Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की बात ही अलग है। पहले टाटा ग्रुप की तरफ से कोरोना के खिलाफ जंग में 1500 करोड़ रुपये दिए गए। इसमें टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपये और टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये दिए। ताज होटल अभी मुंबई के बीएमसी अस्पतालों में कोरोना मरीजों और मेडिकल स्टॉफ को खाना खिला रहा है। अब टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस ने घोषणा की कि वह बिना एक्स्ट्रा प्रीमियम के पांच लाख रुपये का एक्स्ट्रा कवर देगा। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि उसके सभी इंडिविजुअल पॉलिसी होल्डर को बिना किसी अतिरिक्त लागत के…
नयी दिल्ली: रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान जरूरतमंद लोगों को अनिवार्य वस्तुएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने इसके लिए शनिवार को 15 करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस राशि से अस्पतालों को कोरोना वायरस से निपटने में आवश्यक चिकित्सा उपकरण की खरीद में भी मदद की जाएगी।कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में वेंटिलेटरों की खरीद के लिए नारायण हृदयालय फाउंडेशन को पहले ही एक करोड़ रुपये का अनुदान किया है। कंपनी ने कहा, ‘‘हम समाज के निचले तबके को खाना उपलब्ध कराने के…
नयी दिल्ली: सीके बिड़ला समूह ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 35 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की है। सीके बिड़ला समूह ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस महामारी से लड़ाई में सहयोग के लिए वह पीएम केयर्स कोष में 25 करोड़ रुपये देगा। शेष राशि राज्य सरकारों को मदद और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि सीके बिड़ला समूह, अमिता और सीके बिड़ला ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए सरकार को 35 करोड़ रुपये का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें से 25 करोड़…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 4.07 करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खाते में राहत पैकेज के रूप में शुक्रवार को 30,000 करोड़ रुपये भेजे। इसके अलावा केंद्र ने उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन वाले आठ करोड़ गरीब परिवारों के लिंक खातों में 5,000 करोड़ रुपये भी डाले गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस के चलते लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए केंद्र सरकार ने 4.07 करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खाते में 500-500 रुपये की पहली किस्त जमा की। सरकार ने बैंकों को यह आदेश…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया है, जो 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। लॉकडाउन को और आगे बढ़ाए जाने की आशंकाओं को बीते दिनों सरकार ने खारिज किया था, लेकिन एयर इंडिया के शुक्रवार के एक बयान से इन आशंकाओं को बल मिल रहा है। सरकारी एयरलाइंस ने शुक्रवार को कहा है कि आज से लेकर 30 अप्रैल तक तमाम डॉमेस्टिक तथा इंटरनैशनल रूट्स पर बुकिंग को बंद कर दिया गया है। 14 अप्रैल के बाद बुकिंग के लिए हम फैसले का इंतजार कर रहे…
वाशिंगटन: कोरोना वायरस संकट के बीच लॉकडाउन के चलते अमेरिका में मार्च में 7,01,000 रोजगार छिन गए। वहीं बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गयी। अमेरिका के श्रम विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी किए। रपट के अनुसार मार्च 2009 के बाद यह सबसे बुरा वक्त है जब इतने लोगों का रोजगार छिना है। वहीं बेरोजगारों की संख्या में 45 साल बाद इतना अधिक उछाल देखा गया है। हालांकि, श्रम विभाग का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी का रोजगार पर कितना असर पड़ा है वह इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकता।
बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने अपने एवेंजर क्रूजर रेंज की दो बाइक्स एवेंजर क्रूजर 220 और एवेंजर स्ट्रीट 160 BS6 मॉडल लॉन्च किया है। हालांकि इन दोनों बाइक्स के इंजन को नए एमिशन नॉर्म्स बीएस6 में अपग्रेड करने के अलावा इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। ये दोनों बाइक्स भी बजाज के उसी अपग्रेडेशन का हिस्सा हैं जिसमें उनको अपने सभी मॉडल्स को बीएस6 के मुताबिक अपग्रेड करना है। एवेंजर क्रूजर 220 में 220सीसी सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी से लैस इंजन मिलता है। यह इंजन 8500 rpm पर 18.7 bhp पावर और 7000 rpm पर 17.5Nm…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के दौरान लोगों को ईंधन से जुड़ी किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कल से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री सिलेंडरों का वितरण शुरू हो रहा है। इस संकट से लड़ने के लिए घोषित आर्थिक पैकेज में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए मुफ्त राशन वितरण समेत उज्ज्वला के तीन मुफ्त सिलेंडर भी दिए जाने की घोषणा हुई थी। इसे ग्राउंड जीरो पर यानी वास्तविक लाभार्थियों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के सभी…
नयी दिल्ली: फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके भारत के वृद्धि अनुमानों को घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है। यह 30 साल का न्यूनतम स्तर होगा। पहले उसने अनुमान घटाकर 5.1 प्रतिशत किया था। कोविड-19 महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है, जिसके असर से भारत भी अछूता नहीं है। फिच रेटिंग्स ने एक बयान में कहा, ‘फिच को इस साल वैश्विक मंदी की आशंका है और मार्च 2021 में खत्म हो रहे वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर के अनुमानों को घटाकर दो प्रतिशत कर दिया…
नयी दिल्ली: सरकारी उपक्रम नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड 57 लाख टन उर्वरक की बिक्री की। उसने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया कि ‘‘वर्ष 2019-20 में अपनइ सबसे अधिक उर्वरकों की बिक्री की है। उसने लगातार पांचवें साल नया रिकार्ड बनाया है। एनएफएल ने सब मिलाकर 57 लाख टन से भी अधिक कुल उर्वरकों की बिक्री हासिल की है तथा वर्ष 2018-19 के दौरान हासिल किये गये अपने 48.95 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में 16.2 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि हासिल…
मुंबई: कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच बैंकिंग शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 674 अंक टूट गया। इस महामारी के आर्थिक प्रभाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे बाजार नीचे आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 27,500.79 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में यह 674.36 अंक या 2.39 प्रतिशत के नुकसान से 27,590.95 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 170 अंक या 2.06 प्रतिशत टूटकर 8,083.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक…
अप्रैल के महीने में बैंक सिर्फ 16 दिन ही खुलेंगे, जबकि 14 छुट्टी रहेगी। दरअसल 9 छुट्टियां त्योहारों एवं अन्य चीजों की हैं, जिन पर देश के विभिन्न हिस्सों में अवकाश रहेंगे। इसके अलावा हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। इस तरह कुल 14 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। बता दें कि फिलहाल बैंकों में कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही काम हो रहा है। आमतौर पर शनिवार की यह टाइमिंग रहती है, लेकिन कोरोना के संकट को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों के लिए 4 घंटे ही बैंक खोलने…
वियना: प्रमुख कच्चे तेल उत्पादक व निर्यातक देशों के मंच ओपेक और रूस की अगुवाई वाले अन्य प्रमुख खनिज तेल उत्पादक देशों के समूह की बैठक सोमवार यानी छह अप्रैल को होगी। ओपेक से जुड़े एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। दुनिया के प्रमुख कच्चे तेल के उत्पादक सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को ओपेक तथा अन्य प्रमुख तेल निर्यातक देशों की बैठक बुलाने का आह्वान कर सभी को हैरान कर दिय थाा। रूस के साथ कीमत युद्ध के बीच घटाने की होड़ में लगे सऊदी अरब ने अब कहा है कि…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर में पैदा हुए स्वास्थ्य आपात के बीच, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर चार फीसदी रह सकती है। बाजार में पिछले साल आई सुस्ती के बाद से ही भारत की विकास दर धीमी होती रही है। वित्त वर्ष 2019 में यह 6.1 प्रतिशत से गिरकर पांच प्रतिशत रह गई थी।एडीबी के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने कहा, ‘‘कई बार काफी चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ता है। कोविड-19 से विश्वभर में लोगों की जिंदगियां प्रभावित हुई हैं और उद्योग…
