Author: Finance Khabar
दिल्ली: अडाणी पोर्ट एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन (एपीएसईजी) ने डिबेंचर जारी कर शुक्रवार को 125 करोड़ रुपये जुटाए। शेयर बाजार को दी जानकरी में कंपनी ने कहा, ‘‘ कंपनी ने सूचीबद्ध, सुरक्षित, भुनाने योग्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से आज (शुक्रवार) 125 करोड़ रुपये जुटाए। निजी नियोजन के आधार पर 10,00,000 रुपये अंकित मूल्य के डिबेंचर जारी किए गए। इन डिबेंचरों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाएगा।
इस्लामाबाद : विश्वबैंक और एशियाई विकास बैंक ने पाकिस्तान को कोरोना वायरस महामारी और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये 58.8 करोड़ डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जतायी है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार विश्वबैंक 23.8 करोड़ डॉलर तथा एशियाई विकास बैंक (एडीबी) 35 करोड़ डॉलर पाकिस्तान को कोरोना वायरस और उससे जुड़े सामाजिक-आर्थिक प्रभाव से निपटने को लेकर उपलब्ध कराएगा। अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के योजना आयोग ने दो प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा की। बैठक में विश्वबैंक…
नई दिल्ली: भारत पर अभी कोरोनावायरस के शुरुआती चरण का ही कहर बरपा है, लेकिन उद्योग जगत पर इसका गंभीर असर पड़ना शुरू हो गया है। देश के सबसे बड़े उद्योग संगठन फिक्की के एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि 73 फीसदी उद्योगपतियों की ऑर्डर बुक में कमी आई है। 53 फीसदी उद्योगपतियों का तो कहना है कि उनकी ऑर्डर बुक में तो 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई है जबकि 8 फीसदी ने कहा है कि उनका ऑर्डर बुक बढ़ी है। फिक्की के सदस्यों और उद्योग मंडलों के बीच बीते 15 से 19 मार्च के…
नई दिल्ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वैद्यनाथन ने अपने ईसॉप ऋण को बंद करने के लिए लगभग 58 करोड़ रुपये में 2.75 करोड़ शेयर बेचे हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बीएसई को बताया, “हमें बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वैद्यनाथन से सूचना मिली है कि उन्होंने 19 मार्च 2020 को 2,75,58,412 शेयर बेचकर लगभग 58 करोड़ रुपये का ईएसओपी (कर्मचारी शेयर विकल्प योजना) लोन चुकाया है।” बैंक ने कहा, “उन्होंने बताया है कि इस बिक्री के साथ उनका ईसॉप ऋण खत्म हो गया है,…
नई दिल्ली: कोरोना के कहर के चलते आने वाले दिनों में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। सबसे ज्यादा खतरा स्वरोजगार, ठेके पर काम करने वाले लोगों और डेली वेज वर्कर्स को हो सकता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम के अनुसार, आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। अप्रैल के बाद ही हम सही-सही कोरोना संकट के प्रभाव का आकलन कर सकते हैं। तब यह सही तरीके से पता चल जाएगा कि कोरोना से रोजगार कितना प्रभावित हुआ। इंडस्ट्री चैंबर ऐसौचेम और ग्लोबल हंट इंडिया का मानना है कि कोरोना का सबसे ज्यादा नेगेटिव असर सर्विस…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप से देश के समक्ष पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए गुरुवार को कोविड-19 आर्थिक प्रतिक्रिया कार्य बल के गठन की घोषणा की। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्य बल लगातार सभी हितधारकों के संपर्क में रहेगा, उनसे प्रतिक्रिया लेगा और उसके मुताबिक फैसले करेगा। कार्यबल यह भी सुनिश्चित करेगा कि आर्थिक संकट पर लिए गए फैसलों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। कोविड-19 आर्थिक प्रतिक्रिया…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संकट को देखते हुए सरकार ने सभी तरह के वेंटिलेटरों, सर्जिकल या एक बार प्रयोग में आने वाले मास्क और मास्क के विनिर्माण में प्रयोग होने वाले कच्चे माल के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘सभी तरह के वेंटिलेटर, सर्जिकल या एक बार प्रयोग होने वाले मास्क, मास्क के विनिर्मार्ण में कच्चे माल के तौर पर प्रयोग होने वाले कपड़े का निर्यात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जा रहा है।’’ हालांकि हाथों के दस्ताने, नेत्र उपकरण, सर्जिकल ब्लेड, धुंए या जहरीली हवा से…
