Author: Finance Khabar
मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा टेलिकॉम कंपनियों पर बकाया एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख का बुधवार को शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ा और और सेंसेक्स तीन साल में पहली बार 29 हजार के नीचे बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1709.58 अंकों (5.59%) की बड़ी गिरावट के साथ 28,869.51 पर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 425.55 अंक (4.75%) फिसलकर 8,541.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,101.77 का ऊपरी स्तर तथा 28,613.05 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 9,127.55 का उच्च स्तर और 8,407.05 का निम्न स्तर…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने बाजार में उसकी माली हालत को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज किया है। बैंक का कहना है कि उसका वित्तीय आधार मजबूत है और उसके पास पर्याप्त पूंजी है। वह एक लाभ कमाने वाला बैंक है। यस बैंक संकट के बाद बाजार में इंडसइंड बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर विभिन्न तरह की अफवाहें तैर रही थीं। बैंक ने मंगलवार देर रात एक बयान जारी कर यह जानकार दी। बयान के मुताबिक, ‘‘ इंडसइंड बैंक को लेकर बाजार में फैली अफवाहों और उसके शेयर को लेकर लगाए जा रहे विभिन्न अनुमानों…
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय औषधि कीमत प्राधिकरण (एनपीपीए) ने सर्जिकल और रक्षात्मक मास्क, दस्ताने और ‘हैंड सैनिटाइजर’ के विनिर्माताओं और आयातकों से इन उत्पादों के बारे में बुधवार शाम छह बजे तक पूरा ब्योरा देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पिछले सप्ताह एनपीपीए ने सर्जिकल और रक्षात्मक मास्क, दस्ताने और ‘हैंड सैनिटाइजर’ के सभी विनिर्माताओं और आयातकों से निर्धारित प्रारूप में इन उत्पादों के बारे में जरूरी सूचना 17 मार्च तक देने को कहा था। एनपीपीए के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार यह पाया गया कि बहुत कम विनिर्माताओं/आयातकों ने जरूरी सूचना निर्धारित प्रारूप…
नयी दिल्ली: गूगल ने करन बाजवा को भारत में अपने क्लाउड व्यवसाय गूगल क्लाउड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बाजवा इससे पहले आईबीएम में काम कर चुके हैं। सर्च इंजन कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बाजवा के पास गूगल क्लाउड की आय बढ़ाने और बाजार परिचालन की जिम्मेदारी होगी। इसमें गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म और जी सूट शामिल हैं। गूगल क्लाउड के क्षेत्रीय बिक्री केंद्र, सहयोगी और ग्राहक इंजीनियरिंग संगठन भी उनके अधीन होंगे। बाजवा गूगल क्लाउड को स्थानीय डेवलपर प्रणाली से जोड़ने की दिशा में भी काम करेंगे। गूगल क्लाउड के एशिया-प्रशांत के प्रबंध निदेशक…
नयी दिल्ली: विमानन नियामक डीजीसीए के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में घरेलू हवाई यात्रियों के आवागमन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.98 प्रतिशत वृद्धि हुई और यह आंकड़ा बढ़कर 1.23 करोड़ हो गया।जनवरी में यह वृद्धि महज 2.2 फीसदी थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार सभी प्रमुख विमानन कंपनियों- एयर इंडिया, स्पाइसजेट, गोएयर, इंडिगो, एयरएशिया इंडिया और विस्तारा – का यात्री लोड फैक्टर जनवरी के मुकाबले फरवरी में बढ़ गया। यात्री लोड फैक्टर का अर्थ है कि किसी एयरलाइंस की कितनी सीटें भरीं। डीजीसीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “फरवरी…
नयी दिल्ली: बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में राजीव बजाज की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई। कंपनी ने बीएसई को बताया, “कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राजीव बजाज, जिनका पांच साल का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है, को एक अप्रैल 2020 से पांच साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।” उनकी इस नियुक्ति के लिए कंपनी की आगामी आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी…
