Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: रेडमी के स्मार्टफोन्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है। महज 30 सेकंड में रेडमी के दो फोन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के बिक गए हैं। यह फोन Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro जूम एडिशन हैं। इन स्मार्टफोन को इस हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। Redmi के इन दोनों स्मार्टफोन्स की आज पहली सेल थी। रेडमी ने सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म Weibo के जरिए कन्फर्म किया है कि सिर्फ 30 सेकंड्स में 100 मिलियन युआन (करीब 105 करोड़ रुपये) से ज्यादा कीमत के फोन बिक गए हैं। हालांकि, रेडमी ने यह नहीं बताया है कि चीन…

Read More

नयी दिल्ली: सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बिजली कंपनियों टीएचडीसी और नीपको में अपनी हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश के जरिये 11,500 करोड़ रुपये जुटाये हैं। यह रणनीतिक बिक्री एनटीपीसी को की गई है।निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।दीपम सचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दीपम ने दो और रणनीतिक विनिवेश सौदों को पूरा कर लिया है। सरकार ने एनटीपीसी को टीएचडीसी की 74.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 7,500 करोड़ रुपये में और नीपको की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 4,000 करोड़ रुपये में बेची है।’’इन दोनों बिक्री से सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब…

Read More

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 131 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। आरबीआई के यह कहने के बाद कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वार्षिक वृद्धि दर के अनुमान जोखिम में हैं, बाजार में आर्थिक मंदी की आशंका गहरा गई। इसके चलते सेंसेक्स ने दिन के कारोबार के दौरान हासिल शुरुआती बढ़त गवां दी और यह पिछले तीन दिन की तेजी के बाद गिरकर बंद हुआ। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए बीते 11 वर्षों से अधिक समय के दौरान ब्याज दर में सबसे अधिक…

Read More

नयी दिल्ली: रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को 150 करोड़ रुपये का एक विशेष कोष बनाने की घोषणा की। इस कोष का उपयोग कोरोना वायरस से निपटने के लिए समाज के गरीब तबके को मदद पहुंचाने में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी जिला स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशासन के साथ मिलकर मदद पहुंचाने का काम करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों में इस संकट से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमें यह घोषणा करते हुये खुशी हो रही है कि आईटीसी इस चुनौती से निपटने के लिए…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने एम्प्लॉयीज को सुरक्षित महसूस करनवाने के लिए तमाम उपाय कर रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संकट की इस घड़ी में कुछ रोज पहले जहां कम वेतन पाने वालों को महीने में दो बार सैलेरी देने का ऐलान किया था, एयरटेल मार्च का वेतन वेतन पहले ही दे चुकी है और टाटा स्टील ने कहा है कि वह समय पर सैलरी का भुगतान करेगी। अब कॉग्निजेंट के एम्प्लॉयीज के लिए अच्छी खबर आई है। आईटी कंपनी कॉग्निजैंट भारत में अपने असोसिएट और उससे नीचे के स्तर के कर्मचारियों को अप्रैल…

Read More

मुंबई: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) दवा और चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति करने वाले लघु और मध्यम उद्योगों को 50 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराएगा। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सिडबी ने शुक्रवार को यह मदद उपलब्ध कराने की घोषणा की। सिडबी की आपात स्थिति में सुविधा कराने वाली योजना ‘सेफ’ (सिडबी असिस्टेंट टू फेसिलिटेट इमरजेंसी) लघु और मध्यम उद्योगों को पांच प्रतिशत की तय ब्याज दर पर यह ऋण देगी। इस योजना के तहत दिया गया ऋण पांच वर्ष में चुकाना होगा। इस योजना के तहत हैंड सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने, सिर ढंकने का कपड़ा, (हेड…

Read More

नई दिल्ली: ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2020 में भारत की ग्रोथ रेट के अपने पहले के अनुमान को घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया है। पहले उसने इसके 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। कोरोना वायरस संकट को लेकर मूडीज का कहना है कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा झटका लगेगा। कारोना वायरस और उसके चलते देश-दुनिया में आवागमन पर रोक के मद्देनजर आर्थिक लागत बढ़ी और इसी वजह से देश की वृद्धि दर घटने का अनुमान है। मूडीज का वर्ष 2019 में देश की आर्थिक वृद्धि दर पांच फीसदी रहने का अनुमान…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय…