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में लगभग 2.5 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित नीतिगत कार्रवाई के जरिए वैश्विक बेरोजगारी पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है।अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने ‘कोविड-19 और कामकाजी दुनिया: प्रभाव और कार्रवाई’ शीर्षक वाली अपनी प्रारंभिक मूल्यांकन रिपोर्ट में कार्यस्थल में श्रमिकों की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था को मदद और रोजगार तथा आमदनी को बनाए रखने के लिए तत्काल, बड़े पैमाने पर और समन्वित उपायों का आह्वान किया है। आईएलओ ने कहा कि इन उपायों…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पिवार को यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी से करीब नौ घंटे पूछताछ की। ईडी ने अंबानी से 30 मार्च को फिर पेश होने को कहा है। एस्सेल समूह के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा को फिर से समन भेकर उन्हें 21 मार्च को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। इससे पहले वह संसद सत्र जारी होने के कारण 18 मार्च को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। अधिकारियों…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने अपनी सदस्य कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी नहीं करने को कहा है। परिसंघ के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर की यह टिप्पणी मांग में कमी की चिंता को लेकर कंपनियों के छंटनी का रास्ता अपनाने की संभावना के बीच आई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई देशों ने अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इससे मांग की कमी के चलते भारत समेत अन्य देशों में कंपनियों के लोगों को नौकरी से निकाले जाने की आशंका है। मौजूदा समय…
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक कंपनी की 66.49 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जब्त की गयी संपत्ति सूर्य विनायक इंडस्ट्रीज के प्रवर्तकों की है। इसमें 14 आवासीय प्लॉट, एक फार्म हाउस और करीब 22 एकड़ का भूखंड है। इसके अलावा चार सावधि जमा और कुछ कंपनियों के शेयर हैं। इस मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके आधार पर ईडी ने कंपनी के प्रवर्तकों खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम…
नयी दिल्ली: सरकार मलेशिया से आयातित इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटरों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगा सकती है। वाणिज्य मंत्रालय ने घरेलू कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए इसका प्रस्ताव किया है। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच के बाद मलेशिया से आयातित कैलकुलेटरों पर प्रति इकाई 92 अमेरिकी सेंट का डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। डीजीटीआर वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली इकाई है। यह किसी वस्तु के डंपिंग किए जाने की जांच कर उस पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करती है। डीजीटीआर की सिफारिश को वाणिज्य मंत्रालय अंतिम निर्णय के लिए वित्त मंत्रालय के पास…
नयी दिल्ली: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरूवार को लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अभी तक 6.16 लाख करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को पक्का मकान देने का प्रावधान है। पुरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अभी तक 6.16 लाख करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गयी है जिसमें 1.65 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी गयी…
मुंबई: बैंक आफ अमेरिका सिक्यूरिटीज ने वैश्विक आर्थिक मंदी के गहराते खतरे के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 48 घंटे में दो बार घटाया है।बैंक आफ अमेरिका सिक्यूरिटीज ने वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के अनुमान को 0.90 प्रतिशत घटा कर 3.1 प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह उसने पूरे वित्त वर्ष के जीडीपी वृद्धि के अनुमान को पूरे एक प्रतिशत कम कर के 4.1 प्रतिशत पर रखा है। कारोना वायरस महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था तेजी से मंदी की ओर बढ़ रही है। इसे देखते हुए इस वित्तीय सेवा कंपनी ने भारत की वृद्धि के…
सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 8,300 अंक के नीचे मुंबई: कोराना वायर संक्रमण के संकट के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पिवार को 581 अंक और टूट कर 28,288.23 अंक पर बंद हुआ। कोराना वायरस महामारी के कारण वैश्विक मंदी की आशंका में बाजार में यह गिरावट । कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 पर पहुंच गया था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में एशिया के अन्य बाजारों की तरह गिरावट आयी। दोपहर में कुछ समय की तेजी के बाद अंत में यह 581.28 अंक यानी 2.01…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण एविएशन सेक्टर की हालत खस्ता हो गई है। विस्तारा और इंडिगो एयरलाइन्स जमीन पर आ गई हैं। हालत इतनी खराब है इंडिगो अपना परिचालन बंद करने पर विचार कर रही है और कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। इंडिगो को सीईओ रोनोज़य दत्ता ने सभी कर्मियों की सैलरी में 5 से 25% कटौती की घोषणा की है। वह खुद भी 25% कम सैलरी लेंगे। दत्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण एयरलाइन्स की आमदनी को बड़ी चोट पहुंची है। कमी इतनी है उसके अस्तित्व को खतरा…
मुंबई: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते हर जगह कोहराम का माहौल है। शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं, कच्चा तेल फिसल रहा है, सोने के भाव घट रहे हैं और आज रुपया दोपहर के कारोबार में ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 90 पैसे से ज्यादा टूटकर 75.16 के स्तर पर देखा गया। इस सरकार में देश की हालत पहले से ही खस्ता थी, अब भांड मीडिया भारतीय दुर्बल होती अर्थव्यवस्था का ठीकरा कोरॉना पर फोड़ेगी।<br/>भक्तों फिक्र न करो जल्दी ही वित्तीय आपातकाल लगेगा…+ सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंआज शुरुआती कारोबार में रुपया…
नई दिल्ली: संकट में फंसे यस बैंक पर लगी रोक बुधवार शाम को समाप्त हो गई। यस बैंक ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने कहा कि हमारी बैंकिंग सेवाएं अब शुरू हो गई हैं। ग्राहक अब हमारी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। यस बैंक ने बुधवार को कहा कि उसका कामकाज पहले की तरह शुरू हो गया है और ग्राहकों के लिये उसकी सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गयी हैं। यस बैंक ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘हमारी बैंक सेवाएं फिर से परिचालन में आ गयी हैं। आप हमारी सेवाओं का लाभ उठा सकते…
लखनऊ : भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस और अग्रणी इंश्योरटेक ब्रांड पॉलिसीबाज़ार.कॉम ने कोरोनाइवाइरस के बारे में इंश्योरेंस संबंधी पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 0124-6372005 शुरु किया है। यह हेल्पलाइन नंबर सप्ताह के सभी 7 दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक काम करेगा। यह सर्विस सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी, फिर चाहे उन्होंने पॉलिसीबाज़ार.कॉम वेबसाइट से पॉलिसी खरीदी हो या नहीं। यशीष दहिया, ग्रुप सीईओ एवं सह-संस्थापक ने कहा, “हम यहां आपकी पूरी सहायता करने के लिए मौजूद हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में हमें एक दूसरे की मदद…
नई दिल्ली: वोडा-आइडिया, एयरटेल और अन्य टेलिकॉम कंपनियों को एजीआर बकाया चुकाना ही होगा। कोर्ट ने साफ कहा कि यह टैक्सपेयर्स का पैसा है और कंपनियों को इसे अदा करने को लेकर कोई राहत नहीं मिलने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी है और कहा कि आगे किसी तरह की नई आपत्ति को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने दो टूक कहा कि अब बकाया रकम का दोबारा मूल्यांकन नहीं होगा और पहले दिए आदेश के मुताबिक ही कंपनियों को पेमेंट करना होगा। कोर्ट ने कहा कि एजीआर बकाये पर उसका फैसला अंतिम है, जिसका…
