नई दिल्ली: कोरोनावायरस ने बड़े-बड़े कारोबारियों की कमर तोड़ दी है, लेकिन देश के सबसे अमीर 12 कारोबारियों में एक अमीर ऐसा है, जिसकी दौलत पर कोरोना ने डंक नहीं मारा है। यह नाम है राधाकृष्ण दमानी। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स जिन 12 भारतीय अमीरों की दौलत को ट्रैक करता है, दमानी उनमें से एक हैं।
दमानी ऐवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिडेट को कंट्रोल करते हैं। ऐवेन्यू से होने वाली तकरीबन पूरी कमाई दमानी की नेटवर्थ के बराबर होती है। इस साल कंपनी के शेयरों के दाम करीब 18 पर्सेंट चढ़ चुके हैं और दमानी की दौलत 5 पर्सेंट बढ़कर 10.2 अरब डॉलर हो गई है।
पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान दमानी की दौलत बढ़ने का पूरा श्रेड जमाखोरी को दिया जा सकता है। कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला रखा है और देश में लॉकडाउन की वजह से लाखों लोग घरों में खाने-पीने का सामान स्टॉक कर रहे हैं। पिछले दिनों खूब स्टॉकिंग हुई, जिसका फायदा दमानी को मिला।
दमानी मुंबई में एक वन-रूम अपार्टमेंट में पले-बढ़े हैं। उनकी दौलत ऐसे समय में बढ़ रही है, जब मुकेश अंबानी और उदय कोटक जैसे नामचीन और बड़े कारोबारियों को स्टॉक रूट से बड़ा घाटा हुआ है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 32% घट गई। कॉस्ट स्ट्रक्चर के लिए जानी जाने वाली उनकी सुपरमार्केट चेन को 21 दिनों के लॉकडाउन में खआने-पीने की टेंशन भुलाने के लिए लोगों की पैनिक बायिंग का फायदा मिला।

