Author: Finance Khabar
मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन मंगलवार को 1,028 अंक से अधिक उछलकर 29,468.49 अंक पर बंद हुआ। ऊर्जा, वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार मजबूत हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,028.17 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,468.49 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 प्रतिशत मजबूत होकर 8,597.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईटीसी रही। कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके…
नयी दिल्ली: प्रमुख व्यावसायिक समूह डालमिया भारत ने प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 25 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह कोष कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए बनाया गया है।समूह के प्रबंध निदेशक पुनीत डालमिया ने बयान में कहा, ‘‘देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने असाधारण कार्य किया है। हम प्रधानमंत्री केयर्स कोष में अपनी ओर से 25 करोड़ रुपये का छोटा सा अंशदान करते हुए अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं।’’कंपनी ने कहा कि वह उन सभी ठेका मजदूरों को रसद और आवास उपलब्ध करा रही है जो…
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की ताजा व्यापार रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था इस साल मंदी में चली जाएगी, जबकि भारत और चीन इसके अपवाद हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान खरबों डॉलर का नुकसान होगा और विकासशील देशों के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। रिपोर्ट में हालांकि इस बात की विस्तार से व्याख्या नहीं की गई है कि भारत और चीन अपवाद क्यों और कैसे होंगे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कोविड-19 संकट के चलते विकासशील देशों में रह रहे दुनिया के करीब दो-तिहाई लोग अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि वह 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराएगी। यानी 50 लाख लोगों के खानों का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोविड-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था। रिलायंस रोजाना 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) भी तैयार…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस डाक्टरों, नर्स और अन्य स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को 50-50 लाख रुपये का बीमा कवर देगी। स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे हैं। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा है, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को स्वास्थ्य कर्मियों के लिये जो घोषणा की थी, उस बारे में न्यू इंडिया एश्योरेंस ने देश भर में 22.12 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 50-50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है।’’ यह वित्त मंत्री द्वारा पिछले बृहस्पतिवार को घोषित…
मुंबई: बंबई शेयर बयाज का सेंसेक्स सोमवार को 1,375 अंक से अधिक का गोता लगा गया। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह गिरावट आयी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,500 अंक से अधिक नीचे आ गया था। लेकिन अंत में यह 1,375.27 अंक यानी 4.61 प्रतिशत लुढ़क कर 28,440.32 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 379.15 अंक यानी 4.38 प्रतिशत का गोता लगाकर 8,281.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इमें करीब 12…
बीजिंग: चीन के केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के असर से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सोमवार को बैंकों की ब्याज दरों में पांच साल की सबसे बड़ी कटौती की और वित्तीय प्रणाली में 50 अरब युआन (सात अरब डॉलर) डाले। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने कहा कि उसने सोमवार को 50 अरब युआन के रिवर्स पुनर्खरीद अभियान की शुरुआत की और सात दिन के रिवर्स पुनर्खरीद दर को 2.40 प्रतिशत से घटाकर 2.20 प्रतिशत कर दिया। कैपिटल इकनॉमिक्स में चीन मामलों के वरिष्ठ अर्थशास्त्री जूलियन इवांस-प्रिचार्ड ने कहा, “यह 2015 के बाद से सबसे बड़ी कटौती है…
नयी दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को निर्बाध सेवा मिल सके। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऐसे ग्राहकों को ‘प्राथमिकता के साथ’ निर्बाध दूरसंचार सेवाएं देने पर कंपनियों की पहल की भी जानकारी मांगी है।ट्राई ने रविवार को सभी कंपनियों से कहा, ‘‘ सार्वजनिक बंद के दौरान प्रीपेड ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें इसके लिए आपको उनकी वैधता बढ़ाने समेत अन्य आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। ’’ट्राई का यह निर्देश 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद…
देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज ICICI बैंक ने वॉट्सऐप बैंकिंग सेवा लॉन्च की है। इसके जरिए घर बैठे ही ग्राहकों के लिए बैंकिंग करना आसान हो सकेगा। ICICI बैंक के मुताबिक इसके जरिए ग्राहक अपने सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस, आखिरी तीन ट्रांजेक्शंस, क्रेडिट कार्ड लिमिट के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट लोन ऑफर्स, क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लॉक और अनब्लॉक करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ICICI बैंक के तीन नजदीकी एटीएम का भी ग्राहक वॉट्सऐप के जरिए पता लगा…
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चीन के विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है। कोरोनोवायरस महामारी के कारण बंद 98.6 प्रतिशत प्रमुख औद्योगिक कंपनियों ने काम फिर से शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एमआईआईटी के उपाध्यक्ष शिन गुओबिन के हवाले से कहा है कि 20 मिलियन युआन (2 मिलियन डॉलर) से अधिक की वार्षिक आय वाले औद्योगिक कंपनियों में लगभग 89.9 प्रतिशत कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर लौट आए हैं। हुबेई की राजधानी वुहान जहां पिछले दिसंबर में महामारी की उत्पत्ति हुई थी, यहां औद्योगिक फर्मों की औसत…
