Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: कोरोना के केस आगे और बढ़ने की आंशका के मद्देनजर आनंद महिंद्रा ऐसे पहले उद्योगपति के रूप में सामने आए हैं, जिन्होंने मदद की पेशकश की है। महिंद्रा ने मरीजों के लिए अपने रेजॉर्ट्स देने के साथ-साथ अपनी पूरी सैलरी देकर मॉनिटरी मदद की बातें कहीं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार को कहा कि उनकी कंपनी तुरंत इन संभावनाओं पर काम करना शुरू कर रही है कि कैसे उनकी निर्माण इकाइयों में वेंटिलेटर तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि उनके क्लब महिंद्रा रेजॉर्ट्स मरीजो की देखभाल के लिए टेंपररी फसिलिटी के…
कोरोनावायरस संक्रमण की सबसे तगड़ी मार सर्विस सेक्टर पर पड़ी है। देश के GDP में इसकी हिस्सेदारी करीब 55 फीसदी है। 19 मार्च को देश के नाम अपने संदेश में पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने को कहा है। प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है। कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए Social Distancing अच्छा आइडिया है लेकिन इसका असर प्रोडक्टिविटी और कंजम्पशन पर पड़ रहा है। लिहाजा इसका असर नौकरियों पर भी पड़ा है। अगर भारत में कोरनावायरस के संक्रमण का कम्युनिटी स्प्रेड होता है तो फिस्कल ईयर 2021 में GDP घटकर 3.5 फीसदी तक…
नई दिल्ली: कोरोना के मद्देनजर देश में मास्क और हैंड सैनिटाइजर की डिमांड काफी बढ़ गई है। डिमांड बढ़ने के कारण इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है और कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। ऐसे में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर कहा कि हैंड सैनिटाइजर की 200 मिलीमीटर की बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी। अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी। ट्वीट में कहा गया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई…
मुंबई: रिजर्व बैंक ने शनिवार को कहा कि उसने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) पर लगी नियामकीय रोक अगले तीन महीने के लिये बढ़ाकर 22 जून 2020 तक कर दी है। रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर 23 सितंबर 2019 को छह महीने के लिये नियामकीय रोक लगा दी थी। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह लोगों की जानकारी के लिये अधिसूचित किया जाता है कि 23 सितंबर 2019 के निर्देशों को 23 मार्च 2020 से अगले तीन महीने यानी 22 जून 2020 तक के लिये बढ़ा दिया गया है। इन निर्देशों की…
नई दिल्ली: कच्चे तेल का भाव लगातार गिर रहा है, लेकिन आज एयरलाइन कंपनियों को इसका फायदा मिला है। एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) जिसे जेट फ्यूल भी कहते हैं, उसकी कीमत में 6700 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। नई कीमत 21 मार्च से ही प्रभावी हुई है। एटीएफ की कीमत घटने से आने वाले दिनों में हवाई सफर और सस्ता होगा। कोरोना से एविएशन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों की संख्या काफी घट गई है जिसके कारण एयरलाइन कंपनियों का काफी नुकसान हो रहा है। फिलहाल तो इंटरनैशनल फ्लाइट पर भी रोक लगा दी गई है।…
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंश्योरेंस कंपनियां भी अपनी पॉलिसी में कोरोना के इलाज के लिए इंश्योरेंस कवर मुहैया करवा रही है। यह पॉलिसी वे लोगो ले सकते हैं जो कोरोना सें संक्रमित नहीं है। कोरोनावायरस को कवर करने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने यह इंश्योरेंस कवर मुहैया करवाया है। कंपनी के मुताबिक किसी भी सरकारी अधिकृत केंद्र पर कोरोना टेस्ट के सकारात्मक आने पर पूरे अमाउंट का पेमेंट करेगी। प्लान के मुताबिक अगर जैसे ही मरीज में कोरोना के संक्रमण का पता लगेगा तो उसे पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा की राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी।…