Read More

नई दिल्ली: गुरुवार को कोरोना वायरस से ग्रस्त इकॉनमी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज का ऐलान किया और आज आरबीआई के गवर्नर ने नीतिगत ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। गवर्नर ने रीपो रेट में 75 bps की कटौती का ऐलान किया है, नया रेट 4.4%। इसके साथ ही रिवर्स रीपो रेट 90 बीपीएस घटाकर 4 पर्सेंट घटा दिया गया है ताकि बैंकों के लिए इसे अनाकर्षित करने के लिए किया गया है। गवर्नर ने कहा कि कच्चे तेल के घटे भाव के कारण इकॉनमी पर दबाव घटा है। पिछले दो पॉलिसी रिव्यू में रीपो…

Read More

वोडाफोन आइडिया का अखिल भारतीय टेलीकाॅम नेटवर्क 1.1 बिलियन से अधिक भारतीयों तक पहुंचता है। कोरोना महामारी के चलते मौजूदा लाॅकडाउन के दौरान कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है जो लोगों को अपने प्रियजनों के साथ जोड़े रखने और घर से काम करने में मदद करती है। पिछले कुछ सप्ताहों से हमारे इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं ताकि वे वोडाफोन आइडिया की 4G+ नेटवर्क उपलब्धता को सुनिश्चित कर लाखों उपभोक्ताओं को घर पर ही सुरक्षित रहने में मदद कर सकें। हमारे नेटवर्क को जारी रखने के लिए मिशन क्रिटिकल प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के साथ हमने व्यापक महामारी प्रतिक्रिया योजना तथा…

Read More

नई दिल्ली: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के कोरोना स्पेशल फंड का ऐलान किया। इस ऐलान में वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मेडिकल कर्मियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा कि जो मेडिकल प्रफेशनल्स यह लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार उनका 50 लाख का इंश्योरेंस करवाएगी। डॉक्टर, आशा कर्मी, नर्स समेत सभी मेडिकल कर्मी इसमें कवर होंगे। माना जा रहा है कि इसका लाभ करीब 20 लाख लोगों को मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अगले तीन महीने में कोरोना…

Read More

मुंबई: कोरोना वायरस के मामलों पर लगाम लगाने को लेकर किए गए लॉकडाउन से इकॉनमी पर पड़ने वाले असर को दूर करने के लिए वित्त मंत्री द्वारा गुरुवार को 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा से बाजार गदगद दिखा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तथा एनएसई (NSE) का निफ्टी दोनों ही लगातार तीसरे सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1410.99 अंक (4.94%) उछलकर 29,946.77 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 323.60 अंकों (3.89%) की तेजी के साथ 8,641.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,099.91 का ऊपरी स्तर तथा…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से पस्त इकॉनमी को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.7 लाख करोड़ के स्पेशल पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि गरीबों के लिए खाने का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा डीबीटी के जरिए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर भी किए जाएंगे। इसके अलावा, सरकार ने जो बड़ा ऐलान किया है, उसमें 3 महीनों तक एम्प्लॉयी और एम्प्लॉयर दोनों के हिस्से का योगदान सरकार करेगी। उन सभी ऑफिसेस के लिए है जिनमें 100 से ज्यादा एम्प्लॉयी हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग कोरोना की लड़ाई में साथ दे…

Read More

पेरिस: वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कोरोना वायरस संकट के चलते बुधवार को जी-20 समूह देशों में इस साल मंदी आने का अनुमान जताया है। मूडीज ने अनुमान जताया है कि जी-20 समूह देशों का सब मिलाकर सकल घरेलू उत्पाद 2020 में 0.5 प्रतिशत घटेगी। इसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दो प्रतिशत और यूरोजोन (यूरो को मुद्रा के तौर पर अपनाने वाले देश) की अर्थव्यवस्था में 2.2 प्रतिशत का सिकुड़न होगा।हालांकि कोरोना वायरस का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद उसकी अर्थव्यवस्था का 3.3 प्रतिशत विस्तार होने की संभावना है।

