Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: छोटे और मझोले कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देश में कोरोना वायरस के वर्तमान हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री से आगामी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री को आज भेजे पत्र में कैट ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में देश के सभी राज्यों के कारोबारियों से बात कर ली है। संगठन ने कहा है कि सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं के साथ किए गए एक सर्वेक्षण से निकली राय के आधार पर ‘स्वयं से पहले राष्ट्र’ का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया…

Read More

मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण तथा इसकी रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन (बंद) के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कई दशक के निचले स्तर 1.6 प्रतिशत पर आ सकती है। गोल्डमैन सैश ने यह अनुमान व्यक्त किया है। कोरोना वायर संकट से पहले भी नरमी के चलते वित्त वर्ष 2019-20 में देश की आर्थिक वृद्धि दरके अनुमान को घटा कर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। महामारी के बाद आर्थिक हालत और बिगड़ी ही है। कई विश्लेषक कोरोना वायरस को देखते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा रहे हैं। कुछ…

Read More

नयी दिल्ली: भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पराग राजा को कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस नियुक्ति के लिए भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की मंजूरी ली जाएगी। राजा 30 अप्रैल, 2020 के बाद पदभार संभालेंगे। वह विकास सेठ का स्थान लेंगे, जो पिछले ढाई साल से कंपनी की अगुवाई कर रहे थे। भारती एंटरप्राइजेस(फाइनेंशियल सर्विसेज) के प्रबंध निदेशक राजेश सूद ने कहा कि पराग का वित्तीय सेवाओं के कारोबार का विशाल अनुभव है और हमें पूरा विश्वास है इसका कंपनी को बड़ा…

Read More

मुंबई: कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच बुधवार को बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 173 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से करीब 1,300 अंक नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 173.25 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 29,893.96 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स 31,227.97 अंक के उच्चस्तर तक गया था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 43.45 अंक या 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 8,748.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत से अधिक टूटा। टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने सभी बचत खातों पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% कर दिया है, जिसका असर बैंक के 44.51 करोड़ खाताधारकों पर पड़ने जा रहा है। इससे पहले, एक लाख रुपये और इससे अधिक जमा वाले खातों पर बैंक 3% ब्याज दर दे रहा था। बैंक की नई ब्याज दर 15 अप्रैल, 2020 से लागू होगी। एसबीआई ने कहा, ‘सिस्टम में पर्याप्त मात्रा में नकदी हो, इसे ध्यान में रखते हुए एसबीआई 15 अप्रैल, 2020 से बचत खातों पर ब्याज दरों में कटौती कर रहा है। 1 लाख रुपये…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस ने बड़े-बड़े कारोबारियों की कमर तोड़ दी है, लेकिन देश के सबसे अमीर 12 कारोबारियों में एक अमीर ऐसा है, जिसकी दौलत पर कोरोना ने डंक नहीं मारा है। यह नाम है राधाकृष्ण दमानी। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स जिन 12 भारतीय अमीरों की दौलत को ट्रैक करता है, दमानी उनमें से एक हैं। दमानी ऐवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिडेट को कंट्रोल करते हैं। ऐवेन्यू से होने वाली तकरीबन पूरी कमाई दमानी की नेटवर्थ के बराबर होती है। इस साल कंपनी के शेयरों के दाम करीब 18 पर्सेंट चढ़ चुके हैं और दमानी की दौलत 5 पर्सेंट बढ़कर 10.2 अरब डॉलर…

Read More

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च महीने में उत्पादन में 32.05 प्रतिशत की कटौती है। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसने इस साल मार्च में 92,540 वाहनों का उत्पादन किया, जबकि साल भर पहले उसने 1,36,201 वाहनों का उत्पादन किया था। इस दौरान यात्री वाहनों का उत्पादन साल भर पहले की 1,35,236 इकाइयों की तुलना में 32.26 प्रतिशत कम होकर 91,602 इकाइयों पर आ गयी। ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर समेत मिनी व कॉम्पैक्ट श्रेणियों में उत्पादन इस दौरान मार्च 2019 के…

