Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर मंगलवार को 5.3 प्रतिशत कर दिया। मूडीज ने इससे पहले फरवरी में कहा था कि 2020 में भारत की जीडीपी 5.4 प्रतिशत की रफ्तार से वृद्धि कर सकती है। हालांकि यह भी पहले के 6.6 प्रतिशत के अनुमान से घटाया गया था। एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का ठीक-ठाक आर्थिक असर होगा। प्रभावित देशों में इससे घरेलू मांग पर असर हो रहा…
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस से फैली महामारी से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को दूर करने के लिये मंगलवार को 12.1 अरब न्यूजीलैंड डॉलर यानी 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की। न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने माना कि आर्थिक मंदी लगभग तय है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस पैकेज में वेतन संबंधी सब्सिडी, कर राहत तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। यह अर्थव्यवस्था पर महामारी के असर का कुछ कम करेगा। उन्होंने संसद में कहा, ‘‘हम एक ऐसी बाहरी ताकत से लड़ रहे हैं, जो…
नयी दिल्ली: बीमा कंपनी बजाज आलियांज लाइफ ने उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगा पीड़ितों के लिए दावा प्रक्रिया सरल की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि अब दावे दाखिल करने के लिए कम से कम दस्तावेज देने होंगे। बजाज आलियांज लाइफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस इलाके लोगों के दावा निपटान में तेजी लाने के लिए कंपनी ने स्थानीय कार्यालय में एक विशेष सहायता डेस्क बनायी है। साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के मृत्यु और अपंग होने के दावे प्राथमिकता से स्वीकार कर रही है। बीमाधारकों, उनके नामिती या कानूनी उत्तराधिकारियों के लिए दावा प्रक्रिया को…
नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि आधार को पैन से जोड़ना अनिवार्य है और लोगों को इसके लिए निर्धारित 31 मार्च की निर्धारित समयसीमा का पालन करने को कहा है। विभाग ने पिछले महीने कहा था कि अगर 31 मार्च तक स्थायी खाता संख्या को आधा से नहीं जोड़ा जाता है, यह (पैन) काम नहीं करेगा। आयकर विभाग ने कहा, ‘‘इस समयसीमा का पालन करे।’’ विभाग ने सोशल मीडिया पर दिये पोस्ट में कहा है, ‘‘पैन को 31 मार्च से 2020 से पहले आधार से जोड़ना अनिवार्य है। आप इसे बायोमेट्रिक आधार सत्यापन के जरिये या फिर…
नयी दिल्ली: बजाज ऑटो ने बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला ऑटोरिक्शा पेश किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने अपनी तिपहिया वाणिज्यिक वाहन श्रेणी के आरई, मैक्सिमा और मैक्सिमा कारगो मॉडल को बीएस-6 अनुरूप बनाया है। बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने आरई, मैक्सिमा और मैक्सिमा मॉडल ब्रांड नाम के तहत कुल 14 बीएस-6 उत्पाद पेश किए हैं। इसके बाद उसके तिपहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला बीएस-6 के अनुरूप हो गयी है। कंपनी ने कहा कि उसके सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल सभी ईंधन विकल्प वाले ऑटोरिक्शा अब बीएस-6 के अनुरूप होंगे। इस मौके पर कंपनी…
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंका से एसबीआई कार्ड के आईपीओ के निवेशकों को सोमवार को जोरदार झटका लगा है। इसकी लिस्टिंग करीब 13% डिस्काउंट के साथ658 रुपये पर हुई और दिनभर के कारोबार में भी यह अपने आवंटन मूल्य 755 रुपये को नहीं छू पाया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 12.84 प्रतिशत गिरकर 658 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें घट बढ़ 755-658 रुपये के दायरे में रही। अंतत: यह 9.50 प्रतिशत गिरकर 683.20 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई पर भी यह 12.45 प्रतिशत गिरकर 661 रुपये पर खुला और 10.19…
मुंबई: शेयर बाजार पर कोरोना सोमवार को भी कहर बनकर टूटा। दुनियाभर के देशों में वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2713.41 अंक (7.96%) लुढ़क गया। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 756.10 अंक (7.60%) लुढ़ककर 9,199.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में यह एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। 12 मार्च को सेंसेक्स 2,919 अंक लुढ़क गया था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,103.24 का ऊपरी स्तर तथा 33,103.24 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 9,602.20 का उच्च स्तर और 9,165.10 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई पर सभी 30…
