Close Menu
    What's Hot

    Legal Issues Surrounding Canadian Online Casinos: What to Know

    May 28, 2026

    Что нужно знать о лицензиях онлайн казино Пинко?

    May 28, 2026

    Ошибки новичков в онлайн казино Пинко: как их избежать

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स में अबतक की सबसे बड़ी तेजी, 2,476 अंक की उछाल
    इक्विटीज

    सेंसेक्स में अबतक की सबसे बड़ी तेजी, 2,476 अंक की उछाल

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 2,476 अंक उछल कर 30,000 अंक के ऊपर निकल गया। अंक के हिसाब से किसी एक दिन में यह बाजार की सबसे बड़ी तेजी है। वैश्विक बाजारों में चौतरफा तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार मजबूत हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय यह उछाल 2,567 अंक तब हो गया था लेकिन अंत में इसमें हल्का कम हो गया।

    कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,476.26 यानी 8.97 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 30,067.21 अंक पर बंद हुआ। प्रतिशत के हिसाब से यह मई 2009 के बाद इसका सबसे बड़ा उछाल हैं। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 708.40 अंक यानी 8.76 प्रतिशत मजबूत होकर 8,792.20 अंक पर बंद हुआ। अंकों के हिसाब से इसमें यह एक दिन की सबसे बड़ी तजी रही जबकि प्रतिशत के हिसाब से यह मई 2009 के बाद की सर्वाधिक ऊंची छलांग है। सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर लाभ में रहे। इंडसइंड सर्वाधिक 22 प्रतिशत लाभ में रहा।

    उसके बाद क्रमश: एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, मारुति, एचसीएल टेक और हीरो मोटोकार्प का स्थान रहा। वैश्विक मोर्चे पर चीन में शंघाई, हांगकांग, जापान में तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल बाजार के सूचकांकों में 2 प्रतिशत तक सुधार रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

    उधर, वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 2.48 प्रतिशत मजबूत होकर 33.87 डॉलर बैरल पर पहुंच गया। ओपेक (तेल निर्यातक देशों का संगठन) की इस सप्ताह प्रस्तावित बैठक में आपूर्ति में कमी किये जाने को लेकर समझौता होने की उम्मीद से तेल में तेजी आयी है। इस बीच, कोरोना वायरस मामलों की संख्या देश में बढ़कर 4,421 पहुंच गयी है जबकि 114 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 13 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 74,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलांच से पहले Mahindra Scorpio BS6 के फीचर्स का खुलासा!
    Next Article बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने अपनी आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को किया लॉन्च
    Finance Khabar

    Related Posts

    Legal Issues Surrounding Canadian Online Casinos: What to Know

    May 28, 2026

    Что нужно знать о лицензиях онлайн казино Пинко?

    May 28, 2026

    Ошибки новичков в онлайн казино Пинко: как их избежать

    May 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Jak działa kod promocyjny w Mostbet na 2026? Wypłaty i limity
    May 28, 2026
    Die Nachteile von Wettanbieter bei illegalen Sportwetten ohne OASIS
    May 28, 2026
    Пин Ап отзывы: опыт вывода средств в азартных онлайн играх
    May 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.