Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»लांच से पहले Mahindra Scorpio BS6 के फीचर्स का खुलासा!
    ऑटोमोबाइल

    लांच से पहले Mahindra Scorpio BS6 के फीचर्स का खुलासा!

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा घरेलू बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को तेजी से अपडेट करने में लगी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई BS6 Mahindra Bolero को लांच किया था। अब कंपनी की मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio के नए BS6 मॉडल को लांच करने की तैयारी हो रही है। लेकिन इस एसयूवी के लांच से पहले ही इससे जुड़ी कुछ खास बातें सामने आई हैं।

    जानकारी के अनुसार कंपनी ने नई Mahindra Scorpio BS6 के डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यह देखने में मौजूदा मॉडल जैसी ही है, लेकिन यह भी खबर है कि कंपनी ने वैरिएंट लाइन अप से S3 वैरिएंट को हटा दिया है। इस लिहाज से अब इस एसयूवी में कंपनी 2.5 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग नहीं करेगी। हाल ही में कंपनी ने अपने 2.2 लीटर की क्षमता के डीजल इंजन को नए BS6 मानक के अनुसार अपडेट किया था।

    इस एसयूवी में भी कंपनी 2.2 लीटर की क्षमता के इसी इंजन का प्रयोग कर रही है। इस इंजन को दो अलग अलग पावर आउटपुट के साथ ट्यून किया है। एक वैरिएंट 120hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और दूसरा पावरट्रेन 140hp की पावर और 320Nm का ट्रॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को शामिल किया गया है। इसके ऑटोमेटिक वैरिएंट के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
    कंपनी नई Mahindra Scorpio में एप्पल कार प्ले और एंड्राएड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ ही 7.0 इंच का ट्च स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम का भी प्रयोग कर सकती है।

    इसके अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा को कंपनी केवल S11 वैरिएंट में ही शामिल करेगी। अन्य सभी वैरिएंट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), एयरबैग, रिवर्स पार्किं सेंसर, स्पीड अलर्ट पैनिक ब्रेकिंग, इंजन इमोबिलाइजर, ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया जाएगा।

    mahindra
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleRedmi ने 64MP कैमरा वाले के30 प्रो ज़ूम एडिशन का नया वेरिएंट लॉन्च किया
    Next Article सेंसेक्स में अबतक की सबसे बड़ी तेजी, 2,476 अंक की उछाल
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.