Read More

कोरोनावायरस के चलते दुनिया के अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां लगभग बंद पड़ी हैं। हाल के दिनों में सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के शेयर बाजार में 30 फ़ीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इसका असर शेयरों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंडों की स्कीमों पर भी पड़ा है और उनकी वैल्यू कम हुई है। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो की चिंता सताने लगी है। लेकिन बाजार की तुलना में म्यूचुअल फंड स्कीमों के प्रदर्शन पर गौर करें तो पिछले 5 वर्षों के दौरान ज्यादातर स्कीमों ने अंडरपरफॉर्म किया है। एसएंडपी इंडिसेज वर्सेज एक्टिव (SPIVA) रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2019 तक 5…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बचत खाते के साथ-साथ कर्ज पर ब्याज दरों में कटौती की है। बचत खाते पर ब्याज की दर 0.25 फ़ीसदी खटाई गई है। अब नई दर 2.75 सालाना फ़ीसदी होगी। ब्याज दर में यह बदलाव 15 अप्रैल से प्रभावी होगा। एसबीआई के इस कदम से एक तरफ जहां होम लोन और ऑटो लोन जैसे कर्ज सस्ते होंगे, वहीं दूसरी तरफ बचत खाते में पैसे रखने वालों को अब बहुत कम ब्याज मिलेगा। इससे पहले केंद्र सरकार 1 अप्रैल से पीपीएफ, एनएससी और किसान विकास पत्र जैसी लघु बचत योजनाओं पर भी…

Read More

इसके तहत अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े खर्च, आयुष उपचार, और मानसिक बीमारी के साथ-साथ स्टेम सेल थेरेपी एवं रोबोट सर्जरी जैसे उपचार के नए तरीकों पर होने वाले खर्च शामिल हैंइस पॉलिसी के प्रीमियम की शुरुआत 2,400 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से होगी तथा यह पॉलिसीधारक की आयु एवं बीमे की राशि के अनुसार होगी पुणे: भारत में सामान्य बीमा उपलब्ध कराने वाली निजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने अपने स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट– ‘आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी’ के लॉन्च की घोषणा की। यह प्रोडक्ट दरअसल IRDAI द्वारा 1 जनवरी,…

Read More

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 2,476 अंक उछल कर 30,000 अंक के ऊपर निकल गया। अंक के हिसाब से किसी एक दिन में यह बाजार की सबसे बड़ी तेजी है। वैश्विक बाजारों में चौतरफा तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार मजबूत हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय यह उछाल 2,567 अंक तब हो गया था लेकिन अंत में इसमें हल्का कम हो गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,476.26 यानी 8.97 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 30,067.21 अंक पर बंद हुआ। प्रतिशत के हिसाब से यह मई 2009 के बाद इसका…

Read More

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा घरेलू बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को तेजी से अपडेट करने में लगी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई BS6 Mahindra Bolero को लांच किया था। अब कंपनी की मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio के नए BS6 मॉडल को लांच करने की तैयारी हो रही है। लेकिन इस एसयूवी के लांच से पहले ही इससे जुड़ी कुछ खास बातें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी ने नई Mahindra Scorpio BS6 के डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यह देखने में मौजूदा मॉडल जैसी ही है, लेकिन…

Read More

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने लेटेस्ट रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो इस लेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोन्स (Redmi Phones) में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। याद करा दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उतारे थे और अब इसका नया वेरिएंट उतारा गया है। याद करा दें कि रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के साथ पिछले महीने रेडमी के30 प्रो (Redmi K30 Pro) को भी लॉन्च किया गया था। ज़ूम एडिशन के खास फीचर की बात करें तो यह फोन…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से देशभर में हुए लॉक टाउन के बीच मोबाइल फोन का नया कनेक्शन मिलना बंद हो गया है। दरअसल, इस समय मोबाइल फोन की दुकानें आवश्यक सेवा में नहीं आती हैं। इसलिए ये दुकानें बंद हैं। साथ ही बंद हो गया है नए कनेक्शन का मिलना, किसी एक कंपनी से दूसरे कंपनी में नंबर पोर्ट कराना और ब्रॉडबैंड का नया कनेक्शन जुड़ना। मोबाइल कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रिलायंस जिओ, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, बीएसएनल, एमटीएनएल और कुछ अन्य मोबाइल सेवा प्रदाताओं से जुड़े स्टोर लॉकडाउन की शुरुआत से ही बंद हैं।…

