Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भी देशभर में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने में रात दिन काम में जुटे भारतीय खाद्य निगम (FCI) के 80 हजार मजदूर सहित कुल 1,08714 कर्मियों और अधिकारियों को सरकार ने जीवन बीमा कवर देने का फैसला किया है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से ऐलान किया गया था कि घरेलू गैस सिलिंडर डिलिवरी ब्वॉय को अगर कोरोना से कुछ हो जाता है तो पेट्रोलियम कंपनी की तरफ से पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। फिलहाल FCI के कर्मचारियों को आतंकवादी हमले, बम ब्लास्ट, भीड़ के हमले या अन्य प्राकृतिक…
जालंधर: कोविड-19 की वजह से लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कारोबारी गतिविधियां पूरी तरह ठप है। इसके चलते जालंधर का 2,000 करोड़ रुपये का खेल सामग्री उद्योग भी संकट में है। मौजूदा स्थिति की वजह से खेल सामग्री विनिर्माता उन्हें मिलने वाले आर्डर टाल रहे हैं। राष्ट्रव्यापी बंदी की वजह से यहां के खेल सामान विनिर्माता अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जाने के चलते सरकार लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। जालंधर देश का खेल सामग्री विनिर्माण का…
नई दिल्ली: मांग में कमी और उत्पादन में तेजी के कारण कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट के बीच OPEC+ देशों की बैठक हुई। इस बैठक का मकसद सामूहिक रूप से उत्पादन में कटौती कर कीमत में तेजी लाने का था और बैठक का आयोजन सऊदी अरब की तरफ से किया गया था। हालांकि मेक्सिको की जिद के कारण यह डील फाइल नहीं हो पाई। डील को लेकर सकारात्मक उम्मीद के बीच कच्चे तेल का भाव इंटरनैशनल मार्केट में 32 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा है। इस बैठक में जुलाई तक उत्पादन में प्रतिदिन एक करोड़…
नई दिल्ली: फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को लंबे समय के बाद राहत भरी खबर मिली है। लंदन हाईकोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम की उस याचिका पर फिलहाल सुनवाई को स्थगित कर दिया है, जिसमें माल्या को बैंक्रप्ट घोषित करने की मांग की गई थी जिसके कि वे 1.15 अरब पाउंड के लोन की रिकवरी कर सकें। लंदन हाईकोर्ट के इन्सॉल्वेंसी डिविजन के जज माइकल ब्रिग ने कहा कि माल्या का लोन सेटलमेंट प्रस्ताव फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में जब तक इन दोनों कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता…
नई दिल्ली: कोरोना के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति है जिससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इस लॉकडाउन के कारण दुनियाभर के रईसों के अरबों डॉलर डूब गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी एक बिजनसमैन हैं और उनकी संपत्ति को भी अच्छा-खासा नुकसान हुआ है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने में लॉकडाउन के कारण ट्रंप की संपत्ति को एक अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च को ट्रंप की कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर थी जो 18 मार्च को घटकर 2.1 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान शेयर मार्केट…
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासत्सुगु असकावा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भारत की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2.2 अरब अमरीकी डॉलर (लगभग 16,500 करोड़ रुपये) की मदद का भरोसा दिया। असकावा ने महामारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार के उपायों की सराहना की। इन उपायों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम, उद्योगजगत को कर और अन्य राहत तथा 26 मार्च को घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक राहत पैकेज शामिल है। सरकार ने तीन सप्ताह के देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों, महिलाओं और श्रमिकों को तत्काल नकद और राशन…
नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार संघों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात को लेकर उनके सभी विषयों और सुझावों को वित्त मंत्रालय को भेजते जा रहे हैं जो कि उन पर ‘एक संतुलित और सधा हुआ दृष्टिकोण ’ अपनाएगा। गोयल ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए उनसे वार्ता कर के वर्तमान परिस्थितियों में व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं और वास्तविकताओं की जानकारी ली। बातचीत में उद्योगों के लिए अतरिक्त राहत पैकज की मांग भी उठी। गोयल ने पैकेज के मुद्दे पर कहा कि ‘जो भी सुझाव…
नयी दिल्ली: खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन में इस साल फरवरी में 4.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को यहां जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इससे पहले फरवरी 2019 में केवल 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार विनिर्माण उत्पादन इस साल फरवरी में 3.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। बिजली उत्पादन आलोच्य महीने में 8.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि फरवरी 2019 में इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि…
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,265 अंक उछलकर 31,159.62 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ (बंद) के प्रभाव से निपटने के लिये दूसरे प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच वाहन, वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से यह तेजी आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स एक समय 31,225.20 अंक के उच्च स्तर तक चला गया। लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आयी और यह पिछले बंद के मुकाबले 1,265.66 अंक यानी 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,159.62 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक…
. यह आफर वोडाफ़ोन आइडिया के सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध . किसी अन्य व्यक्ति के लिए रीचार्ज करें और अगले रीचार्ज के लिए कैशबैक पाएं मेरठ: वोडाफ़ोन आइडिया ने मौजूदा अनिश्चितता के दौर में लोगों को एक दूसरे के साथ डिजिटली जोड़े रखने के लिए एक अनूठी पहल #RechargeForGood का लाॅन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत वोडाफ़ोन आइडिया का हर उपभोक्ता किसी ऐसे दोस्त, परिवारजन या अन्य व्यक्ति के लिए रीचार्ज कर सकता है, जिसे इंटरनेट के ज़रिए या आनलाईन रीचार्ज करना नहीं आता। माय वोडाफ़ोन ऐप या माय आइडिया ऐप के ज़रिए किसी अन्य ज़रूरतमंद के…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन (राष्ट्रीय बंद) के कारण मार्च महीने में ईंधन की खपत में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आयी है। यह देश में ईंधन की खपत में आयी एक दशक से अधिक समय की सबसे बड़ी गिरावट है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने के दौरान डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन की मांग गिरने से पेट्रोलियम उत्पादों की खपत 17.79 प्रतिशत गिरकर 160.8 लाख टन पर आ गयी। सबसे अधिक खपत वाले ईंधन डीजल की मांग में 24.23 प्रतिशत की गिरावट आयी और…
नई दिल्ली: देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की ओर से बोर्ड में नियुक्तियों के फैसले को भारतीय रिजर्व बैंक ने खारिज कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के फैसले पर रोक लगाते हुए कहा है कि नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति से पहले बोर्ड के सदस्यों को नहीं चुना जाना चाहिए। दरअसल एचडीएफसी बैंक ने शशिधर जगदीशन को अडिशनल डायरेक्टर और भावेश जावेरी को कार्यकारी निदेशक बनाने की जानकारी देने वाला पत्र 28 नवंबर, 2019 को आरबीआई को भेजा था। यह पत्र केंद्रीय बैंक और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के लिए था। हालांकि केंद्रीय बैंक ने इस फैसले…
संयुक्तराष्ट्र: संयुक्तराष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। साथ ही रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया भर में गंभीर आर्थिक परिणाम होंगे। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘एशिया और प्रशांत का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण (ईएससीएपी) 2020: संवहनीय अर्थव्यवस्थाओं की ओर’ में कहा गया है कि क्षेत्र में कोविड-19 का दूरगामी आर्थिक और सामाजिक परिणाम हुआ है और सीमापार व्यापार, पर्यटन तथा वित्तीय संबंध सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्त…
