Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: बैंक बोर्ड ब्यूरो ने आखिरकार करीब तीन साल बाद इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के नेतृत्व के लिये उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर ली है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव बी पी शर्मा की अध्यक्षता वाला ब्यूरो ने आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पद पर पी आर जयशंकर के नाम की सिफारिश की है। वह फिलहाल राष्ट्रीय आवास बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं। यह पद 13 जून 2017 से खाली पड़ा था। ब्यूरो के पास सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के शीर्ष पदों के लिये उपयुक्त उम्मीदवार तलाशने की जिम्मेदारी है। ब्यूरो के चेयरमैन…
नयी दिल्ली: देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) के दौरान 8.86 प्रतिशत घटकर 27 अरब डॉलर (1.90 लाख करोड़ रुपये) रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सोने के अधिक आयात से चालू खाते का घाटा (कैड) प्रभावित होता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में सोने का आयात 29.62 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में कमी से वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में देश का व्यापार घाटा कम होकर 143.12 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में…
16 मार्च यानी से क्रेडिट, डेबिट कार्ड से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं| भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शंस को और आसान तथा पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दोनों कार्ड को इश्यू/रीइश्यू करने के लिए नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 16 मार्च से लागू होने जा रहे हैं। इन नियमों को हम छह पॉइंट्स में आसानी से समझने की कोशिश करते हैं। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे डेबिट-क्रेडिट कार्ड इश्यू/रीइश्यू करते समय उन्हें केवल देश में एटीएम और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल्स पर…
इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स या इनविटस जोखिम को एडजस्ट करते हुए आपको बेहतर रिटर्न दे सकते हैं और अपने अधीन सम्पत्तियों के कैश फ्लो पर नजर रखते अस्थिरता को खत्म कर सकते हैं। किसी भी विकासशील देश के लिए इसके इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी और उत्तरोत्तर विकास जरूरी है, क्योंकि इसी से उस देश के जीवनस्तर में सुधार आता है और आर्थिक विकास की उच्च दर प्राप्त हो सकती है। औद्योेगिक क्षेत्र के अनुमान बताते हैं कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सार्वजनिक निवेश का 30 से 50 प्रतिशत तक खर्च किया जाए, तो नए निवेश उत्पादों के सृजन की अच्छी सम्भावना बनती है। इनके…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के महामारी का रूप लेने के साथ ही वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ गई है। इससे घबराए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 37,976 करोड़ रुपये की निकासी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने 2 से 13 मार्च के दौरान शेयरों से शुद्ध रूप से 24,776.36 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 13,199.54 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने कुल मिलाकर 37,975.90 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले सितंबर, 2019 से लगातार छह माह…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,22,393.44 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) रहीं। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में कोरोना वायरस का ‘कहर’ छाया रहा। दुनिया भर के शेयर बाजार इससे प्रभावित हुए। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा। यहां भी घबराए निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 3,473.14 अंक या 9.24 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,16,549.07 करोड़ रुपये घटकर 6,78,168.49 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस…
मुंबई: संकट में फंसे निजी क्षेत्र के यस बैंक का मानना है कि अगले वित्त वर्ष 2020-21 में भी उसकी गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की समस्या कायम रहेगी। हालांकि, बैंक के नामित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार को भरोसा है कि 10,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के बाद बैंक फिर से खड़ा हो सकेगा। डूबे कर्ज के दबाव की वजह से यस बैंक को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 18,654 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह निजी क्षेत्र के किसी बैंक का अब तक का सबसे ऊंचा घाटा है। बैंक से पिछले…
कोरोना वायरस के कोहराम के चलते 2020 Honda City की गोवा में होने वाली टेस्ट ड्राइव स्थगित हो गयी है और नई तारीख को लेकर कोई खुलासा भी नहीं किया गया है जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान कार Honda City की पांचवी जेनरेशन को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, नई कार की अगले सप्ताह 17-18 तारीख को गोवा में मीडिया ड्राइव होनी थी, लेकिन गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते होंडा सिटी की टेस्ट ड्राइव को रुकवा…
भारत में इन दिनों कई 7 सीटर मिड साइज SUV’s Tata Gravitas, Tata Harrier, Hector Plus और Kia Seltos को लेकर चर्चा है। ऐसे में उम्मीद है कि हुंडई भी क्रेटा के 7 सीटर वर्जन को पेश कर सकती है। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भारत में कल यानी 16 मार्च को क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। नई कार में कई अपमार्केट फीचर्स के साथ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें, क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल की लांचिंग की खबरों के बीच इसका 7 सीटर वर्जन भी इन दिनों काफी चर्चा का विषय…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस की मार से देश का कोयले का आयात भी प्रभावित हुआ है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में कोयले का आयात 14.1 प्रतिशत घटकर 1.70 करोड़ टन पर आ गया। एमजंक्शन सर्विसेज के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। फरवरी, 2019 में देश का कोयला आयात 1.98 करोड़ टन रहा था। एमजंक्शन टाटा स्टील और सेल का संयुक्त उद्यम है। यह एक बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी है जो कोयला और इस्पात पर शोध रपट भी प्रकाशित करती है। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय वर्मा ने कहा, ‘‘जैसी संभावना थी फरवरी…
