Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: कोरोना के संकट काल के बीच प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने 31 मार्च तक अपने वर्किंग आवर्स में बदलाव किया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने वर्किंग आवर्स में कटौती करते हुए सिर्फ 4 घंटे तक ही शाखाओं को खोलने का फैसला लिया है। बैंक की ब्रांचें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी। बता दें कि इस सप्ताह शुक्रवार तक ही दोनों बैंकों की शाखाएं खुलेंगी और 28 तारीख को चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। एचडीएफसी बैंक ने 31 मार्च तक पासबुक को अपडेट करने…

Read More

नयी दिल्ली: लोकसभा ने सोमवार को वित्त विधेयक 2020 को बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया। कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुये सदन की बैठक के समय को कम किया गया है। वित्त विधेयक में सरकार ने 40 से अधिक संशोधन किये हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन संशोधनों को विचार एवं पारित करने के लिये सदन में पेश किया। इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वित्त विधेयक को बिना चर्चा के पारित कराये जाने के बारे में निर्णय लिया गया। वित्त विधेयक में विपक्ष की ओर से लाये…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को और फैलने से रोकने के लिए बार-बार सोशल डिस्टैंसिंग की अपील की जा रही है। कंपनियां वर्क फ्रॉम होम पर जोर दे रही हैं, हर जगह लॉकडाउन की स्थिति है। 31 तारीख तक पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं ताकि लोग एक-दूसरे से दूर रहें और संक्रमण न फैले। ट्रेनें, बसें आदि बंद हैं, लेकिन घरेलू उड़ानों पर फिलहाल रोक नहीं लगाई गई है पर ऐसा नहीं है कि हवाई यात्रियों के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) चिंतित नहीं है। DGCA की कोशिश है कि यात्रियों के बीच दूरी बने रहे, लिहाजा उसने सभी एयरलाइन्स को…

Read More

मुंबई: देश में कोरोना संकट के गहराने और लॉकडाउन की हालत से घबराए निवेशकों का सब्र अब टूटने लगा है। पिछले कई दिनों से बाजार से पूंजी निकालने की होड़ में लगे निवेशकों द्वारा सोमवार को की गई बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। BSE का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तथा नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के इतिहास में पहली बार 3934.72 अंकों (13.15%) की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,981.24 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 1,135.20 अंकों (12.98%) की बड़ी गिरावट के साथ 7,610.25 पर…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते हर जगह कोहराम मचा हुआ है। शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं और रुपया भी लुढ़कता जा रहा है। आज रुपया नए लो पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 95 पैसे की गिरावट देखी गई और वह 76.15 के स्तर पर देखा गया। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली की वजह से रुपये पर दबाव देखने को मिला। रुपया 19 मार्च को पहली बार 75 के नीचे पहुंचा था। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में इस बात को लेकर चिंता है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से इक़नमी पर बहुत…

Read More

नयी दिल्ली: ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मिंडा इंडस्ट्रीज और भारत फोर्ज ने घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उपायों के तहत अपने काराखानों में कामकाज रोकने की सोमवार को घोषणा की। मिंडा इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया, “भारत के कुछ जिलों में कोविड-19 के फैलने का खतरा बढ़ने से उपजी चिंताओं और सरकार के निर्देशों के मद्देनजर, कुछ ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) ने उत्पादन बंद करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए उत्तर भारत, राजस्थान और महाराष्ट्र में अगले आदेश तक विनिर्माण कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।” इसी तरह भारत फोर्ज…

Read More

नयी दिल्ली: वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैण्डर्ड एण्ड पूअर्स (एस एण्ड पी) ने सोमवार को भारत के वर्ष 2020- 21 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि के पूर्वानुमान को घटा कर 5.2 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले एजेंसी ने 6.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया था। कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्थाओं में भारी गिरावट के बीच उसने अनुमान घटाया है। एजेंसी ने कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ की वजह से एशिया प्रशांत क्षेत्र में करीब 620 अरब डालर के स्थायी नुकसान का अनुमान लगाया है। हालांकि उसने इसका देशवार ब्यौरा नहीं दिया है। एस एण्ड पी ने कहा है कि उसने…