मुंबई: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कोरोना वायरस के असर से प्रभावित कारोबारियों को अतिरिक्त फंडिंग के लिए एक योजना तैयार की है। कोविड-19 इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन (CECL) आगामी 30 जून तक लागू रहेगी और यह कैपिटल लिमिट के 10% के समतुल्य होगा। इसके तहत अधिकतम 200 करोड़ रुपये का कर्ज मिल सकेगा। सीईसीएल के तहत कर्ज की ब्याज दर 7.25% होगी और इसके लिए कोई प्रॉसेसिंग शुल्क या प्रीपेमेंट पेनल्टी नहीं ली जाएगी। यह स्कीम लॉन्च करने वाला एसबीआई पहला बैंक है और उम्मीद की जा रही है कि इसकी देखादेखी अन्य सरकारी…
नयी दिल्ली: हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबून तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है। हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच टैक्सी सेवायें उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपनी साझा यात्रा सेवाओं क्रमश: ‘ओला शेयर’ और ‘उबर पूल’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दोनों कंपनी की इन साझा यात्रा सेवाओं का उपयोग कर एक ही रास्ते पर सफर करने वाले कई यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं। ओला ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की कोशिशों के तहत कंपनी ‘ओला शेयर’ सुविधा को अगली सूचना तक अस्थायी तौर पर बंद कर रही है।’’ कंपनी ने कहा कि उसकी माइक्रो, मिनी, प्राइम, रेंटल…
मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के असर को देखते हुए टाटा ग्रुप ने कहा है कि वह देशभर में अपने ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग साइट्स पर काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों तथा दिहाड़ी मजदूरों को पूरा वेतन देगा। टाटा की कुछ कंपनियों जैसे टाटा प्रॉजेक्ट्स में भारी तादाद में अस्थायी कर्माचारी कंस्ट्रक्शन गतिविधियों से जुड़े हैं। कोरोना वायरस से पड़ने वाले असर को कम करने के लिए अन्य कंपनियां भी अपनी तरफ से थोड़ी-बहुत पहल कर रहे हैं। बजाज समूह के राजीव बजाज ने कहा है कि किसी कर्मचारी को काम पर निकालने की नौबत आने से पहले वह खुद…
मुंबई: स्वास्थ्य समस्याओं खासकर सांस लेने से जुड़ी दिक्कतों और फ्लू के बेहतर इलाज का ईजाद करने वाली भारतीय औषधि कंपनी सिप्ला अगले छह महीने में अभी तक लाइलाज कोरोना वायरस के इलाज की दवा पेश कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सिप्ला कोरोना वायरस की दवा ईजाद करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन सकती है। इसके लिए कंपनी सरकारी प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर कोरोना की दवा विकसित करने के साथ ही इस बीमारी में सांस लेने से संबंधित तकलीफों में ली जाने वाली दवा, अस्थमा में ली जाने वाली, एंटी वायरल दवाओं तथा एचआईवी की दवाओं के इस्तेमाल…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था को कम से कम नुकसान पहुंचे इसके लिए सरकार की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में कोविड-19 इकनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स की बात की थी। आज वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना से होने वाले नुकसान का आकलन किया। वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन, विमानन, पशुपालन, एमएसएमई पर कोरोना वायरस महामारी के पड़ रहे प्रभाव का संबंधित मंत्रालयों के साथ आकलन किया। नई दिल्ली में आयोजित…
सैन फ्रांसिस्को: वालमार्ट ने कोरोना वायरस संकट के बीच बढ़ी मांग को पूरा करने के लिये 1,50,000 लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी बोनस के रूप में 36.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘नये कर्मचारियों की भूमिका अस्थायी होगी लेकिन उन्हें आने वाले समय में स्थायी भूमिका दी जा सकती है।’’वालमार्ट ने कहा कि वह पूर्णकालिक र्कचारियों को 300 डॉलर का बोनस देगी। वहीं अंशकालिक कर्मचारियों को 150 डॉलर का बोनस मिलेगा। वालमार्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों को पुरस्कृत करना चाहती है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट के…
