Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»भारत में हुंडई ने कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा की नई जेनरेशन को लॉन्च किया
    ऑटोमोबाइल

    भारत में हुंडई ने कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा की नई जेनरेशन को लॉन्च किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में आज अपनी लोकप्रिय कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा की नई जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। 2020 Hyundai Creta को सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। जो कंपनी की चीन में सेल होने वाली एसयूवी ix25 पर बेस्ड है। क्रेटा के नए वर्जन में दोबारा से डिजाइन किया गया एक्स्टीरियर और कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स को शामिल किया गया है।

    एक्स्टीरियर: 2020 हुंडई में 3D कैस्केडिंग ग्रिल, नए स्प्लिट एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ बड़े एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया ड्यूल-टोन केबिन मिलता है जो ब्लैक और बेज कलर से लैस होगा। कार के रियर में बूमरैंग डिजाइन एलिमेंट्स के साथ एलईडी टेललाइट्स और एक बड़ा रियर विंडस्क्रीन दिया गया है।

    क्रेटा को भारतीय बाजार में कुल 5 वेरिएंट और तीन इंजन विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें इसके E, EX, S, SX और SX Plus वैरिएंट के साथ BS6 कंम्पलाइंट 1.5 लीटर पेट्रोल,1.5 लीटर VGT डीजल और 1.4 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है। ट्रांसमिशन के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल में 6 स्पीड मैन्यूअल और टॉर्क कन्वर्टर को स्टैंडर्ड रखा जाएगा। वहीं 1.4 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल में 7 स्पीड DCT और 1.5 लीटर पेट्रोल में iVT ऑटोमेटिक का विकल्प दिया जाएगा। क्रेटा का नेचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, वहीं इसके डीजल इंजन के लिए पावर समान होने के साथ टॉर्क को 250 Nm कर दिया गया है। इसके अलावा 1.4 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल 138 bhp की पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। नई क्रेटा में कई ड्राइविंग मोड़ Eco, Comfort और Sport के साथ मल्टीपल ट्रैक्शन कंट्रोल Snow, Sand और Mud दिए जाएंगे।

    नई Hyundai Creta में Apple CarPlay और Android Auto, BlueLink स्मार्टवाच ऐप, पैनोरमिक सनरूफ, वेटिलेटिड सीटें, इलेक्ट्रिक ब्रेक, एंबिएंट लाइटिंग टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 10.25 इंच का हॉरिजॉन्टल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ ही क्रेटा 10 कलर विकल्प के साथ आएगी । जिसमें डयूल टोन कलर को विकल्प सिर्फ टर्बो पेट्रोल यूनिट के साथ मिलेगा।

    2020 हुंडई क्रेटा में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, स्पीड अलार्म, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बता दें, लांचिंग से पहले ही हुंडई क्रेटा को करीब 14000 बुकिंग मिल चुकी हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत बुकिंग इसके डीजल इंजन की दर्ज की गई हैं। भारत में क्रेटा को 2015 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से अब तक इस कार की 4.67 लाख यूनिट सेल हो चुकी हैं।

    फिलहाल इस कार की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि 2020 Creta की कीमत 10 से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    hyundai creta
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएसबीआई चेयरमैन ने कहा- वित्तीय प्रणाली में स्थिरता लाने के लिये किया येस बैंक में निवेश
    Next Article फरवरी में थोक मुद्रास्फीति गिर कर 2.26 प्रतिशत पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.