कहा- कोरोना महामारी से घरेलू आर्थिक विकास में मंदी आ सकती है नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश के सभी बैंकों को अलर्ट का निर्देश दिया है। आरबीआई के के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि सभी बैंक आपातकाल स्थिति के लिए तैयार रहें। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता हुआ 15 राज्यों तक फैल गया है और देशभर में इसके अबतक 116 मामले सामने आ चुके हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, भारत इस महामारी से बचा नहीं है, 100 से अधिक…
नई दिल्लीः खाद्य जिन्सों और सब्जियों के भाव नरम होने से महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नरम होकर 2.26 प्रतिशत पर आ गयी। इस साल जनवरी में थोक मुद्रास्फीति 3.1 प्रतिशत थी। साल भर पहले यानी फरवरी 2019 में यह 2.93 प्रतिशत पर थी। सोमवार को जारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2020 में खाद्य सामग्रियों की थोक मुद्रास्फीति जनवरी 2020 के 11.51 प्रतिशत से कम होकर 7.79 प्रतिशत पर आ गयी। इसी तरह आलू और प्याज की थोक मुद्रास्फीति भी जनवरी 2020 के 293.37 प्रतिशत और 87.84 प्रतिशत से कम होकर फरवरी…
दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में आज अपनी लोकप्रिय कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा की नई जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। 2020 Hyundai Creta को सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। जो कंपनी की चीन में सेल होने वाली एसयूवी ix25 पर बेस्ड है। क्रेटा के नए वर्जन में दोबारा से डिजाइन किया गया एक्स्टीरियर और कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स को शामिल किया गया है। एक्स्टीरियर: 2020 हुंडई में 3D कैस्केडिंग ग्रिल, नए स्प्लिट एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ बड़े एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया ड्यूल-टोन केबिन…
मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने सोमवार को कहा कि संकटग्रस्त येस बैंक में किया गया निवेश वित्तीय प्रणाली में स्थिरता लाने के लिये है। उन्होंने कहा कि यह निवेश से आय के सिद्धांत पर आधारित नहीं है। कुमार ने एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराये जाने के समारोह में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसबीआई तथा अन्य बैंकों के निर्णय एक साथ आ रहे हैं, और ये निवेश अथवा पूंजी से आय के सिद्धांत पर आधारित नहीं हैं। इन सब का उद्देश्य वित्तीय प्रणाली में स्थिरता लाना है।’’एसबीआई ने येस बैंक…
वाशिंगटन: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को दूर करने तथा निवेशकों का भरोसा कायम रखने के लिये रविवार को नीतिगत ब्याज दर में शून्य से 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की। यह दो सप्ताह से भी कम समय में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दर में की गयी दूसरी आपातकालीन कटौती है। इस दूसरी कटौती के बाद अमेरिका में नीतिगत ब्याज दर 2008 के आर्थिक संकट के समय के स्तर पर आ गयी है। फेडरल रिजर्व ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसे में आयी गिरावट…
वाशिंगटन: अमेरिका की विमानन कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने की घोषणा की है। कंपनियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूरोप के यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद यह निर्णय लिया है। विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता में 75 प्रतिशत की कटौती करने वाले हैं। उसने कहा, ‘‘यह कटौती छह मई तक अमल में रहेगी। यह मांग में कमी तथा अमेरिकी सरकार द्वारा यात्रा पर लगायी गयी रोक को लेकर है।’’कंपनी ने घरेलू सेवाओं में भी साल भर पहले…
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr लॉन्च कर दिया हालांकि यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन की कीमत 1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। फोन में दो स्क्रीन दी जाएंगी एक स्क्रीन अंदर होगी और दूसरी फोन के बाहर। फोन के अंदर वाली स्क्रीन 6.2 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन होगी और दूसरी 2.1 इंच की जी-ओएलईडी स्क्रीन होगी। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी…
दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालिया अशांति और दंगों के आलोक में, प्रमैरिका लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों के लिए मृत्यु दावा निपटान प्रक्रिया को सरल बनाया है। शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए, प्रमैरिका लाइफ इंश्योरेंस ने प्रभावित पॉलिसीधारकों के लाभार्थियों को सक्रिय सेवा प्रदान करने के लिए एक “क्लेम्स हेल्पडेस्क” स्थापित किया है। क्लेम के लिए आवश्यक दस्तावेजों का सरलीकरण (सामान्य आवश्यकताओं में छूट) भी किया गया है, जिससे दिल्ली दंगा प्रभावित परिवारों के लिए मृत्यु दावा निपटान में तेजी लाने में मदद मिलेगी। डेथ क्लेम के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरुरत : नगरपालिका द्वारा जारी…
देशभर में बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों स्कूटर, बाइक और कार के बाद अब एक स्टार्टअप कंपनी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर तैयार किया है। इस ट्रैक्टर को हैदराबाद स्थित सेलेस्टियल ई-मोबिलिटी नाम की स्टार्ट-अप कंपनी ने बनाया है। इस ट्रैक्टर को साल 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है और अगले 3 साल के भीतर कंपनी की तैयारी 8000 ई-ट्रैक्टर बनाने की है। फिलहाल यह ट्रैक्टर प्रोटोटाइप मॉडल है और कंपनी ट्रैक्टर को मार्केट में लॉन्च किए जाने से पहले होने वाले सर्टिफिकेशन पर काम कर रही है। इस ई-ट्रैक्टर में ऐसी बैटरी लगाई गई है जिसे निकाला जा सकता…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने येस बैंक संकट मामले में अनिल अंबानी को तलब किया है. उन्हें येस बैंक की ओर से जारी किए गए लोन के मामले में पूछताछ के लिए मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. अनिल अंबानी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाले देते हुए पेश होने के लिए कुछ वक्त की मांग की है. अब ईडी सोमवार को उन्हें दूसरा समन जारी करेगी. वरना रिलायंस वित्तिय अधिकारियों को इस सप्ताह बुलाया जाएगा. अनिल अंबानी को शनिवार को समन जारी किया गया था. बता दें, संकटग्रस्त यस बैंक ने…
नई दिल्ली: पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने रविवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियों खासकर सेवा क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा इससे पहले से सुस्त पड़ रही आर्थिक वृद्धि दर कुछ और मंद पड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मौके पर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए किसी प्रकार के नये वित्तीय प्रोत्साहन देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे तेल के गिरते दाम की मौजूदा परिस्थितियों में सरकार को पेट्रोल, डीजल के दाम कम नहीं करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में…
नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स ने मुख्यालय और क्षेत्रीय कायार्लयों में काम करने वाले अपने सभी कर्मचारियों से सोमवार से घर से ही काम करने को कहा है। कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है।कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुएंटेर बुट्श्चेक ने अपने कर्मचारियों को भेजे पत्र में यह कहा है। कोरोना वायरस के चीन के अलावा अन्य देशों में फैलने को देखते हुए कंपनी ने स्थिति पर नजर रखने के लिये एक टीम का गठन किया है ताकि कर्मचारियों के जोखिम की आशंका को दूर करने के लिये कदम उठाये जा सके। कंपनी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आए भारी भूचाल के बीच सोमवार को एसबीआई कार्ड का IPO स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध होगा। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 2-5 मार्च को खुला था। SBI Cards के आईपीओ को शेयर बाजार में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इस आईपीओ को 26 गुना ज्यादा बोलियां मिलीं। शेयर बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार का जो हाल है उसमें इस आईपीओ को प्रीमियम मिलने की कम उम्मीद है। इसकी या तो फ्लैट या फिर डिस्काउंट पर लिस्टिंग हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो बड़े निवेशकों (एचएनआई) को भारी झटका लगेगा, जिन्होंने ऊंची ब्याज दर…