Read More

नई दिल्ली: फाइनैंस मिनिस्ट्री ने आरबीआई को एक लेटर भेजा है जिसमें यह सुझाव दिया गया है कि इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट्स(EMI), इंटरेस्ट के पेमेंट और लोन रीपेमेंट पर कुछ महीनों की छूट दी जाए। मंत्रालय ने नॉन-परफॉर्मिंग ऐसेट्स के क्लासिफिकेशन में ढील देने का सुझाव भी दिया है। मामले से वाकिफ एक शख्स ने बताया कि फाइनैंशल सर्विसेज डिपार्टमेंट के सेक्रटरी देबाशीष पंडा ने मंगलवार को इस संबंध में आरबीआई को एक लेटर लिखा था। पंडा ने सिस्टम में लिक्विडिटी बनाए रखने पर भी जोर दिया है। इस लेटर में इन राहत उपायों की जरूरत पर बल दिया गया है…

Read More

नयी दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार को करीब 15 प्रतिशत चढ़ गया। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ फिर से सर्वाधिक बाजार पूंजीकरण वाली भारतीय कंपनी का तमगा हासिल कर लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में 14.65 प्रतिशत मजबूत होकर 1,081.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 22.25 प्रतिशत चढ़कर 1,152 रुपये पर पहुंच गया था। एनएसई में भी इसका शेयर 13.84 प्रतिशत चढ़कर 1,074 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 87,576.98 करोड़ रुपये बढ़कर 6,85,433.30 करोड़ रुपये पर…

Read More

जी हाँ! इस समय आप बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, निजी तौर भी और प्रोफेशनल तौर भी| यह एकांतवास का वह समय जब हम social distancing को अपनाकर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में जुटे हैं| कहते हैं कि हर ढलता सूरज दिन ख़त्म होने की निशानी होता है लेकिन सूर्योदय का मतलब होता है कुछ नई आशाओं, कुछ नई संभावनाओं का उदय | अगर आप इस बात को मानते हैं तो हम कह सकते हैं कि आपका छोटा व्यवसाय भी इस संकट के समय में जीवित रह सकता है| कोरोना महामारी के इस दौर में यहाँ…

Read More

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी प्रतिबंधों से कारखानों के बंद होने के बाद ओएनजीसी को मजबूरन प्राकृतिक गैस का उत्पादन 10 प्रतिशत तक कम करना पड़ा है। कारखाना मालिक कारोबार बाधित होने से गैस लेने से मना कर रहे हैं। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) इस सप्ताह की शुरूआत तक 6.45 करोड़ घन मीटर गैस प्रतिदिन का उत्पादन करती थी जबकि अब उसने बुधवार को इसे घटाकर 5.98 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन कर दिया है। कंपनी बृहस्पतिवार तक इसमें 3 लाख टन घन मीटर प्रतिदिन की और कटौती करेगी। कंपनी…

Read More

नयी दिल्ली: टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ और मैक्सिस इंडिया ने अपने संयंत्रों में 14 अप्रैल तक के लिए अस्थायी तौर पर काम रोक दिया है। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए कंपनियों ने यह निर्णय किया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में एमआरएफ लिमिटेड ने कहा, ‘‘ देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन को देखते हुए हमने अपने मुख्यालय, बिक्री कार्यालय और संयंत्रों को देशभर में इसके खत्म होने तक बंद करने का निर्णय किया है।’’ इसी तरह मैक्सिस इंडिया ने भी अपने साणंद संयंत्र को 14 अप्रैल 2020 तक के लिए…

Read More

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने मंगलवार को कहा कि कंपनी कोरोना वायरस से फैली महामारी के बाद भी वित्तीय तौर पर मजबूत है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस संकट से उबरकर और मजबूत होकर सामने आएगी। नडेला ने सीएनबीसी को दिये एक साक्षात्कार में यह कहा। हालांकि उन्होंने कहा कि महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका, यूरोप और अन्य विकसित बाजारों में मांग कैसी रह पाती है, यह बड़ा सवाल है। नडेला से पूछा गया कि कंपनी ने महामारी फैलने से पहले नये सर्फेस डिवाइस और नये सिरे से तैयार एक्सबॉक्स गेमिंग कंसोल जैसे…

Read More