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से लोग डरे हुए हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर आई है। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी IRDAI ने कहा कि आरोग्य संजीवनी में कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती और इलाज को शामिल किया गया है। आरोग्य संजीवनी एक स्टैंडर्ड हेल्थ प्लान है जिसे इरडा ने तैयार किया है। इस स्टैंडर्ड हेल्थ प्लान को सभी 29 जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां फॉलो करती हैं। इसे एक अप्रैल 2020 को ही लॉन्च किया गया है। इसके तहत 1-5 लाख तक बेसिक हेल्थ कवर होते हैं। हर लाख कवर…
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने अपने दो सौ से अधिक कर्मचारियों के अनुबंध को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। इसमें एयर इंडिया के पायलट सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद फिर से नियुक्त किया गया था। विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय उड़ानों को 14 अप्रैल तक स्थगित किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से सभी विमान जमींदोज है और पिछले कुछ हफ्तों के दौरान इसके राजस्व में भारी गिरावट आई है। बता दें, देशव्यापी लॉकडाउन…
नई दिल्ली: मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने भारत के बैंकिंग सिस्टम का आउटलुक स्थिर से घटाकर निगेटिव कर दिया है। मूडीज को अंदेशा है कि कोरोनावायरस के संकट के चलते जो आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं उनसे बैंकों की ऐसेट क्वालिटी खराब होगी, यानी उनके गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में बढ़ोतरी होगी। मूडीज भारत के 16 वाणिज्यिक बैंकों की रेटिंग करता है। भारतीय बैंकिंग सिस्टम में इन बैंकों की करीब 75 फ़ीसदी हिस्सेदारी है। गुरुवार को जारी मूडीज के बयान में कहा गया है कि बड़ी, छोटी और मझोली कंपनियों और रिटेल सेगमेंट तीनों में बैंकों की ऐसेट क्वालिटी खराब होने…
नयी दिल्ली: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्लोबल डिपाजिटरी रिसीट (जीडीआर) जारी करने में अनियमितता से संबंधित एक मामले में एप्टेक लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक (एमडी) को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने कंपनी को छह महीने के लिये जबकि उसके एमडी प्रमोद खेरा को पांच साल के लिये प्रतिबंधित किया है। सेबी ने अक्टूबर-नवंबर 2003 के दौरान कंपनी द्वारा जारी जीडीआर की जांच की। जांच में पाया गया कि कंपनी ने लक्जमबर्ग शेयर बाजार में अक्ट्रबर- नवंबर 2003 में 144 लाख डॉलर के 38,40,000 जीडीआर जारी किये थे। सेबी ने पाया…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देश के खुदरा क्षेत्र पर लघु अवधि में काफी ज्यादा असर पड़ेगा, लेकिन मई के पहले सप्ताह से खुदरा बिक्री में सुधार शुरू हो सकता है। कैपिलरी टेक्नोलॉजीज की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि बंद की अवधि और आगे नहीं बढ़ती है तो मई से खुदरा क्षेत्र की बिक्री में सुधार दिखने लगेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 16 मार्च तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उपभोक्ता खुदरा बिक्री में कोई बड़ी कमी देखने को नहीं मिली।…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये किये जा रहे उपायों में सरकार की मदद के लिये पीएम- केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष) में कुल 257.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि एनटीपीसी ने जहां पीएम केयर्स फंड में 250 करोड़ रुपये का योगदान दिया है वहीं उसके कर्मचारियों ने एक दिन वेतन के रूप में 7.50 करोड़ रुपये दिये हैं। इसके अलावा कंपनी ने 31 मार्च को विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता…