नयी दिल्ली: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रतिभूति बाजार में जारी भारी उथल-पुथल पर लगाम लगाने तथा व्यवस्थित व्यापार एवं निपटान सुनिश्चित करने के लिये शुक्रवार को नये उपाय पेश किये। इन उपायों में डेरिवेटिव खंड में शेयरों सौदों की खुली उपलब्ध सीमा में बदलाव भी शामिल है।सेबी ने एक बयान में कहा कि ये उपाय 23 मार्च से लागू होंगे तथा एक महीने तक अमल में रहेंगे।सेबी ने बाजार में भारी उथल-पुथल की जारी असामान्य स्थिति का संज्ञान लेते हुए कहा कि उसने मौजूदा परिस्थिति में उठाये जाने वाले कदमों को लेकर शेयर बाजारों, क्लियरिंग…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपने लैंडलाइन और नये ग्राहकों के लिये एक महीने का मुफ्त ब्रांडबैंड सेवा देने की घोषणा की। इस पहल का मकसद लोगों को घर से काम करने को आसान बनाने में मदद करना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण विभिन्न कंपनियों एवं संगठनों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। बीएसएनएल अधिकारियों ने कहा कि नये ग्राहक अगर कॉपर आधारित केबल कनेक्शन का विकल्प चुनते हैं, उन्हें उसे लगाने तक का शुल्क भी नहीं देना होगा। हालांकि, उन्हें सेवा के लिये मोडेम लेना होगा। बीएसएनएल…
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री जोसेफ इ.स्टलिट्ज का दावा है कि कोरोना वायरस के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी और हालात 2008 की आर्थिक मंदी से भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के आतंक के चलते पूरी दुनिया में प्रोडक्शन का काम बंद है। जिससे निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रोफेसर जोसेफ इ.स्टलिट्ज ने बताया कि ‘मौजूदा हालात बेहद मुश्किल हैं। यह सिर्फ एक आर्थिक संकट नहीं है बल्कि एक असली संकट है, जिससे सप्लाई और डिमांड बुरी तरह प्रभावित हुई है। मौद्रिक नीति ही काफी नहीं होगी क्योंकि यूरोप में पहले से…
मुंबई: बीमा कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिये शुक्रवार को विशेष बीमा की पेशकश की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘स्टार नोवल कोरोना वायरस’ बीमा पॉलिसी के तहत उन लोगों को भी कवर मिलेगा जो जांच में संक्रमित पाये जा चुके हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। कंपनी ने कहा है कि 18 से 65 वर्ष तक की उम्र के लोग इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इसके तहत 21 हजार रुपये और 42 हजार रुपये के कवर की सुविधा है,…
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 5.89 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये के बीच बताई गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके मैनुअल संस्करण की कीमत 5.89 लाख रुपये से 8.28 लाख रुपये जबकि स्वचालित गियर वाले संस्करण की कीमत 7.31 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये तक है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शंशाक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस श्रेणी में 55 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजायर…
नई दिल्ली: चार कारोबारी सत्र के बाद आज शेयर बाजार जबर्दस्त उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1627 अंक और निफ्टी 486 अंक मजबूत हुआ। सेक्टर के आधार पर देखें तो निफ्टी आईटी में 9.03 पर्सेंट, इंफ्रा में 6.92 पर्सेंट और मिडकैप शेयर में 5.56 पर्सेंट तेजी आई। लगातार नुकसान झेल रहे निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 6.32 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से इस दिन शेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। शंघाई शेयर बाजार…
नई दिल्ली: डिजिटल ट्रांजैक्शन पर लिए गए बैंक ऑफ बड़ौदा के फैसले का असर उसके शेयरों पर दिखाई दे रहा है। शेयर काफी बढ़त के साथ ट्रएड कर रहे हैं। कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए लोग घरों से कम बाहर निकल रहे हैं और डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों को डिजिटल ट्रांजैक्शन करने में आर्थिक भार न पड़े, इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आने वाले तीन महीने के लिए डिजिटल लेन-देन से सभी तरह के शुल्क हटाने की घोषणा की है। बैंक के इस फैसले का असर बैंक…
