Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»म्युचुअल फंड»कोरोना से पहले ही ज्यादातर म्यूचुअल फंड कर रहे थे अंडर परफॉर्म
    म्युचुअल फंड

    कोरोना से पहले ही ज्यादातर म्यूचुअल फंड कर रहे थे अंडर परफॉर्म

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरोनावायरस के चलते दुनिया के अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां लगभग बंद पड़ी हैं। हाल के दिनों में सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के शेयर बाजार में 30 फ़ीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इसका असर शेयरों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंडों की स्कीमों पर भी पड़ा है और उनकी वैल्यू कम हुई है। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो की चिंता सताने लगी है। लेकिन बाजार की तुलना में म्यूचुअल फंड स्कीमों के प्रदर्शन पर गौर करें तो पिछले 5 वर्षों के दौरान ज्यादातर स्कीमों ने अंडरपरफॉर्म किया है।

    एसएंडपी इंडिसेज वर्सेज एक्टिव (SPIVA) रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2019 तक 5 वर्षों की अवधि में ज्यादातर फंडों ने अंडरपरफॉर्म किया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर ऐसेट मैनेजमेंट कंपनियां (एएमसी) निवेशकों को यह कहकर लुभाती हैं कि शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए निवेशकों को मध्यम से लंबी अवधि के लिए पैसा लगाना चाहिए।

    SPIVA की स्टडी बताती है कि इक्विटी फंडों में 82.29 फ़ीसदी लार्ज कैप फंड, 78.38 फ़ीसदी इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम फंड (ईएलएसएस) और 40.9 फ़ीसदी मिड-स्मॉल कैप इक्विटी फंडों ने 5 साल में अपने-अपने इंडेक्स की तुलना में अंडरपरफॉर्म किया है।

    अगर निवेशक यह सोचते हैं कि 5 साल से अधिक समय के लिए निवेश करने पर उन्हें बेहतर रिटर्न मिलेगा तो उनका यह मानना भी गलत हो सकता है। एसएंडपी डाऊ जोंस में ग्लोबल रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर आकाश जैन कहते हैं कि सक्रिय रूप से मैनेज किए जाने वाले अधिकतर लार्ज कैप इक्विटी फंडों ने खराब प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2019 तक 10 वर्षों की अवधि में 64.8 फ़ीसदी लार्ज कैप फंडों का प्रदर्शन बीएसई 100 की तुलना में खराब रहा है।

    शॉर्ट टर्म में भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं लगती। दिसंबर 2019 तक 1 साल की अवधि में देखें तो बीएसई 100, 10.92 फ़ीसदी बढ़ा, जबकि इस दौरान लार्ज कैप इक्विटी फंडों में से 40 फ़ीसदी ने बेंचमार्क की तुलना में कम रिटर्न दिया। मिड और स्मॉल कैटेगरी के फंडों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इनका रिटर्न बीएसई 400 मिड-स्मॉल कैप इंडेक्स की तुलना में बेहतर रहा है, निवेश की अवधि चाहे जो हो।

    mf
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएसबीआई ने बचत खाते और कर्ज पर ब्याज घटाया
    Next Article मारुति ने मार्च में उत्पादन 32 प्रतिशत घटाया
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    SBI म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम्स ने 5 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया

    September 2, 2025

    Mutual Fund सही है! लेकिन कैसे शुरू करें?

    July 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.