कोलकाता: बहुत सी इंडस्ट्रीज का बिजनेस कोरोना वायरस के कारण घटने की आशंका है, लेकिन देश की तीन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को इससे फायदा हो सकता है। देशभर में कंपनियां अपने एंप्लॉयीज से वर्क फ्रॉम होम के लिए कह रही हैं और इससे डेटा की खपत आने वाले सप्ताहों में बढ़ सकती है। एनालिस्ट्स और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे रिलायंस जियो इंफोकॉम, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के लिए होम ब्रॉडबैंड और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) सर्विसेज की डिमांड में तेजी आएगी। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगली दो तिमाहियों में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर डेटा की…
नई दिल्ली: कोरोना की चपेट में आई भारतीय इकॉनमी को एक और झटका लगा है। एस ऐंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने 2020 में भारत की वैश्विक आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर 5.2 फीसदी कर दिया है और कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच ग्लोबल इकॉनमी मंदी के दौर में प्रवेश कर रही है। इससे पहले एजेंसी ने 2020 में भारत में 5.7 फीसदी की दर से विकास होने का अनुमान जताया था। एस ऐंड पी ने एक बयान में कहा, ‘दुनिया मंदी के दौर में प्रवेश कर रही’ है। एस ऐंड पी ग्लोबल रेटिंग्स…
नई दिल्ली: अगले दो सप्ताह बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे, इसलिए बेहतर यही होगा कि बैंक से जुड़ा अपना काम आप पहले ही निपटा लें। बैंकों के मेगा मर्जर के खिलाफ बैंक यूनियनों के हड़ताल तथा त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के कारण एटीएम में नकदी की किल्लत हो सकती है, इसलिए अगर पहले ही जरूरत के पैसे निकालकर रख लें तो ज्यादा बेहतर होगा। 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने की केंद्र सरकार की घोषणा के विरोध में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज असोसिएशन (AIBEA) तथा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स…
नयी दिल्ली: आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने एस्सार समूह के गुजरात के हजिरा में स्थित इस्पात संयंत्र के अधिग्रहण के पुनर्वित्तपोषण के लिये बैंकों के एक समूह के साथ 5.146 अरब डॉलर यानी करीब 38 हजार करोड़ रुपये का सावधि ऋण करार किया है। आर्सेलरमित्तल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता प्रक्रिया के तहत पिछले साल हजिरा संयंत्र का अधिग्रहण किया था। यह आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील कॉरपोरेशन का संयुक्त उपक्रम है। इसमें दोनों की क्रमश: 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने हजिरा संयंत्र का…
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का एयरलाइन कंपनियों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। देश की बजट एयरलाइन कंपनी गोएयर ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 15 अप्रैल तक निलंबित करने के बाद अपने अपने कुछ कर्मचारियों को लीव विदआउट पे पर जाने को कहा है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एयरलाइन ने कहा, ‘हम अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 17 मार्च से 15 अप्रैल तक अस्थायी तौर पर निलंबित कर रहे हैं। गो एयर ने एक अल्पकालिक और अस्थायी रोटेशनल लीव विदआउट पे प्रोग्राम शुरू किया है, जिससे कंपनी को न…
मुंबई: यस बैंक के नए सीईओ प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि बैंक का पूरा कामकाज बुधवार की शाम से सामान्य हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक में नकदी को लेकर वास्तव में कोई चिंता की बात नहीं है। पिछले तीन दिन में यस बैंक में निकासी के मुकाबले जमा ज्यादा आए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक के केवल एक तिहाई ग्राहकों ने ही अपने खातों से 50,000-50,000 रुपये की निकासी की। संकट में फंसे यस बैंक पर लगी रोक बुधवार शाम को समाप्त हो जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कुछ अन्य निजी बैंकों ने पुनर्गठन…
नयी दिल्ली: फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने बीएस-6 मानकों पर आधारित अपना लोकप्रिय एसयूवी (स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल) डस्टर वाहन का नया संस्करण भारत में पेश किया है। इसकी शुरूआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। रेनो इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि बीएस-6 मानकों वाला डस्टर 1.5 लीटर इंजन और हाथ से गियर बदलने वाला तीन संस्करणों में उपलब्ध होगा। सबसे महंगे मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये है। कंपनी पहले ही भारत चरण (बीएस)-6 उत्सर्जन मानकों वाला क्विड और ट्राइबर पहले ही पेश कर चुकी है।