Read More

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने कहा कि यस बैंक संकट के कारण उसके यहां निकासी बढ़ने से मार्च तिमाही में उसकी जमाएं सात प्रतिशत घट गईं। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान उसकी जमाएं घटकर 2,02,303 करोड़ रुपये रह गईं, जो इससे पिछली तिमाही में 2,16,713 करोड़ रुपये थीं। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में बैंक का चालू खाता बचत खाता (सीएएसए) अनुपात तीसरी तिमाही के 42.4 प्रतिशत से घटकर 40.5 प्रतिशत रह गया। हिंदुजा समूह द्वारा प्रवर्तित इंडसइंड बैंक की वित्तीय सेहत…

Read More

नई दिल्ली: केरल में लॉकडालन की वजह से घर में बंद हैं और पैसों की जरूरत है तो आपको बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ डाक घर में फोन कर अपने बैंक का नाम और यह बताइए कि कितनी रकम चाहिए। इसके बाद डाकिया आपको घर पर पैसे पहुंचा कर जाएगा। प्रदेश सरकार ने घर पर नकद पहुंचाने के लिए डाक विभाग से समझौता किया है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ टी एम थॉमस इसाक ने सोमवार को इस योजना की शुरुआत की। इसके बाद इलाके का डाकिया घर पर पैसे पहुंचा कर जाएगा। मंत्री ने…

Read More

कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार फॉर्च्यूनर का नए मॉडल इपिक (Epic) से पर्दा उठा दिया है। टोयोटा ने इपिक को फॉर्च्यूनर इपिक और फॉर्च्यूनर इपिक ब्लैक दो मॉडल के साथ के पेश किया है। इन दोनों ही वेरियंट में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। फॉर्च्यूनर के इस नए मॉडल में पुरानी फॉर्च्यूनर के मुकाबले कई तरह के कॉस्मेटिक अपग्रेड देखने को मिलेंगे। फॉर्च्यूनर एपिक में दिया गया 2.8-लीटर डीजल इंजन 177hp का पावर जेनरेट करता है। यह कार 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। लुक की बात करें तो इसके फ्रंट में ‘Epic’ ब्रैंडिंग…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय कोरोना वायरस की वजह से बुरी तरह से प्रभावित अर्थव्यवस्था के लिए दूसरे राहत पैकेज की तैयारी में है। महामारी का संक्रमण रोकने के लिए देश में 25 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसकी वजह से तमाम आर्थिक गतिविधियां बाधित हैं। सरकार ने पिछले सप्ताह ही गरीबों और समाज के वंचित तबकों के लिए मुफ्त खाद्यान्न और नकद हस्तांतिरण के रूप में 1.70 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया था। पाबंदी के दौरान लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यह पैकेज लाया गया। सूत्रों…

Read More

नई दिल्ली: इंडो-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने सोमवार को कहा कि भारत को निर्यात में गिरावट रोकने के लिए अमेरिकी से वहां के बाजार में और बड़ा स्थान हासिल करने की जरूरत है। संस्था ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दोनों देशों के बीच आपूर्ति बड़े पैमाने पर बाधित हुई है और अनुबंधों पर असर पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कोरोना वायरस प्रकोप से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की थी और महामारी से लड़ने के लिए पूरे आसी सहयोग का वादा किया था। आईएसीसी के उत्तर क्षेत्रीय परिषद…

Read More

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में मची उथल पथल का असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बाजार हैसियत पर भी पड़ा है। पिछले दो माह में उनकी संपत्ति में 28 प्रतिशत यानी 19 अरब डॉलर की कमी आयी है। हिसब लगाएं तो यह गिराव हर रोज औसतन 30 करोड़ डॉलर बैठती है। इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी की संपत्ति का मूल्य 31 मार्च 2019 को घट कर 48 अरब डॉलर रहा। वैश्विक परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में अंबानी दुनिया के आठवें सबसे…

Read More