Read More

नई दिल्ली: टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने बीएस-4 मानक वाले दोपहिया वाहनों को बेचने के लिए धुआंधार डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। डिस्काउंट्स की रेंज 11% से लेकर 15% तक चली गई है। आमतौर पर साल के अंत में और त्योहारों के समय सिर्फ 4 से 8 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाता था। दोपहिया वाहनों की दिग्गज कंपनी हीरो मोटो कॉर्पोरेशन ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर और हीरो डीलक्स पर भी 5000 रुपए तक का डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। वहीं स्कूटर और प्रीमियम बाइक पर ऑफर क्रमशः 10000 रुपये और 12500 रुपये से अधिक…

Read More

टोक्यो : सॉफ्टबैंक समूह ने सोमवार को कहा कि वह 41 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति बेचेगा। समूह ने शेयर पुनर्खरीद, कर्ज में कमी लाने तथा नकदी बढ़ाने के इरादे से यह निर्णय किया है। साफ्टबैंक ने एक बयान में कहा कि वह यह संपत्ति बेचकर 18 अरब डॉलर मूल्य के शेयर खरीदेगा। शेष राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, बांड पुनर्खरीद और नकद राशि रखने में किया जाएगा। बड़े स्तर पर पुनर्खरीद योजना की बात सामने आने से साफ्टबैंक का शेयर तोक्यो में कारोबार के अंतिम घंटे 18 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। बयान के अनुसार इस कदम से साफ्ट…

Read More

नई दिल्ली: कोल कंपनियों के लिए एक नए लैंड एक्विजिशन मॉडल में एक माइनिंग प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों को उस प्रोजेक्ट का 10 पर्सेंट रेवेन्यू देने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा कोल निकालने की अवधि पूरी होने के बाद जमीन उसके मालिकों को वापस भी की जाएगी। इस प्रपोजल का प्रपोजल एडिशनल कोल सेक्रेटरी वी के तिवारी ने हाल की एक मीटिंग में दिया था। इससे ऑपरेशन की कॉस्ट 10 पर्सेंट घटने और लैंड एक्विजिशन आसान होने की उम्मीद है। इस योजना को जल्द ही कोल इंडिया की दो सब्सिडियरी में परीक्षण के आधार पर लागू किया…

Read More

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच आज शेयर बाजार का कारोबार फिर इतना प्रभावित हुआ कि शुरुआती घंटे में ही बेंचमार्क इंडेक्स पर लोअर सर्किट लग गया। सर्किट लगने के बाद रुका कारोबार फिर शुरू हुआ तो गिरावट और गहरा गयी| शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 3300 अंक नीचे गिर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 10 पर्सेंट नीचे आ गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार का कारोबार 45 मिनटों के लिए रोकना पड़ गया। एक ही महीने में यह दूसरी बार है जब शेयर बाजार की ट्रेडिग रुक गई है। इससे पहले 13 मार्च को…

Read More

नयी दिल्ली: तेल, साबुन जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में कमी की है और कोविड-19 महामारी के चलते मांग में हुई अचानक बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन को बढ़ाया है। आरबी, एचयूएल, आईटीसी, गोदरेज कंज्यूमर, हिमालय और डाबर जैसे हैंड सैनिटाइजर निर्माताओं ने कहा कि उन्हें कीमतों को तय करने से कोई शिकायत नहीं है और एक गंभीर स्वास्थ्य संकट के समय वे राष्ट्र के साथ खड़े हैं। विनिर्माता यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके स्वच्छता उत्पाद दुकानों…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने दिल्ली के पास गुड़गांव और मानेसर के कारखानों में उत्पादन रोक दिया है। कंपनी ने रविवार को कहा कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह, ‘गुड़गांव और मानेसर (हरियाणा) में अपने कारखानों में उत्पादन और कार्यालय के काम तत्काल प्रभाव से बंद करेगी। यह रोक अगली सूचना तक जारी रहेगी।’ सूचना में कहा गया है कि उसके रोहतक स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र में भी काम बंद रखा जाएगा। कंपनी ने कहा है कि…