मैरिको ने शेयर बाजार को बताया कि बंद के दौरान उसके खाद्य तेल ब्रांड सफोला की ब्रिकी में तेजी आई, क्योंकि लोग घरेलू इस्तेमाल का सामान जमा कर रहे थे, लेकिन कुल मिलकर घरेलू बाजार में उसकी बिक्री में ‘‘एक अंकों की गिराटव’’ हो सकती है। कंपनी ने कहा, ‘‘आय में गिरावट (भारत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दोनों) के साथ ही भारत में प्रतिकूल कारोबारी दशाओं के चलते इस तिमाही के दौरान पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय (एबीटा) में मामूली गिरावट हो सकती है।’’ मैरिको ने हालांकि कहा कि उसके भारतीय…
नयी दिल्ली: प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें सलाह दी है कि वे लगभग 480 बेनकदी (इलिक्विड) शेयरों में खरीद फरोख्त करते समय अधिक सावधानी बरतें। बेनकदी शेयरों में सीमित व्यापार होता है और उन्हें आसानी से बेचा नहीं जा सकता। ये शेयर भारी जोखिम वाले होते हैं और इनके बदले नकद धनराशि हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। दोनों शेयर बाजारों ने एक जैसे परिपत्रों में कहा कि इन शेयरों में खरीद फरोख्त करने से पहले अतिरिक्त जांच पड़ताल करने की जरूरत है। बीएसई पर ऐसे 440 शेयर और एनएसई…
नई दिल्ली: कोरोनावायरस कारण पूरी दुनिया गंभीर मंदी की चपेट में आ सकती है। विश्व व्यापार संगठन प्रमुख रोबर्टों ऐजेवेदो ने कहा कि आज दुनिया जिस वायरस का सामना कर रही है वह उसे गंभीर मंदी में ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पैदा होने वाली मंदी 2008-09 के वित्तीय संकट से कहीं बड़ी होगी। जेवेदो ने जिनीवा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि सतत आर्थिक वृद्धि के लिए जो भी उपाय हैं, उनका इस्तेमाल करें ताकि हालात में बदलाव लाया जा सके। WTO ने कहा…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दो हफ्ते बाद भी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए बिजनेस को पटरी पर ला पाना संभव नहीं हो सका है। नॉन-एसेंशियल सामान की ढुलाई और कर्फ्यू पास में रियायतों के बाद भी न तो उनके वेयरहाउस ऑपरेट कर पा रहे हैं और न ही डिलिवरी बॉय मिल रहे हैं। सिर्फ ग्रॉसरी बेचने वाली कंपनियां कुछ हद तक मार्केट में टिकी हैं, लेकिन फ्लिपकार्ट और एमेजॉन जैसी बड़ी ईटेलर्स के लिए लॉकडाउन में काम कर पाना मुश्किल हो गया है। मार्केट रिसर्चर्स और रिटेल कंसल्टेंट्स का मानना है कि ई-कॉमर्स तभी सामान्य होगा, जब सप्लाई चेन के सभी…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के दौरान निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने लोगों को बड़ी राहत दी है। लोगों को कैश निकालने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े, इसके लिए बैंक ने देशभर में मोबाइल एटीएम की व्यवस्था की है। इस सुविधा से अब ग्राहक अपने दरवाजे पर खड़े एटीएम वैन से कैश निकालने में सक्षम होंगे। एचडीएफसी बैंक के मोबाइल एटीएम वैन का मुंबई तथा नोएडा में बुधवार को ट्रायल सफलतापूर्वक कर लिया गया है और इस सेवा का विस्तार जल्द ही पूरे देश में करने…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन से आर्थिक तंगी से जूझ रहे देशवासियों और कारोबारियों को राहत देने के लिए बुधवार को सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने सभी कारोबारी संस्थाओं और व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक के सभी आयकर रिफंड तुरंत जारी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही जीएसटी और कस्टम विभाग में लंबित सभी रिफंड भी जारी किए जाएंगे। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पांच लाख रुपये तक के लंबित रिफंड जारी करने के फैसले से 14 लाख करदाताओं को तत्काल फायदा…
अमेरिकी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर लो राइडर एस (Low Rider S) बाइक को लिस्ट कर दिया है। इसकी कीमत 14.69 लाख रुपये है। यह कीमत बाइक के विविड ब्लैक कलर स्कीम के साथ आती है। कंपनी ने वेबसाइट पर अपनी हार्ले-डेविडसन लो राइडर एस बाइक को बैरकूड सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ भी लिस्टेड किया है। हालांकी अभी इसकी कीमत की जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। हालांकि ब्लैक मॉडल के मुकाबले सिल्वर कलर वाले मॉडल की कीमत करीब 30 हजार रुपये ज्यादा है। स्टैंडर्ड हार्ले-डेविडसन की एक और बाइक लो राइडर है।…
