्र हैं जिनमें धीरे-धीरे परिचालन शुरू करने की जरूरत है। संगठन ने…

Read More

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) दो जीवन बीमा उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी कायम रखेगा। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) से बैंक को इसकी मंजूरी मिल गई है। एक अप्रैल ओरियंटल बैंक कॉमर्स (ओबीसी) के पीएनबी में विलय के बाद ओबीसी की केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी पीएनबी को स्थानांतरित हो गई है। पीएनबी पहले से यानी 2012 से पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस का प्रवर्तक हैं। इसमें उसकी सबसे अधिक 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 2001 में गठित कंपनी मेटलाइफ में अमेरिकी की मेटलाइफ की 26 प्रतिशत, एल्प्रो की 21 प्रतिशत और एम…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी को उम्मीद है कि एसएसएमई क्षेत्र को लॉकडाउन की वजह से जो झटका लगा है, वह उससे जल्द उबर जाएगा। गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि यह क्षेत्र चीन के आयात पर निर्भरता को कम करेगा और सरकार के समर्थन से घरेलू विनिर्माण में तेजी लाएगा। गडकरी ने कहा, ‘‘सरकार इस क्षेत्र के मुद्दों मसलन कार्यशील पूंजी की कमी और सस्ते कर्ज तक पहुंच को सुलझाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि लाखों इकाइयों को मौजूदा परिस्थतियों में भारी नुकसान होने की…

Read More