नई दिल्ली: कोरोना का कहर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। ऑफिस, स्कूल, मॉल और सिनेमा हाल के बाद अब इसका भारतीय रेलवे में भी देखें को मिल रहा है। कोरोना वायरस के चलते रेलवे स्टेशनों पर भीड़ घटाने के लिए भारतीय सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने अपने स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 50 रुपए कर दिया गया है। भारतीय रेलवे अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक 6 डिवीजनों के 250 स्टेशनों में प्लेटफार्म टिकट की कीमत को बढ़ा दिया गया है। जिन डिवीजनों में ऐसा किया गया है उनके नाम…
मुंबई: घरेलू कंपनियों का विदेशों में निवेश फरवरी 2020 में 2.37 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में भारत की कंपनियों ने 2.36 अरब डॉलर का नवेश किया था। इस वर्ष जनवरी में घरेलू कंपनियों ने अपनी विदेशी इकाइयों (संयुक्त उद्यम / पूर्ण अनुषंगी इकाइयों) में 2.23 अरब डॉलर का निवेश किया था। आउटवार्ड फोरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (ओएफडीआई) के आंकड़े के अनुसार इस साल फरवरी में कुल निवेश 1.16 अरब डॉलर कर्ज के रूप में, 67.017 करोड़ डॉलर गारंटी के रूप में जबकि शेष 53.87 करोड़ डॉलर इक्विटी के जरिये निवेश किये गये। जिन कंपनियों ने निवेश किया…
मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी की तरफ बढ़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसी धारणा के बीच भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गयी।बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 1,653 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ। अंतत: यह 810.98 अंक यानी 2.58 प्रतिशत गिरकर 30,579.09 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 230.25 अंक यानी 2.50 प्रतिशत गिरकर 8,967.05 अंक पर आ गया।सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक…
देश में 1 अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक लागू होने जा रहे हैं। जिसके चलते सभी वाहन कंपनियां बीएस4 वाहनों के स्टॉक को खाली करने पर काम कर रही हैं। हालांकि इस समय सीमा से पहले ही कई राज्यों ने 28 फरवरी की शुरुआत से ही बीएस 4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। जिस पर डीलरों का कहना है कि यह नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू किया जाए। यानी कोई भी नया बीएस4 वाहन 1 अप्रैल 2020 के बाद पंजीकृत नहीं किया जाना चाहिए। इस बात पर SIAM ने डीलरों का पक्ष रखते हुए…
क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर RBI के रोक लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करने के बाद ग्लोबल एक्सजेंच Binance Group की तरफ से यह खबर आई है कि वह भारत में blockchain टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए 5 करोड़ डॉलर (Rs 370-crore) का एक अलग फंड बनाने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Blockchain for India नाम का यह फंड भारत में प्रति स्टार्टअप 1 लाख डॉलर का निवेश करेगी। इसके जरिए भारतीय entrepreneurs को Binance के blockchain इकोसिस्टम तक सीधी पहुंच मिलेगी। इस फंड का उपयोग क्रिप्टोकरेंसी के दूसरे फॉर्म्स जैसे Binance Coin, Binance USD, WRX…
नयी दिल्ली: वाहन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत के 10 हजार कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के हालिया दिनों के आकलन से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले के अलग दिशा में बढ़ जाने का पता चलता है। कंपनी लोगों को सुरक्षित रखने तथा अपने आस-पास कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये तत्काल कदम उठा रही है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अत: फोर्ड इंडिया एंड ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज समेत 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को सोमवार से…
बेंगलुरू: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एमफैसिस ने मनीष डुगर को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) बनाने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह नियुक्ति 15 मई से प्रभावी होगी। कंपनी ने कहा कि वी.सूर्यनारायणन 14 मई तक सीएफओ पद पर बने रहेंगे। इसके बाद वह अक्टूबर 2020 में सेवानिवृत्त होने तक डुगर को कार्यभार संभालने में मदद करेंगे। डुगर के पास सूचना प्रौद्योगिकी समेत बीपीओ, एफएमसीजी आदि क्षेत्रों में काम करने का 25 साल से अधिक का अनुभव है।