मुंबई: बहुपक्षीय संस्था एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को सरकार द्वारा प्रवर्तित एनआईआईएफ के माध्यम से भारत के बुनियादी ढांचे में 10 करोड़ डॉलर निवेश करने की घोषणा की। मनीला स्थित संस्था राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) में निवेश करेगी। वास्तविक निवेश राशि 10 करोड़ डॉलर से अधिक होगी। निवेश की यह घोषणा भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले ही मुश्किलों से घिरी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के चलते भारी संकट का सामना कर रही है। एनआईआईएफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सुजॉय बोस ने कहा कि इस असाधारण और चुनौतीपूर्ण समय में एडीबी की प्रतिबद्धता…
नयी दिल्ली: इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पीएम-केयर्स फंड में 150 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि उसने अपने 1.60 लाख ठेका कर्मचारियों की सहायता के लिए प्रतिमाह 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। एलएंडटी की तरह ही टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित अन्य कारोबारी समूह अपने समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, “भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान पर कंपनी पीएम-केयर्स कोष में 150 करोड़ रुपये दान करेगी।”…
नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ग्राहक के लिए वाहनों की वारंटी और सर्विस समय सीमा बढ़ा दी है। एमएसआई ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन ग्राहकों के वाहनों की मुफ्त सर्विस, वारंटी और विस्तारित वारंटी 15 मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रही है, उसे अब 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।’’
नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री के राहत कोष पीएम-केयर्स में 25 करोड़ रुपये दान करेगी। कंपनी ने कहा कि वह टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड, सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड और समूह की अन्य कंपनियों की तरफ से योगदान कर रही है। कंपनी ने बताया कि यह योगदान समूह की सीएसआर शाखा श्रीनिवासन सर्विसेज ट्रस्ट (एसएसटी) के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों के अलावा है। टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी आधुनिक इतिहास में एक अभूतपूर्व समय का प्रतीक है और इस लड़ाई में…
नयी दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा ने खुदरा, निजी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योग ऋण के लिए ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बाद यह ऋण ब्याज दर 7.25 प्रतिशत तक आ गयी है जो 28 मार्च से मान्य हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने अपनी रेपो दर से जुड़ी ऋण ब्याज दर (आरएलएलआर) को 0.75 प्रतिशत घटा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक के हाल में रेपो दर को 5.15 प्रतिशत से घटाकर 4.40 प्रतिशत करने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने अपनी ब्याज दर में कटौती की है।बैंक ने कहा…
मुंबई: वित्तीय सेवा कंपनी इंडियानिवेश ने अपने पोर्टफोलियो प्रबंधनक सेवा (पीएमएस) कारोबार को बंद करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस की मार से बाजारों में आई जोरदार गिरावट के मद्देनजर कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। कंपनी ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वह अपने प्रमुख ब्रोकरेज कारोबार को बंद नहीं कर रही है लेकिन लॉकडाउन की वजह से ग्राहकों को भुगतान का काम पूरा करने में देरी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी फैलने से पिछले कुछ सप्ताह के दौरान शेयर बाजारें में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि सरकार की…
कोलकाता: कोल इंडिया का उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2019-20 में घटकर 60.2-60.3 करोड़ टन रह सकता है। पिछले वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का कोयला उत्पादन 60.7 करोड़ टन रहा था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि 2019-20 में कंपनी का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कम रहने की आशंका है। सूत्रों ने यह भी कहा कि कंपनी का कोयले का उठाव भी पिछले वित्त वर्ष के 60.8 करोड़ टन से कम रहेगा। सूत्रों ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘इस वित्त वर्ष में 28 मार्च तक कंपनी ने 59.1 करोड़ टन कोयले का…
नयी दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों को मासिक और तिमाही रिपोर्ट जमा कराने के लिए छह सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। कंपनियों को यह रिपोर्ट अप्रैल में जमा करानी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने कुछ दिन पहले नियामक को पत्र लिखकर आपरेटरों को इस तरह की रिपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया था। सीओएआई ने कहा था कि कोरोना वायरस की वजह से की गई 21 दिन की बंदी की घोषणा के बाद आपरेटरों को महत्वपूर्ण…
नयी दिल्ली: फ्लिपकार्ट की भुगतान कंपनी फोनपे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिये 100 करोड़ रुपये जुटाने का अभियान शुरू किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूपीआई का इस्तेमाल कर उसके एप से 30 अप्रैल 2020 तक पीएम केयर्स में जितने उपभोक्ता दान करेंगे, वह हर उपभोक्ता के बदले 10-10 रुपये का अपनी ओर से योगदान देगी। कंपनी ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर वह अधिकतम 100 करोड़ रुपये का योगदान देगी।’’ इससे पहले प्रतिस्पर्धी कंपनी पेटीएम ने शनिवार को इसी तरह की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में 500…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये दान दिए। इसका ऐलान अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी ने किया है। इससे पहले सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत कोष में दान करने का फैसला किया है जो कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपये होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अलग से घोषणा की कि वह एक महीने का वेतन कोष में दान…
