Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»Redmi ने 64MP कैमरा वाले के30 प्रो ज़ूम एडिशन का नया वेरिएंट लॉन्च किया
    टेलीकॉम

    Redmi ने 64MP कैमरा वाले के30 प्रो ज़ूम एडिशन का नया वेरिएंट लॉन्च किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने लेटेस्ट रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो इस लेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोन्स (Redmi Phones) में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। याद करा दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उतारे थे और अब इसका नया वेरिएंट उतारा गया है।

    याद करा दें कि रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के साथ पिछले महीने रेडमी के30 प्रो (Redmi K30 Pro) को भी लॉन्च किया गया था। ज़ूम एडिशन के खास फीचर की बात करें तो यह फोन 30x तक डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है।

    रेडमी फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ एमलोड डिस्प्ले है। हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 5जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 650 जीपीयू के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज है।

    रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन में जान फूंकने के लिए 4,700 mAh की बैटरी दी गई है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन डुअल-मोड 5G (NSA+SA), एनएफसी, वाई-फाई 6, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

    फोन के पिछले हिस्से में 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर और 13MP का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है। 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर है। दोनों ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

    रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के 12 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 512 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज की कीमत 4499 चीनी युआन (लगभग 47,900 रुपये) है। पिछले महीने 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.3 x 75.4 x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 218 ग्राम है।

    redme
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलॉकडाउन में नया मोबाइल कनेक्शन मिलना बंद
    Next Article लांच से पहले Mahindra Scorpio BS6 के फीचर्स का खुलासा!
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.