रियाद: सऊदी अरामको के 2019 के शुद्ध लाभ में भारी गिरावट आई है। ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने रविवार को बताया कि बीते साल उसका शुद्ध लाभ 20.6 प्रतिशत नीचे आ गया। कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी और उत्पादन का स्तर कम रहने की वजह से उसका मुनाफा घटा है। सऊदी शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि बीते साल उसका शुद्ध लाभ 88.2 अरब डॉलर रहा, जो 2018 में 111.1 अरब डॉलर रहा था। कंपनी ने कहा कि मुनाफा घटने की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में…
मुंबई: संकट में फंसे यस बैंक को तगड़ा घाटा हुआ है। शनिवार को बैंक ने दिसंबर 2019 में खत्म हुई तिमाही में 18,564 करोड़ रुपये का घाटा होने की जानकारी दी। इतने बड़े घाटे की खबर से बैंक के ग्राहकों और निवेशकों की चिंता और बढ़ा सकती है। हालांकि, बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस पर रिजर्व बैंक की रोक 18 मार्च यानी बुधवार की शाम 6 बजे से हट जाएगी। इसके बाद ग्राहक 50 हजार से ज्यादा रकम बैंक खाते से निकाल सकेंगे। मोराटोरियम लागू होने के बाद प्राइवेट सेक्टर के इस बड़े बैंक…
सान फ्रांसिस्को: एप्पल ने कोरोना वायरस की वजह से चीन के बाहर अपने सभी स्टोर 27 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि एप्पल को चीन में उठाए गए कदमों से सीखने को मिला है। कंपनी ने चीन में अपने खुदरा स्टोर हाल में दोबारा खोले हैं। कुक ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘वायरस के फैलाव को रोकने और उसके जोखिम को कम करने के लिए एक सीख व्यक्तियों की भीड़भाड़ कम करना और एक दूसरे के बीच भौतिक दूरी को यथा संभव बढ़ाना है।’’ उन्होंने कहा…
नई दिल्ली: कोरोना का खौफ पहले से है और इस डर के माहौल में आज जनता को महंगाई का डबल डोज मिला है। सुबह पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया था। शाम को जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद मोबाइल पर जीएसटी रेट 12 पर्सेंट से बढ़ाकर 18 पर्सेंट करने का ऐलान किया गया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया है। एसटी की दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर देने का मतलब साफ है कि मोबाइल फोन महंगा होने वाला है। कोरोना के…
मुंबई: घोटाले के कारण यस बैंक पर लगी पाबंदी पुनर्गठन योजना के लागू होने के बाद 18 मार्च को शाम छह बजे हटा ली जाएगी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देर रात इसकी अधिसूचना जारी की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 13 अप्रैल को यस बैंक को 3 अप्रैल तक के लिए मोराटोरियम में डाल दिया था। अधिसूचना में कहा गया, ‘पुनर्गठित बैंक पर सरकार द्वारा जारी रोक का आदेश इस योजना के आरंभ की तिथि से तीसरे काम-काजी दिवस को शाम छह बजे से अप्रभावी हो जाएगा।’ यस बैंक की योजना 13 मार्च को अधिसूचित की गई थी…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने संकट में फंसे यस बैंक में रिजर्व बैंक की पुनर्गठन योजना के तहत 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। बंधन बैंक ने शुक्रवार देर रात शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने यस बैंक के दो रुपये प्रत्येक के 30 करोड़ शेयर आठ रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस तरह बंधन बैंक द्वारा यस बैंक में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी शुक्रवार…
सान फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स कंपनी के निदेशक मंडल से हट गए हैं। कंपनी ने कहा है कि गेट्स परमार्थ कार्यों के लिए अधिक समय देना चाहते हैं। गेट्स (64) ने एक दशक से अधिक पहले से कंपनी के रोजाना के कामकाज से दूरी बना ली थी। इस दौरान गेट्स परमार्थ फाउंडेशन के लिए अधिक समय दे रहे थे। इस फाउंडेशन की स्थापना गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंदा गेट्स ने की है। गेट्स 2014 तक माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक मंडल के चेयरमैन रहे थे। कंपनी ने कहा है कि वह इससे पूरी तरह अलग हो गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट…
जीवन बीमा एक ऐसा वित्तीय समाधान है जो किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न जोखिमों को कम करने के लिए जीवन सुरक्षा के रूप में वित्तीय अनिश्चितताओं को दूर कर सकता है। टर्म इंश्योरेंस दरअसल एक महत्वपूर्ण जीवन बीमा योजना है, जो विशेष रूप से वित्तीय जिम्मेदारियों, ऋण और अधूरे सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक है। यह न केवल किसी परिवार की भविष्य की वित्तीय जरूरतों के लिए धन प्रदान करता है, बल्कि यह किसी परिवार को ऋण का भुगतान करने में भी मदद करता है। टर्म प्लान होने से यह सुनिश्चित होता है कि आपके परिवार की…
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर की दर से उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट से लाभ लेने के प्रयासों के तहत सरकार ने शनिवार को यह कदम उठाया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाकर आठ रुपये कर दिया है तो वहीं डीजल पर यह शुल्क दो रुपये बढ़कर अब चार रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला सड़क उपकर भी एक-एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में 25 प्रतिशत सरकारी खरीद राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) से खरीदना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा निर्णय लेने वाला उत्तर प्रदेश सम्भवत: देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्रय नीति लाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मंत्रिमण्डल ने शुक्रवार को इसे मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक पहले शासकीय खरीद में 20 प्रतिशत खरीद एमएसएमई से करनी…