Read More

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जो पॉलिसीधारक प्रीमियम भुगतान करने में असमर्थ हैं, उनके लिए इसकी समयसीमा 15 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई है। भारतीय जीवनबीमा निगम (एलआईसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के मद्देनजर देश में पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों के देखते हुए एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान में 15 अप्रैल 2020 तक राहत दी है।’’यह फैसला उन सभी ग्राहकों के लिए किया गया है कि जो किसी वजह से प्रीमियम भुगतान में असमर्थ रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के…

Read More

नई दिल्ली: सेंसेक्स में शामिल शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सम्मिलित तौर पर 3,63,884.03 करोड़ रुपये कम हो गया। एचडीएफसी बैंक को इसमें सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। आलोच्य सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 4,187.52 अंक यानी 12.27 प्रतिशत की गिरावट आयी। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी ही दो ऐसी कंपनियां रहीं, जिनका बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 1,03,470.28 करोड़ रुपये गिरकर 4,83,720.15 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 65,853.55 करोड़ रुपये कम होकर 2,23,753.14 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 54,961.45…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के तमाम बड़े शहरों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है, ऐसे वक्त में अगर आपको किसी आपातकालीन काम के लिए नकद की जरूरत पड़ती है तो बैंक से घर बैठे धन मंगा सकते हैं। एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक जैसे कई बड़े बैंक ग्राहकों के लिए यह सुविधा देते हैं। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक घर पर कैश डिलिवरी के लिए बैंक की वेबसाइट पर Bank@homeservice लॉगइन करना होता है या कस्टमरकेयर पर फोन करके भी सुविधा से जुड़ सकते हैं। नकद मंगाने…

Read More

देश में ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए एक अलग रेगुलेटर के प्रपोजल वाली ड्राफ्ट पॉलिसी जल्द जारी की जा सकती है। इस ड्राफ्ट की सेक्रेटरीज का एक ग्रुप समीक्षा करेगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स बिजनेस, रोजगार बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया जाएगा। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) पॉलिसी को अंतिम रूप दे रहा है। इस डिवेलपमेंट की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस पॉलिसी का लक्ष्य बिजनेस में रुकावट डाले बिना नागरिकों को संरक्षण देना है। एक सूत्र ने कहा, ‘कुछ बदलाव किए जा रहे हैं और इसके बाद ड्राफ्ट पॉलिसी को…

Read More

नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका गहराने को लेकर मार्च महीने में अब तक घरेलू पूंजी बाजारों से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशक जोखिम भरी संपत्तियों से निकासी कर रही है और डॉलर तथा सोने जैसे सुरक्षित निवेश में पैसा लगा रहे हैं।डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दो मार्च से 20 मार्च के दौरान एफपीआई ने इक्विटी से 56,247.53 करोड़ रुपये और बांड से 52,449.48 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह उन्होंने कुल 1,08,697.01 करोड़…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मान्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए तीन बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें 48 हजार करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज शामिल है। इससे मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में चीन और वियतनाम को मात देने में मदद मिलेगी। केंद्रीय दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार को इन योजनाओं से 2025 तक 10 लाख करोड़ रुपये का मैन्युफैक्चरिंग रेवेन्यू और रोजगार के 20 लाख अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल ने देश में चिकित्सा में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर निर्भरता…

Read More

नई दिल्ली: इंडियन ऑइल ने समय से पहले ही बीएस 6 फ्यूल की सप्लाई शुरू कर दी है। देश की सबसे बड़ी फ्यूल कंपनी इसकी शुरुआत करने वाली पहली कंपनी बन गई है। सबसे स्वच्छ फ्यूल माने जाने वाले बीएस 6 फ्यूल को पूरा देश 1 अप्रैल से अपनाएगा, लेकिन आईओसी ने दो हफ्ते पहले ही 28000 पेट्रोल पंपों पर इस फ्यूल की सप्लाई शुरू कर दी है। बीएस 6 मानक वाले पेट्रोल डीजल में बहुत कम मात्रा में सल्फर होता है, इसलिए इसे शुद्ध माना जाता है। इंडियन ऑइल के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा, ‘हमने देशभर में बीएस-6…

Read More